試す - 無料

सोमनाथ : अटूट आस्था के 1000 वर्ष

Jansatta Kolkata

|

January 05, 2026

वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

- नरेंद्र मोदी

जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था।सो मनाथ ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है। भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है ... 'सौराष्ट्रे सोमनाथं च ... यानि ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया हैः

'सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवाञ्छितं मृतः स्वर्गं समाश्रयेत्॥'

अर्थात सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। मन में जो भी पुण्य कामनाएं होती हैं, वो पूरी होती हैं और मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग को प्राप्त होती है।

दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ, जो करोड़ों लोगों की श्रद्धा और प्रार्थनाओं का केंद्र था, विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बना, जिनका उद्देश्य विध्वंस था। वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया एक हिंसक और बर्बर प्रयास था।

सोमनाथ हमला मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में शामिल है। फिर भी, एक हजार वर्ष बाद आज भी यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है। साल 1026 के बाद समय-समय पर इस मंदिर को उसके पूरे वैभव के साथ पुनःनिर्मित करने के प्रयास जारी रहे। मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका। संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है। 11 मई 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में हुआ वो समारोह ऐतिहासिक था, जब मंदिर के द्वार दर्शन के लिए खोले गए थे।

Jansatta Kolkata からのその他のストーリー

Jansatta Kolkata

वेनेजुएला पर कार्रवाई से उठे सवाल

कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिका की इस कार्रवाई का स्पष्ट विरोध किया है।

time to read

5 mins

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

मनमानी के बरक्स

वि देशी मामलों में भारत का रुख हमेशा से संतुलित रहा है, जो रणनीतिक स्वायत्तता, बहु- गठबंधन और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने पर केंद्रित है।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

वेनेजुएला : देखो और इंतजार करो की नीति

वेनेजुएला संकट को लेकर भारत सतर्क टिप्पणी की है।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

सूखे की मार से नष्ट हुई सिंधु घाटी सभ्यता

सिंधु घाटी सभ्यता का पतन सदियों तक चले जलवायु संकटों का परिणाम था।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला

एक व्यक्ति हिरासत में, जांच शुरू की गई

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

बाजार का संजाल

वर्तमान समय बाजार का समय है।

time to read

4 mins

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

काम्याः महज 18 साल की उम्र में दक्षिणी ध्रुव का साहसिक अभियान

रत की 18 वर्षीय युवती काम्या कार्तिकेयन ने भा इतिहास रच दिया है।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

बांग्लादेश ने आइपीएल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया

बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआइ के निर्देश पर इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) से मुक्त किए जाने और राजनयिक संबंधों में भारत से आई गिरावट के बाद इस टी20 लीग के आगामी सत्र के अपने देश में प्रसारण पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

'पीजीटीआइ में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी फैसला नहीं'

महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआइ) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Kolkata

नए सत्र की मजबूत शुरुआत करने पर भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें

मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में उतरेंगे पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन

time to read

1 mins

January 06, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size