Prøve GULL - Gratis
प्रदूषण की आधी से ज्यादा शिकायतें फांक रहीं धूल
Dainik Jagran
|November 17, 2025
मुख्य सचिव की बैठक में आया सामने, समीक्षा की गईं 3,26,045 शिकायतों में से 2,24,476 कई माह से लंबित पड़ीं
वायु प्रदूषण से जंग में दिल्ली में प्रभावी उपाय करने के दावे भले कितने भी किए जाएं, लेकिन हकीकत पोल खोल दे रही है। कड़वा सच यह है कि प्रदूषण की रोकथाम के कारगर उपाय करना तो दूर की बात, इससे जुड़ी शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं लिया जाता।
जनता को शिकायत करने के लिए मंच तो कई दे दिए, लेकिन उनमें प्रभावी कोई नहीं है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि कुल 3,26,045 शिकायतों में से 2,24,476 शिकायतें अनसुलझी हैं। ये लंबित शिकायतें एजेंसियों की लापरवाही दिखाती है।
मुख्य सचिव द्वारा प्रदूषण संबंधी मुद्दों पर जन शिकायत मंचों की समीक्षा में यह पाया गया कि कई प्रमुख विभाग और एजेंसियां शिकायतों के समाधान में खराब प्रदर्शन कर रही हैं। आधी से ज्यादा शिकायतों का समाधान लंबित है। दिल्ली सरकार की ओर से किए गए इस विश्लेषण में ग्रीन दिल्ली एप, एमसीडी के 311 एप, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा ट्रैक की गई इंटरनेट मीडिया शिकायतों के आंकड़े शामिल थे। एमसीडी को सभी मंचों पर सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों का समाधान एक निश्चित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, खासकर जब एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ी हुई है। विभागों को प्रत्येक एप आधारित शिकायत प्रणाली के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्देश दिया। पर्यावरण विभाग के अधिकारी ने कहा, 'ज्यादातर शिकायतें कचरा डंपिंग, खुले में कूड़ा जलाना, सड़क की धूल, अतिक्रमण, अनधिकृत और खुले में निर्माण गतिविधियां, यातायात जाम और प्रदूषणकारी वाहनों से संबंधित होती हैं।'
Denne historien er fra November 17, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
आवारा कुत्तों की समस्या पर एमसीडी की है कछुआ चाल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राजधानी में आवारा कुत्तों की समस्या से समाधान के नाम पर एमसीडी कछुआ चाल चल रहा है।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
कबाड़ के गोदाम में लगी आग से दुग्गियां चपेट में आईं
दक्षिण पश्चिम जिले में स्थित कापसहेड़ा एक्सटेंशन में स्थित कबाड़ के गोदाम और झुग्गियों में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ई-रिक्शा
2.5 लाख से अधिक ई-रिक्शा, उसमें से आधे का पंजीयन नहीं
2 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
हथियार तस्करी में नाम बताने पर हुई थी दो भाइयों की हत्या
जाफराबाद के चौहान बांगर में 16 दिसंबर को हथियार सप्लायर नदीम व फजील की 50 गोलियां मारकर हत्या कर देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
लाल डोरा क्षेत्र में हाउस टैक्स माफ की मांग पर होगा विचार : राजा इकबाल सिंह
दिल्ली देहात के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मिला।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
आगरा नहर में कूदे युवक को बचाया
पत्नी से कहासुनी के बाद बुधवार देर रात एक युवक आत्महत्या करने के लिए आगरा नहर में कूद गया।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
आईआईटी में दिखा डिजाइन फार भारत-2047' का विजन
देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में युवाओं की रचनात्मक भागीदारी को मंच देते हुए आइआइटी दिल्ली में राष्ट्रीय डिजाइन चैलेंज 'डिजाइन फार भारत-यूथ इनोवेशन चैलेंज 2026' के तहत डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
महिला टी-20 का रोमांच आज से
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के रोमांच की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है, जो अगले 20 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को बांधे रखेगा।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
सौ करोड़ की बात कही है
अंकित सखिया निर्देशित लालो कृष्ण सदा सहायते पहली गुजराती फिल्म है, जिसने सौ करोड़ रुपये से अधिक कमाई की।
2 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से चुराई 10 किलो चांदी, व्यापारियों में रोष
चोरों की नजर बदरपुर गांव के सर्राफा कारोबारियों पर टिकी है।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
