Versuchen GOLD - Frei

प्रदूषण की आधी से ज्यादा शिकायतें फांक रहीं धूल

Dainik Jagran

|

November 17, 2025

मुख्य सचिव की बैठक में आया सामने, समीक्षा की गईं 3,26,045 शिकायतों में से 2,24,476 कई माह से लंबित पड़ीं

- संजीव गुप्ता · जागरण

वायु प्रदूषण से जंग में दिल्ली में प्रभावी उपाय करने के दावे भले कितने भी किए जाएं, लेकिन हकीकत पोल खोल दे रही है। कड़वा सच यह है कि प्रदूषण की रोकथाम के कारगर उपाय करना तो दूर की बात, इससे जुड़ी शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं लिया जाता।

जनता को शिकायत करने के लिए मंच तो कई दे दिए, लेकिन उनमें प्रभावी कोई नहीं है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि कुल 3,26,045 शिकायतों में से 2,24,476 शिकायतें अनसुलझी हैं। ये लंबित शिकायतें एजेंसियों की लापरवाही दिखाती है।

मुख्य सचिव द्वारा प्रदूषण संबंधी मुद्दों पर जन शिकायत मंचों की समीक्षा में यह पाया गया कि कई प्रमुख विभाग और एजेंसियां शिकायतों के समाधान में खराब प्रदर्शन कर रही हैं। आधी से ज्यादा शिकायतों का समाधान लंबित है। दिल्ली सरकार की ओर से किए गए इस विश्लेषण में ग्रीन दिल्ली एप, एमसीडी के 311 एप, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा ट्रैक की गई इंटरनेट मीडिया शिकायतों के आंकड़े शामिल थे। एमसीडी को सभी मंचों पर सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों का समाधान एक निश्चित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, खासकर जब एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ी हुई है। विभागों को प्रत्येक एप आधारित शिकायत प्रणाली के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्देश दिया। पर्यावरण विभाग के अधिकारी ने कहा, 'ज्यादातर शिकायतें कचरा डंपिंग, खुले में कूड़ा जलाना, सड़क की धूल, अतिक्रमण, अनधिकृत और खुले में निर्माण गतिविधियां, यातायात जाम और प्रदूषणकारी वाहनों से संबंधित होती हैं।'

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran

Dainik Jagran

एक ही दिन में 15 हजार रुपये किलो बढ़ी चांदी

अब दिल्ली में 2.65 लाख रुपये प्रति किलो हुआ चांदी का मूल्य, 2026 में अब तक 26 हजार रुपये बढ़ी

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

शिमला-मसूरी से भी ठंडा एनसीआर

गुरुग्राम में तापमान 0.6 डिग्री, 55 साल का टूटा रिकार्ड, दिल्ली जनवरी में तीन साल में सबसे सर्द

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

घर के करीब खेलते समय लापता हुई बच्ची का शव नाले में मिला

घर से करीब एक किमी दूर है नाला, तीन दिन बाद मिला शव

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

अतिक्रमण की चपेट में 16 मार्ग, निगम को लिखा पत्र

पुरानी दिल्ली क्षेत्र सहित इसके आसपास की 16 सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखा है।

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अय्यर के विवादित बोल- हिंदुत्व, हिंदू धर्म का ही विकृत रूप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दिया है।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अगले महीने से यमुना नदी में चलेगा क्रूज

दिल्ली सरकार फरवरी से यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करेगी।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

ट्रंप की तल्खी से रिश्तों में आई कड़वाहट के बीच सर्जियों गोर बोले, अमेरिका के लिए भारत जैसा कोई नहीं

अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर नई दिल्ली में कार्यभार संभालने के साथ ही अपने 'बास' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तल्खी भरे बयानों से भारत और अमेरिका के रिश्तों में आई असहजता को दूर करने की कोशिश में जुट गए हैं।

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

सिविल जज की बर्खास्तगी को बहाली सुप्रीम कोर्ट में स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने जून 2018 में ट्रेन में महिला सहयात्री के बर्थ के सामने पेशाब कर अश्लील हरकतें करने वाले एक न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी की बहाली को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Jagran

दरभंगा राजपरिवार की अंतिम महारानी का निधन, दान दिए दरभंगा हाउस में है आइबी मुख्यालय

बिहार में दरभंगा महाराजाधिराज दिवंगत कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी व अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी (93 वर्ष) का निधन हो गया।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dainik Jagran

दोस्तों संग पार्टी कर रहा युवक संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरा मौत

पीड़ित परिवार ने धक्का देने का लगाया आरोप, पुलिस बोली-ऐसा कोई सुबूत नहीं

time to read

1 mins

January 13, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size