Prøve GULL - Gratis
यथार्थवादी हुई भारतीय विदेश नीति
Dainik Jagran
|October 14, 2025
आज की भूराजनीतिक घटनाओं के विश्लेषण से स्पष्ट है कि राष्ट्रों के परस्पर संबंध जितने यथार्थवाद और साझा लाभ के कारण मधुर हो सकते हैं, उतने विचारधारा और साझा मूल्यों के दम पर नहीं।

अमेरिका के विषय में तो यह बात द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ही लागू है, जो राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में और मुखर रूप से सामने आ रही है। यदि ऐसा न होता तो 'वार आन टेरर' छेड़ने वाला अमेरिका सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के बजाय आतंक को अपनी 'राज्यनीति' के रूप में प्रयोग करने वाले एवं अधिकांश समय सैन्य तानाशाही में रहने वाले छद्म लोकतंत्र पाकिस्तान को प्राथमिकता नहीं दे रहा होता। भारत की भी विदेश नीति आदर्शवाद से प्रभावित होकर लंबे समय तक लोकतंत्र, मानवाधिकार और स्वतंत्रता जैसे अपने राष्ट्रीय मूल्यों को विश्व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को स्थापित करने का आधार बनाकर चलती रही, जिसके चलते कई नुकसान झेलने पड़े। प्रधानमंत्री मोदी के शासन में इसमें परिवर्तन देखने को मिला। भारत ने भी वैश्विक राजनीति में विशुद्ध यथार्थवाद को गले लगाना शुरू कर दिया है।
अब भारत विदेश नीति में आवश्यकताओं और हितों को अपनी मान्यताओं के ऊपर रखता है। भारत द्वारा अफगानिस्तान के विदेश मंत्री और तालिबान के नेता आमिर खान मुत्तकी की मेजबानी इसका उदाहरण है। सनद रहे कि मुत्तकी का संगठन तालिबान जिस कट्टर इस्लामिक वहाबी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है, भारत उसका समर्थन करना तो दूर, उसे समझने और स्वीकार करने को भी राजी नहीं है, परंतु यथार्थवादी नीति का प्रदर्शन करते हुए भारत ने मुत्तकी के स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
Denne historien er fra October 14, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran
अब नहीं जाना पड़ेगा एमसीडी, आनलाइन मिलेगा संपत्तिकर जमा करने का सर्टिफिकेट
जागरण संवाददाता, नई दिल्लीः अगर दिल्ली में आपको संपत्ति बेचनी या खरीदनी है तो उस पर संपत्तिकर बकाया या जमा करने का सर्टिफिकेट लेने के लिए एमसीडी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
1 mins
October 14, 2025
Dainik Jagran
बिगड़ी हवा, लग सकते हैं ग्रेप-एक के प्रतिबंध
दिल्ली में 10 क्षेत्रों का एक्यूआइ 200 से ऊपर, आनंद विहार में बहुत खराब श्रेणी में 300 से भी पार
2 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
पाक के मुरीदके में टीएलपी के साथ झड़प में पुलिस अधिकारी समेत पांच की मौत
अमेरिकी दूतावास तक निकाला था मार्च, पुलिस ने रोका तो मुरीदके में डाला डेरा
1 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
बीएएस-चार बसों पर नहीं लगाई जाए रोक : श्यामलाल गोला
दिल्ली इंटरस्टेट बस आपरेटर संघ के महामंत्री श्यामलाल गोला ने वायु प्रदूषण के नाम पर बीएस-चार बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने से बचने का अनुरोध किया है।
1 min
October 14, 2025

Dainik Jagran
बिल्डथान-2025 में बच्चों ने दिखाए इनोवेशन
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : तमिलनाडु, केरल और बंगाल भले ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कुछ बिंदुओं के विरुद्ध हैं, लेकिन वे इनोवेशन से देश की नई पीढ़ी को जोड़ने की एनईपी की सिफारिश के साथ हैं।
1 min
October 14, 2025

Dainik Jagran
बाजारों में अव्यवस्था का जाम, सुरक्षा के नहीं इंतजाम
दीवाली की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण से बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल
2 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
दक्षिण अफ्रीका ने लगाई जीत की हैटट्रिक
महिला वनडे विश्व कप में द. अफ्रीका ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया
2 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
कमरे में लगी आग में जलकर मसाला कारोबारी की जान गई
तिलक नगर थाना क्षेत्र के चांद नगर में एक मकान में लगी आग से जलकर मसाला कारोबारी सुनील कुमार गिनोत्रा की मौत हो गई।
1 min
October 14, 2025
Dainik Jagran
गुजरात पुलिस व आप कार्यकर्ताओं में टकराव, 30 लोग हिरासत में
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद: गुजरात के बोटाड जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित किसान महापंचायत के दौरान हिंसा भड़क गई।
1 min
October 14, 2025

Dainik Jagran
महिला वकील को जालसाजों ने ठगा, दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ी महिला वकील को पैनल एडवोकेट की नौकरी दिलाने के नाम पर 39 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 mins
October 14, 2025
Listen
Translate
Change font size