Prøve GULL - Gratis
भारत की नवाचार क्रांति का अगुआ
India Today Hindi
|August 13, 2025
आइआइटी दिल्ली अपने पाठ्यक्रम, लैब और विजन को नया रूप देकर अगली टेक्नोलॉजी क्रांति की अगुआई के लिए तैयार हो रहा
दिल्ली के दिल में 325 एकड़ में फैला आइआइटी दिल्ली देश के 23 प्रमुख विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी संस्थानों में से एक है, जो ट्रेनिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इसकी स्थापना 1961 में हुई थी और 1963 के इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेंडमेंट) ऐक्ट के तहत इसे 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान' घोषित किया गया. 2018 में इसे 'इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस' (आइओई) का दर्जा मिला.
पिछले कई दशकों में आइआइटी दिल्ली ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और अत्याधुनिक रिसर्च के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाइ सब्जेक्ट 2025 में इसने इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कैटेगरी में 26वीं रैंक हासिल की है, जो पिछले साल 45वीं थी. यह इस कैटेगरी में भारत का सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल करने वाला संस्थान बन गया है.
इस समय आइआइटी दिल्ली के पास 16 विभाग, नौ सेंटर और छह इंटरडिसिप्लिनरी स्कूल हैं. यहां करीब 13,000 अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. यह संस्थान बीटेक और एमटेक से लेकर एमबीए, मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी, एमएससी और एमए जैसे कई प्रोग्राम ऑफर करता है. शुरुआत से अब तक यहां से 63,000 से ज्यादा छात्र पास हो चुके हैं, जिनमें 7,500 से ज्यादा पीएचडी डिग्रीधारक शामिल हैं.रिसर्च और इनोवेशन आइआइटी दिल्ली के मूल मिशन का हिस्सा हैं. फैकल्टी और छात्र यहां बुनियादी विज्ञान से लेकर एप्लाइड टेक्नोलॉजी तक अलग-अलग क्षेत्रों में रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. 2022 में शुरू हुआ रिसर्च ऐंड इनोवेशन पार्क इसका बेहतरीन उदाहरण है. यह अकादमिक संस्थानों, उद्योग और सरकार के बीच साझेदारी को बढ़ावा देता है, ताकि रिसर्च को असली दुनिया में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट और समाधान में बदला जा सके.

Denne historien er fra August 13, 2025-utgaven av India Today Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA India Today Hindi
India Today Hindi
सड़कें कम और टोल ज्यादा
कदम-कदम पर टोल टैक्स वसूली के चलते राजस्थान में सड़क से आवाजाही खासी महंगी हुई. जिम्मेदार महकमे नियमों को ताक पर रख टोल लगा रहे जबकि सड़कें बदहाल
5 mins
March 11, 2026
India Today Hindi
हम भी अब खेल में
भारतीय महिलाएं वित्तीय तकदीर अब अपनी मुट्ठी में करने लगीं. सोने-चांदी और बैंक जमाओं में पैसे लगाने के पारंपरिक ढर्रे से बाहर निकल वे बाजार में खुलकर निवेश कर रहीं
8 mins
March 11, 2026
India Today Hindi
बात इतनी भी सीधी नहीं
हाल में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म एक्यूज्ड ने मीटू नैरेटिव को एक नए नजरिए से पेश करती है.
1 min
March 11, 2026
India Today Hindi
आतंक पर वार का चक्रव्यूह
भारत की आतंकवाद रोधी नीति 'प्रहार' दरअसल उन कदमों को औपचारिक रूप देती है जो काफी हद तक पहले से लागू
3 mins
March 11, 2026
India Today Hindi
गुजरात में परिंदों की बढ़ रही आबादी
गुजरात में हर दो वर्ष पर होने वाली परिंदों की गणना में बेहद सकारात्मक तस्वीर सामने आई है.
1 mins
March 11, 2026
India Today Hindi
न्यायिक चौकसी में एसआइआर
बंगाल में मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने से जुड़े लंबित विवादों के मामले में शीर्ष अदालत को अभूतपूर्व ढंग से देना पड़ा दखल
2 mins
March 11, 2026
India Today Hindi
विजय बनाम विजयकांत
विजय की टीवीके ने स्थिर द्विध्रुवीय राजनीति में एक अस्थिर तीसरा कोण जोड़ा. सत्ता विरोधी लहर और एक नए प्रतिस्पर्धी की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की अब क्या होगी रणनीति ?
3 mins
March 11, 2026
India Today Hindi
बेवफाई की किक से कराहता फुटबॉल
आइएसएल को बचाने में सफलता भले मिल गई हो लेकिन असल समस्या बहुत गहरी है जो भारतीय फुटबॉल को अंदर ही अंदर खोखला कर रही.
7 mins
March 11, 2026
India Today Hindi
भक्ति की छाया में स्त्री का प्रकाश
पितृसत्ता को चुनौती देने वाला, प्रेम और विद्रोह का प्रतीक पांच स्त्री संता का रोचक गाथा
3 mins
March 11, 2026
India Today Hindi
पैसा उगाही की पेशकश
केंद्र की एसेट मोनेटाइजेशन योजना एनएमपी 2.0 के तहत लक्ष्य को दोगुना बढ़ाकर 16.72 लाख करोड़ रुपए किया गया. इसे मोटे तौर पर 2030 तक हासिल कर लेने का मंसूबा
3 mins
March 11, 2026
Listen
Translate
Change font size
