Prøve GULL - Gratis

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

DASTAKTIMES

|

July - 2025

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

- गुवाहाटी के वरिष्ठ संवाददाता संजीब कलीता।

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

जब देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात होती है तो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) का नाम सबसे पहले आता है। यह नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण और इनकी बड़ी आबादी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लेकिन यहां कई अन्य वन्यजीव भी पाए जाते हैं। उद्यान की विविधता के कारण इसे देश में 'जैव विविधता का हॉटस्पॉट' भी कहा जाता है। इसे वर्ष 1985 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया था। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान करीब 430 वर्ग किलोमीटर के रेंज में फैला हुआ है। और यह क्षेत्र हाथी, घास के मैदानों, दलदली लैगून और घने जंगलों से भरा हुआ है और यहां 2200 से अधिक एक सींग वाले भारतीय गैंडे रहते हैं। यह दुनिया में उनकी कुल आबादी का लगभग 2/3 है।

मैरी कर्जन की सिफारिश पर 1908 में बना यह पार्क पूर्वी हिमालयी जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट- गोलाघाट और नगांव जिले के किनारे पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि भारत के वायसराय- केडलस्टन के लॉर्ड कर्जन की पत्नी मैरी कर्जन ने एक सींग वाले भारतीय गैंडे को देखने के लिए पार्क का दौरा किया था। यहां से लौटने के बाद उसने अपने पति को एक सींग वाले गैंडे की घटती प्रजातियों की रक्षा के लिए तत्काल उपाय करने के लिए राजी किया। सन् 1905 में 232 किमी (90 वर्ग मील) क्षेत्रफल वाला प्रस्तावित काजीरंगा रिजर्व फॉरेस्ट बनाया गया।

प्रतिष्ठित एक सींगी गैंडे के साथ केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है। समय के साथ काजीरंगा में बाघों की आबादी भी बढ़ी है, और यही कारण है कि काजीरंगा को सन् 2006 में टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया। साथ ही पार्क को बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा एविफैनल प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई। लेसर व्हाइट-फ्रंटेड गूज, फेरुगिनस डक, बेयर पोचर्ड डक और लेसर एडजुटेंट, ग्रेटर एडजुटेंट, ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क और एशियन ओपनबिल स्टॉर्क जैसे पक्षी विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में मध्य एशिया से यहां के लिए पलायन करते हैं। निस्संदेह रिजर्व जानवरों की अच्छी आबादी के लिए जाना जाता है, लेकिन इससे भी ज्यादा रिजर्व यहां होने वाले वन्यजीव संरक्षण पहल के लिए लोकप्रिय है।

FLERE HISTORIER FRA DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार

87वीं सालगिरह पर विशेष

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पेसा पर फंसा पेच

झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा 2025

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त

भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।

time to read

2 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जनता के दरबार में सीएम

मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी

time to read

4 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग के बुरे दिन

दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?

अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने

दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।

time to read

10 mins

July - 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size