Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

कर्ज के जाल में फंसा पाकिस्तान

Jansatta

|

June 20, 2025

पाकिस्तान के बजट का करीब आधा हिस्सा सिर्फ कर्ज चुकाने में जा रहा है। इस बार के बजट में भी शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार पर खर्च प्राथमिकता में नहीं है, बल्कि सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए रक्षा बजट में करीब 20 फीसद की वृद्धि की गई है।

- जयंतीलाल भंडारी

इन दिनों अमेरिका बेशक भारत के साथ पाकिस्तान को बराबरी पर रखने की अनुचित कोशिश कर रहा है, लेकिन दुनिया में प्रकाशित हो रही विभिन्न रपटों में जहां भारत को आर्थिक ऊंचाई हासिल करते देश के रूप में रेखांकित किया जा रहा है, वहीं, पाकिस्तान को कर्ज में डूबे व आर्थिक जोखिमों से ग्रस्त देश के रूप में चिह्नित किया जा रहा है।

हाल ही में प्रस्तुत किए गए पाकिस्तान के वर्ष 2025-26 के बजट की तस्वीर में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बजट का करीब आधा हिस्सा सिर्फ कर्ज चुकाने में जा रहा है। वहां गरीबी में कमी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार पर खर्च प्राथमिकता में नहीं है। मगर, सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए रक्षा बजट में करीब 20 फीसद की वृद्धि की गई है। इस बजट के बाद एक ओर जहां कर्ज पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को खस्ताहाल बनाएगा, वहीं भारत की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से उसकी आर्थिक मुश्किलें और बढ़ेंगी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस नए बजट के पहले जो आर्थिक सर्वेक्षण पेश हुआ है, वह उसकी दयनीय स्थिति रेखांकित करते हुए दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान पर कुल 76,000 अरब रुपए के कर्ज का बोझ है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार महज 16.64 अरब डालर का है। इतना ही नहीं इन दिनों पाकिस्तान अपनी खस्ताहाल आर्थिक स्थिति के बीच एक के बाद एक नए विदेशी कर्ज लेते हुए दिखाई दे रहा है। उसके कर्ज और जीडीपी के बीच अनुपात लगभग 65 फीसद है। यह किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक माना जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, इतना अधिक कर्ज और उसका सही ढंग से प्रबंधन न होना पाकिस्तान की आर्थिक और राजकोषीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन गया है।

Jansatta からのその他のストーリー

Jansatta Delhi

विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार बरी

दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी और विकासपुरी इलाकों में हिंसा भड़काने से संबंधित मामले में गुरुवार को बरी कर दिया।

time to read

1 min

January 23, 2026

Jansatta Delhi

राज्यपाल ने तीन वाक्य में समाप्त किया संबोधन कर्नाटक : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उन्हें केंद्र सरकार की ‘कठपुतली’ करार दिया

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गुरुवार को राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र में अपना परंपरागत अभिभाषण केवल तीन वाक्यों (सरकार द्वारा तैयार किए गए विस्तृत भाषण के पहले और आखिरी वाक्यों समेत) में समाप्त कर दिया जिसे लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

time to read

1 mins

January 23, 2026

Jansatta Delhi

ईरान संकट : नोएडा के निर्यातकों का कारोबार चरमराया

अंतरराष्ट्रीय राजनीति के बदलते समीकरणों और ईरान में इंटरनेट सेवाओं के पूरी तरह ठप होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

time to read

2 mins

January 23, 2026

Jansatta Delhi

प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि 'वैश्विक दक्षिण' के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Jansatta Delhi

मुनक नहर पर 5000 करोड़ की लागत से बनेगा उपरिगामी मार्ग

रोहिणी और बाहरी दिल्ली जाने वाले लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा

time to read

1 mins

January 23, 2026

Jansatta Delhi

एनडीएमसी की नई पहल 'गीला कचरा लाओ-खाद ले जाओ'

नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने गुरुवार को विकेंद्रीकृत अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने और जैविक खाद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 'गीला कचरा लाओ, खाद ले जाओ' पहल की शुरुआत की।

time to read

1 min

January 23, 2026

Jansatta Delhi

शाहबाद डेयरी में 40 लाख की लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को हुई 39.76 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को कबाड़ कारोबारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Jansatta Delhi

भारत रंग महोत्सव 27 से, 148 नाटकों का होगा मंचन

भारत रंग महोत्सव 2026 का 25वां संस्करण देश भर के 40 स्थानों और सात महाद्वीपों के प्रत्येक देश में आयोजित किया जाएगा।

time to read

1 min

January 23, 2026

Jansatta Delhi

सिंधु और लक्ष्य इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को सीधे गेम में जीत हासिल करके इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

time to read

1 min

January 23, 2026

Jansatta Delhi

किराड़ी और 114 कालोनियों में गंदे पानी से मिलेगा छुटकारा : प्रवेश वर्मा

दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के शर्मा एंक्लेव में पिछले आठ महीने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर स्थानीय लोगों को जल्द ही सीवर के गंदे पानी से छुटकारा मिलने वाला है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size