Essayer OR - Gratuit
कर्ज के जाल में फंसा पाकिस्तान
Jansatta
|June 20, 2025
पाकिस्तान के बजट का करीब आधा हिस्सा सिर्फ कर्ज चुकाने में जा रहा है। इस बार के बजट में भी शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार पर खर्च प्राथमिकता में नहीं है, बल्कि सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए रक्षा बजट में करीब 20 फीसद की वृद्धि की गई है।
इन दिनों अमेरिका बेशक भारत के साथ पाकिस्तान को बराबरी पर रखने की अनुचित कोशिश कर रहा है, लेकिन दुनिया में प्रकाशित हो रही विभिन्न रपटों में जहां भारत को आर्थिक ऊंचाई हासिल करते देश के रूप में रेखांकित किया जा रहा है, वहीं, पाकिस्तान को कर्ज में डूबे व आर्थिक जोखिमों से ग्रस्त देश के रूप में चिह्नित किया जा रहा है।
हाल ही में प्रस्तुत किए गए पाकिस्तान के वर्ष 2025-26 के बजट की तस्वीर में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बजट का करीब आधा हिस्सा सिर्फ कर्ज चुकाने में जा रहा है। वहां गरीबी में कमी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार पर खर्च प्राथमिकता में नहीं है। मगर, सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए रक्षा बजट में करीब 20 फीसद की वृद्धि की गई है। इस बजट के बाद एक ओर जहां कर्ज पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को खस्ताहाल बनाएगा, वहीं भारत की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से उसकी आर्थिक मुश्किलें और बढ़ेंगी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस नए बजट के पहले जो आर्थिक सर्वेक्षण पेश हुआ है, वह उसकी दयनीय स्थिति रेखांकित करते हुए दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान पर कुल 76,000 अरब रुपए के कर्ज का बोझ है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार महज 16.64 अरब डालर का है। इतना ही नहीं इन दिनों पाकिस्तान अपनी खस्ताहाल आर्थिक स्थिति के बीच एक के बाद एक नए विदेशी कर्ज लेते हुए दिखाई दे रहा है। उसके कर्ज और जीडीपी के बीच अनुपात लगभग 65 फीसद है। यह किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक माना जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, इतना अधिक कर्ज और उसका सही ढंग से प्रबंधन न होना पाकिस्तान की आर्थिक और राजकोषीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
Cette histoire est tirée de l'édition June 20, 2025 de Jansatta.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta
Jansatta
जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम में दर्ज की रिकार्ड 400वीं जीत
आस्ट्रेलियाई ओपन में की रोजर फेडरर से बराबरी
2 mins
January 25, 2026
Jansatta
शतरंज : अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ बड़ी चूक कर हारे गुकेश
विश्व चैंपियन डी गुकेश को शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ बड़ी चूक कर बाजी को गंवा दिया।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन दिल्ली पहुंचीं
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
अमेरिका में बर्फीले तूफान के कारण नौ हजार उड़ानें रद्द
अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से सप्ताहांत करीब 9,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
भविष्य की नहीं, वर्तमान की फिक्र
आज के दौर में हर जगह प्रतिस्पर्धा की अंधी दौड़ लगाई जा रही है।
2 mins
January 25, 2026
Jansatta
बारात घर में विश्राम कर सकेंगे मरीज और तीमारदार
एनडीएमसी ने शुरू की पहल
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
टी20 विश्व कप में भागीदारी पर पाक के प्रधानमंत्री करेंगे फैसला
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पीसीबी प्रमुख ने कहा
1 min
January 25, 2026
Jansatta
गणतंत्र दिवस से पूर्व पंजाब में रेल पटरी पर विस्फोट
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद स्टेशन के पास रेल पटरी के एक हिस्से पर हुए मामूली विस्फोट में मालगाड़ी का लोको पायलट घायल हो गया, जबकि ट्रेन के इंजन को भी आंशिक क्षति पहुंची है।
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
ट्रंप ने कनाडा पर 100 फीसद शुल्क लगाने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 फीसद शुल्क लगाने की धमकी दी।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
ट्रंप ने कनाडा को दिया निमंत्रण वापस लिया
शांति बोर्ड में शामिल होने का मामला
2 mins
January 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

