Facebook Pixel पहलगाम प्रतिशोध | Jansatta - newspaper - Magzter.comでこの記事を読む
Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

पहलगाम प्रतिशोध

Jansatta

|

May 11, 2025

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को चुनिंदा पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के लिए एक प्रभावी और साफ संदेश देने वाली निवारक प्रतिक्रिया की जरूरत थी। सवाल यह था कि वह किस स्तर की प्रतिक्रिया हो? 'बदला' और बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई के लिए राष्ट्रवादी आह्वान किए गए। बहुत कम लोगों को एहसास हुआ कि इसका जवाब भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शुरुआती दिनों में हस्तक्षेप किया था और 16 सितंबर, 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था, 'यह युद्ध का युग नहीं है'। इन शब्दों ने नरेंद्र मोदी को पूरी दुनिया में गर्मजोशी से भरी तालियां दिलाई थीं; भारत में भी उन्होंने अपने लिए एक राजनेता और शांतिदूत के रूप में प्रशंसा हासिल की।

दुनिया के कई देशों ने इन शब्दों को याद किया और निजी तौर पर भारत को इसी मुताबिक सलाह दी। युद्ध शुरू न करने के अन्य कारण भी थे: पहला, रूस-यूक्रेन संघर्ष या इजराइल हमास संघर्ष के विपरीत, भारत-पाकिस्तान टकराव में दोनों पक्ष परमाणु शक्ति से लैस थे और उनके पास परमाणु हथियार थे। दूसरा, दुनिया युद्ध के प्रति असहिष्णु हो गई है। मौजूदा दौर में चल रहे दो बड़े युद्धों में यूक्रेन में अब तक 13,000 और गाजा में 50,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि रूस और इजराइल में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं। दो परमाणु शक्तियों के बीच एक और बड़ा युद्ध दुनिया की स्थिरता और अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर ला सकता था।

बुद्धिमानी भरा फैसला

प्रधानमंत्री मोदी ने इन बाधाओं को समझा और बुद्धिमानी से चुनिंदा लक्ष्यों तक सीमित सैन्य प्रतिक्रिया का विकल्प चुना। मंगलवार, 7 मई, 2025 को भारतीय सेना ने नौ लक्ष्यों (पाकिस्तान में चार और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पांच) को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन छोड़े और आतंकवादी समूहों के मुख्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया। यह सोच-समझ कर चलाया गया सीमित अभियान था- पैमाने और समय दोनों के लिहाज से- और इसने अपने उद्देश्यों को हासिल किया। यह एक पीड़ित देश की वैध प्रतिक्रिया थी।

Jansatta からのその他のストーリー

Jansatta

साहिल ने पुरुषों की 21 किमी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया

पंजाब के खिलाड़ी साहिल ने 'इंडियन ओपन रेस वाक' प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को पुरुष हाफ मैराथन में अपने से अधिक चर्चित प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

time to read

1 min

February 23, 2026

Jansatta Delhi

पीड़ितों ने रोते हुए सुनाई आपबीती

राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों की बरसी पर दुर्गापुरी और वेस्ट ज्योति नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

time to read

1 min

February 23, 2026

Jansatta

बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए मौजूद हैं कई विकल्प

पहली बार माता-पिता बनने का एक अलग ही सुख होता है।

time to read

2 mins

February 23, 2026

Jansatta Delhi

बांग्लादेश के साथ संवाद बढ़ाने के लिए भारत उत्सुक

ढाका में नियुक्त उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश की नई सरकार के साथ संवाद को आगे बढ़ाने के लिए भारत उत्सुक है।

time to read

1 mins

February 23, 2026

Jansatta Delhi

निवेश के नाम पर वास्तुकार से ठगे 64.59 लाख रुपए

साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर सेक्टर-58 निवासी एक वास्तुकार को अपना शिकार बनाया है।

time to read

1 min

February 23, 2026

Jansatta

भारत-अमेरिका व्यापार करार पर बैठक की तारीख नए सिरे से तय होगी

भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए वाशिंगटन में अपने मुख्य वार्ताकारों की प्रस्तावित बैठक को नए सिरे से तय करने का फैसला किया है।

time to read

1 min

February 23, 2026

Jansatta

जेएनयू कुलपति के बयान पर हंगामा, छात्रसंघ ने निकाला 'समता मार्च'

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धुलिपुडी पंडित के एक हालिया साक्षात्कार में दिए गए बयान को लेकर परिसर में विवाद गहरा गया है।

time to read

1 min

February 23, 2026

Jansatta Delhi

आग बुझाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट, 14 लोग घायल

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क में एक घर में लगी आग को बुझाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिससे पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

time to read

1 min

February 23, 2026

Jansatta

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आठ लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने तीन राज्यों में चलाए गए एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान के तहत आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के माड्यूल का पर्दाफाश करके इससे जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से सात बांग्लादेशी के नागरिक हैं।

time to read

1 mins

February 23, 2026

Jansatta Delhi

'एक वर्ष में बदले स्थिति में सुधार, आप का नारा विफल'

दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आम आदमी पार्टी की ओर से दिए गए 'दिल्ली बेहाल-याद आए केजरीवाल' नारे को भाजपा ने पूरी तरह विफल करार दिया है।

time to read

1 min

February 23, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size