Essayer OR - Gratuit
पहलगाम प्रतिशोध
Jansatta
|May 11, 2025
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को चुनिंदा पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के लिए एक प्रभावी और साफ संदेश देने वाली निवारक प्रतिक्रिया की जरूरत थी। सवाल यह था कि वह किस स्तर की प्रतिक्रिया हो? 'बदला' और बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई के लिए राष्ट्रवादी आह्वान किए गए। बहुत कम लोगों को एहसास हुआ कि इसका जवाब भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शुरुआती दिनों में हस्तक्षेप किया था और 16 सितंबर, 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था, 'यह युद्ध का युग नहीं है'। इन शब्दों ने नरेंद्र मोदी को पूरी दुनिया में गर्मजोशी से भरी तालियां दिलाई थीं; भारत में भी उन्होंने अपने लिए एक राजनेता और शांतिदूत के रूप में प्रशंसा हासिल की।
-
दुनिया के कई देशों ने इन शब्दों को याद किया और निजी तौर पर भारत को इसी मुताबिक सलाह दी। युद्ध शुरू न करने के अन्य कारण भी थे: पहला, रूस-यूक्रेन संघर्ष या इजराइल हमास संघर्ष के विपरीत, भारत-पाकिस्तान टकराव में दोनों पक्ष परमाणु शक्ति से लैस थे और उनके पास परमाणु हथियार थे। दूसरा, दुनिया युद्ध के प्रति असहिष्णु हो गई है। मौजूदा दौर में चल रहे दो बड़े युद्धों में यूक्रेन में अब तक 13,000 और गाजा में 50,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि रूस और इजराइल में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं। दो परमाणु शक्तियों के बीच एक और बड़ा युद्ध दुनिया की स्थिरता और अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर ला सकता था।
बुद्धिमानी भरा फैसला
प्रधानमंत्री मोदी ने इन बाधाओं को समझा और बुद्धिमानी से चुनिंदा लक्ष्यों तक सीमित सैन्य प्रतिक्रिया का विकल्प चुना। मंगलवार, 7 मई, 2025 को भारतीय सेना ने नौ लक्ष्यों (पाकिस्तान में चार और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पांच) को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन छोड़े और आतंकवादी समूहों के मुख्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया। यह सोच-समझ कर चलाया गया सीमित अभियान था- पैमाने और समय दोनों के लिहाज से- और इसने अपने उद्देश्यों को हासिल किया। यह एक पीड़ित देश की वैध प्रतिक्रिया थी।
Cette histoire est tirée de l'édition May 11, 2025 de Jansatta.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta
Jansatta
कृत्रिम मेधा : संभावना और आशंका
कृत्रिम मेधा (एआई) का दौर शुरू हो चुका है।
4 mins
February 22, 2026
Jansatta
'ठोस अपशिष्ट की अनदेखी से अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा असर'
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियमों के देश भर में 'असमान' अनुपालन को रेखांकित करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मौजूदा कार्यान्वयन अंतराल के बने रहने के दौरान वर्तमान पीढ़ी आगे के विधायी सुधार की प्रतीक्षा नहीं कर सकती है।
1 min
February 22, 2026
Jansatta
नौवीं कक्षा में विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में दो स्तर के पाठ्यक्रम जल्द
अगले वर्ष यह पाठ्यक्रम दसवीं कक्षा में भी लागू किया जाएगा| बोर्ड इस संबंध में जल्द जारी करेगा अधिसूचना
2 mins
February 22, 2026
Jansatta
किराए के वाहन से हादसा होने पर ठेकेदार होंगे जिम्मेदार
जनकपुरी हादसे के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने कड़े निर्देश जारी किए
2 mins
February 22, 2026
Jansatta
अध्ययन : अमेरिका में हिंदू सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समूह, दूसरे स्थान पर यहूदी
'प्यू रिसर्च सेंटर’ द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार हिंदू अमेरिका में सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समूह हैं और इसके बाद यहूदियों का स्थान आता है।
1 min
February 22, 2026
Jansatta
धक्का-मुक्की में दो प्राध्यापक घायल
जादवपुर विश्वविद्यालय का मामला
1 mins
February 22, 2026
Jansatta
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की 480 कंपनियां की होगी तैनाती
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) की लगभग 480 कंपनियां एक मार्च से तैनात की जाएंगी।
1 min
February 22, 2026
Jansatta
पढ़ने का परिवेश
साहित्य के भविष्य पर लगातार प्रश्न किए जाते रहे हैं!
4 mins
February 22, 2026
Jansatta
शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी
पाक्सो अदालत ने दिया आदेश
2 mins
February 22, 2026
Jansatta
अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद ट्रंप ने शुल्क पहले दस फिर पंद्रह फीसद किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह वैश्विक शुल्क को बढ़ाकर 15 फीसद कर रहे हैं।
3 mins
February 22, 2026
Listen
Translate
Change font size
