मैगज़्टर गोल्ड के साथ असीमित हो जाओ

मैगज़्टर गोल्ड के साथ असीमित हो जाओ

10,000 से अधिक पत्रिकाओं, समाचार पत्रों और प्रीमियम कहानियों तक असीमित पहुंच प्राप्त करें सिर्फ

$149.99
 
$74.99/वर्ष
The Perfect Holiday Gift Gift Now

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर नई संभावनाएं

Jansatta

|

December 31, 2025

नए वर्ष में अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और अन्य कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते के आकार लेने से भारत का निर्यात तेजी से बढ़ेगा। देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ेगा तथा व्यापार घाटे की चिंताएं भी कम होंगी।

- जयंतीलाल भंडारी

अमेरिका की ओर से भारी-भरकम शुल्क लगाने के बावजूद भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) इस समय निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब नए वर्ष में अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और अन्य कई देशों के साथ एफटीए के आकार लेने से भारत का निर्यात तेजी से बढ़ेगा। वहीं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ेंगे और व्यापार घाटे की तमाम चिंताएं भी कम होंगी। हाल ही में जारी विदेश व्यापार के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2024 से नवंबर 2025 के बीच भारत का कुल निर्यात 64.05 अरब डॉलर से बढ़ कर 73.99 अरब डॉलर हो गया। निर्यात में 15.52 फीसद की वृद्धि हुई है। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यापार समझौतों में नए श्रम कानून जान फूंकते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में भारत से निर्यात नई ऊंचाई पर होंगे। पिछले दिनों सरकार ने कहा कि भारत द्वारा किए गए विभिन्न मुक्त व्यापार समझौते से पेशेवर सेवाओं पर कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रतिबद्धताओं के कारण भारतीय पेशेवरों के लिए वैश्विक अवसर खुलेंगे और पेशेवर सेवाओं का निर्यात भी बढ़ेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में 22 दिसंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा की गई। इस संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड की साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाली है और इस समझौते से अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने में मदद मिलेगी। समझौते के तहत न्यूजीलैंड में भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क सुनिश्चित किया गया है। साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत में अगले पंद्रह वर्षों में 20 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष निवेश की प्रतिबद्धता भी जताई है। दूसरी ओर, भारत ने न्यूजीलैंड के 70 फीसद उत्पादों के लिए शुल्क में कमी की पेशकश की है, जो 95 फीसद द्विपक्षीय व्यापार मूल्य को शामिल करती है। ऐसे में इस समझौते से 30 फीसद उत्पादों के लिए शुल्क खत्म हो जाएगा। इस समझौते के तहत लगभग 29.97 फीसद उत्पादों को सूची से बाहर रखा गया है। इनमें दूध, दही, पनीर, मांस और मट्ठा के साथ अन्य पशु उत्पाद, चना, मक्का, बादाम, चीनी एवं प्याज जैसी वस्तुएं शामिल हैं। एफटीए लागू होने के बाद न्यूजीलैंड के लिए भारत का शुल्क घट कर 13.18 फीसद हो जाएगा।

Jansatta से और कहानियाँ

Jansatta

अमेरिका के बाद चीन ने भारत-पाक तनाव में मध्यस्थता का किया दावा

भारत लगातार यह कहता रहा है कि तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के लिए कोई जगह नहीं है

time to read

1 min

December 31, 2025

Jansatta

रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए के कार्बाइन और टारपीडो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को 4,666 करोड़ रुपए के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत 4.25 लाख से अधिक 'क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन' और 48 भारी टारपीडो खरीदे जाएंगे।

time to read

1 min

December 31, 2025

Jansatta

ओडिशा के बिमलगढ़ अमृत स्टेशन का हुआ नवीनीकरण

ओडिशा के बिमलगढ़ अमृत स्टेशन का आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ नवीनीकरण किया गया है।

time to read

1 min

December 31, 2025

Jansatta

दायित्व बोध का संकट

हाल ही में लखनऊ में जिस तरह के दृश्य सामने आए, वह उस व्यापक सामाजिक प्रवृत्ति का आईना है, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति के प्रति हमारी जिम्मेदारी लगातार कमजोर पड़ती जा रही है।

time to read

3 mins

December 31, 2025

Jansatta

एआइ एजेंट बने हकीकत, 2026 में चुनौतियां बरकरार

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में 2025 एक निर्णायक मोड़ के रूप में उभरा, जब शोध प्रयोगशालाओं और प्रोटोटाइप तक सीमित प्रणालियां रोजमर्रा के औजारों के तौर पर सामने आने लगीं।

time to read

1 min

December 31, 2025

Jansatta

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा का निधन

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को सुबह ढाका में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।

time to read

1 min

December 31, 2025

Jansatta

मौसम की घटनाओं ने असमानता को उजागर किया

'वर्ल्ड वेदर एट्रीब्यूशन' ने जारी की वार्षिक रपट

time to read

1 mins

December 31, 2025

Jansatta

शीतकालीन तीर्थाटन एवं पर्यटन को नई दिशा दे रही देवभूमि उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुखबा यात्रा के बाद शीतकालीन चारधाम सर्किट को मिली नई राष्ट्रीय पहचान।

time to read

3 mins

December 31, 2025

Jansatta

कृत्रिम मेधा व नवाचार में संवारा जाएगा युवा कौशल

राष्ट्रीय युवा नीति 2025 का मसविदा जारी। मांगे गए थे सुझाव

time to read

1 mins

December 31, 2025

Jansatta

बिंद्रा की अध्यक्षता वाले कार्यबल ने खेल प्रशासन की कमियां बताईं

खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए स्वायत्त वैधानिक इकाई के गठन की सिफारिश

time to read

2 mins

December 31, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size