कोशिश गोल्ड - मुक्त
क्या हरियाणा कांग्रेस विद्रोह के कगार पर खड़ी है!
DASTAKTIMES
|November 2024
कांग्रेस हाई कमान के दोबारा हुड्डा को गद्दीनशीन करने के कदम से गैर जाट वर्ग और आक्रोशित हो गया तथा 2014 के विधानसभा चुनावों में, जो पुनः हुड्डा के ही नेतृत्व में लड़े गए थे, कांग्रेस को 15 सीटों तक समेट कर रख दिया। हाईकमान को अपनी गलती का आभास होने लगा तथा हाईकमान ने भजन लाल के राजनीतिक वारिस कुलदीप बिश्नोई को 2016 में दोबारा शामिल कर लिया ताकि नाराज गैर जाट वर्ग को अपने साथ जोड़ सके।
लोकसभा में आधी सीटों पर विजयी होने के बाद हवा में उड़ रही कांग्रेस पार्टी को मात्र छह माह बाद हुए विधानसभा चुनाव में आशा के विपरीत परिणाम ने सुन्न करके रख दिया है। कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से नीचे सपने में भी नहीं सोच रही थी। एक नेता के समर्थक तो मुख्यमंत्री की गद्दी को अपनी गोद में लेकर सोने लगे थे। खुद 'वो नेता' भी अपना हर शब्द एक मुख्यमंत्री की तर्ज पर बोलने लगे थे। पर पासा उलटा पड़ गया और भाजपा के तत्कालीन एवं घोषित भावी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य 'हमने जीत की सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं' ने कांग्रेस की सभी आशाओं एवं परिकल्पनाओं को ठेंगा दिखा कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया।
अब हालात यह है कि अप्रत्याशित हार से चित हुई कांग्रेस लगभग एक महीना बीत जाने के बावजूद विधानसभा में विपक्ष के नेता का नाम तक तय नहीं कर पा रही है। लोग मजाक के तौर पर कहने लगे हैं कि यदि खुदा ना खस्ता उसे बहुमत मिल जाता, तो क्या वे मुख्यमंत्री का नाम तय कर लेते ? समस्या यह नहीं है कि उसके पास वांछित विधायक संख्या नहीं है, अपितु समस्या यह है कि यह फैसला लेना कमजोर हाई कमान के गले की फांस बनी हुई है। हाई कमान के बार-बार के गलत निर्णयों ने हाई कमान के पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार कर उसकी निर्णय लेने एवं नियंत्रित करने की शक्ति को लकवाग्रस्त कर दिया है और उसे प्रदेश के केवल एक ही व्यक्ति की कठपुतली बनाकर छोड़ दिया है। आखिर कौन है वह व्यक्ति, जिसके आभा मंडल के आगे हाई कमान का प्रकाश धूमिल पड़ जाता है? ऐसा कौन सा कारण है कि हाई कमान अनिर्णय की स्थिति से बाहर नहीं निकल पा रही है? क्यों इतना शक्तिशाली हो गया है, यह व्यक्ति?
इन सब सवालों का जवाब ढूंढने के लिए राजनीतिक विश्लेषक 2005 के विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत से आह्लादित कांग्रेस हाईकमान का भूपिंदर हुड्डा को मुख्यमंत्री की गद्दी सौंपने को शुरुआती कदम मानते हैं। इस चुनाव में, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के नेतृत्व में लड़ा गया था, कांग्रेस को 90 में से 67 सीट हासिल हुई थी। भजन लाल के बढ़ते कद से चिंतित हाईकमान ने भजन लाल के पर काटने हेतु एक ऐसे व्यक्ति, भूपिंदर हुड्डा, को गद्दी सौंप दी जिसे हाईकमान अपने इशारों के अनुरूप निर्देशित कर सके।
यह कहानी DASTAKTIMES के November 2024 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
DASTAKTIMES से और कहानियाँ
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
