कोशिश गोल्ड - मुक्त
नीतीश कुमार का दांव
DASTAKTIMES
|July 2023
नीतीश कुमार अपने राजनीतिक जीवन के उस मोड़ पर आज खड़े हैं, जहां से या तो उनका कद बहुत ऊपर उठेगा, या फिर उनकी सियासत का अंत होगा। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का उनका काम कुछ ऐसा ही है। सभी विपक्षी दल मिलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करने में सफल रहे तो निश्चित ही इसका बहुत सा श्रेय उन्हें मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो...।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के विरोध में 15 दलों को एक मंच पर साथ लाकर अपनी ताकत का परिचय दिया। उन्होंने जो काम किया, उसकी तारीफ महाबैठक में साथ आए सभी दलों ने की। इससे बिहार एक बार फिर देश को बदलाव की ओर ले जाता दिख रहा है। ठीक उसी तरह जिस तरह जेपी ने कांग्रेस के खिलाफ विपक्षियों को एकजुट किया था। हालांकि तबके और अबके हालात में बहुत अंतर है। आपातकाल के चलते जनता में कांग्रेस के खिलाफ काफी आक्रोश था और उसका लाभ विपक्षियों को मिला था। साथ ही तब लगभग सभी विपक्षी एकजुट हुए थे। इस बार ऐसा नहीं है। यही कारण है कि भाजपा के खिलाफ इस महागठबंधन को सफलता मिलने में संदेह है। आप के अलग होने से यह दिख भी रहा है कि गठबंधन में दलों के बीच कितने मतभेद हैं। फिर सीटों के बंटवारे से लेकर प्रधानमंत्री का चेहरा चुनने तक कितनी अड़चनें होंगी, जो उन्हें केंद्र की सत्ता तक पहुंचने से रोकेंगी। एक बात और कि नीतीश की इच्छा महाबैठक में पूरी नहीं हो सकी है। आशा थी कि उन्हें विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश के चलते उन्हें संयोजक का पद मिलेगा, उनका कद बढ़ेगा। भाजपा के विरोध में दलों को एकजुट करने की उनकी मेहनत को सभी समझेंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में उन्हें संयोजक नहीं घोषित किया गया। अब उनकी मुहिम को कोई और हाथ में लेता दिखा रहा है। अगली बैठक का स्थान बदल शिमला से बेंगलुरू होने की घोषणा शरद पवार का करना कुछ ऐसा ही संकेत तो नहीं दे रहा है।
हाथ से खिसकती दिख रही बागडोर
यह कहानी DASTAKTIMES के July 2023 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
DASTAKTIMES से और कहानियाँ
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
