कोशिश गोल्ड - मुक्त
सराहे जा रहे धामी सरकार के दो साल में लिए गए फैसले
DASTAKTIMES
|July 2023
यह सही है कि जनता की सरकार से अपार अपेक्षाएं होती हैं और जब सरकारें उन पर खरी नहीं उतरती तो निश्चित तौर पर नाराजगी भी होती है। युवा मुख्यमंत्री धामी से भी जनता की अपेक्षाएं अपार हैं, इसलिए आने वाले वर्षों में उनके सामने बड़ी चुनौतियां भी रहेंगी। जहां तक उनके अब तक के कार्यकाल का सवाल है तो उसे उत्तराखण्ड का सुनहरा दौर ही कहा जाएगा।
जब-जब सरकार कोई पड़ाव तय करती है तो उसके कामों की समीक्षा होती है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह जरूरी भी है। अपेक्षाओं के पैमाने पर उसके कामकाज का आकलन भी होता है। सरकार को सचेत भी किया जाता है, चुन-चुन कर कमियां भी निकाली जाती हैं और सवाल भी उछाले जाते हैं। मगर ऐसा नहीं होता कि सरकार हमेशा गलत ही हो और उसकी मंशा संदिग्ध ही हो । सरकार अच्छा भी कर रही होती है, कहीं न कहीं बदलाव भी हो रहा होता है और वह महसूस भी किया जा रहा होता है, मगर कई बार उसे रिकॉग्नाइज नहीं किया जाता। वह अनदेखा हो जाता है, उसकी कोई पड़ताल नहीं होती।
उत्तराखंड की धामी सरकार की भी कई ऐसी उपलबधियां हैं जो सराही जानी चाहिए। मुख्यमंत्री रहते हुए महज दो साल की अल्प अवधि में ही पुष्कर सिंह धामी जनता के हित में तमाम अहम फैसले ले चुके हैं। कार्यसंस्कृति में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। धामी की विकास योजनाएं सिर्फ मैदानी जिलों तक सीमित नहीं हैं, पहाड़ों में भी उन्हें विस्तार दिया गया है। उन सरकार ने इस अवधि में जनहित में कई ऐसे कानून बनाए जिनकी जरूरत अब अन्य राज्यों में भी महसूस की जा रही है। समान नागरिक संहिता के रूप में उनकी एक पहल तो देश में नजीर बनती दिख रही है।
याद करिए! कुछ साल पहले की ही तो बात है, प्रदेश के भीतर नकल माफिया का जाल फैला हुआ था। सिस्टम में उसकी इतनी जबरदस्त घुसपैठ थी कि सरकारी नौकरी की परीक्षा का पेपर हर बार उसकी पहुंच में होता था। रुपए के एवज में नौकरियां बेची जाती थीं। होनहार और मेहनती युवाओं के हकों पर खुलेआम डाका डाला जाता था। हर बार बात पकड़ में आती थी लेकिन गिरोह पर कार्रवाई नहीं होती थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद तफ्तीश आगे नहीं बढ़ती थी। पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता की बागडोर संभालते ही सबसे पहले नकल माफिया पर जोरदार हमला किया। उसके जाल को तोड़ा और नेक्सस को ध्वस्त कर दिया। गिरोह से जुड़े 80 से अधिक लोग आज भी जेल की सलाखों के पीछे हैं।
यह कहानी DASTAKTIMES के July 2023 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
DASTAKTIMES से और कहानियाँ
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
