Essayer OR - Gratuit
पहले 100 दिनों में करें शिशु की सही देखभाल
Grehlakshmi
|April 2025
नवजात शिशु के शुरुआती 100 दिन उसके संपूर्ण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान शिशु का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास होता है, जो उसके भविष्य की दिशा तय करता है। इसलिए, पहले 100 दिनों में शिशु की सही देखभाल होना बहुत जरूरी है।
यह समय माता-पिता के लिए एक नई यात्रा की शुरुआत होती है, जिसमें उन्हें शिशु की हर जरूरत और विकास को समझने का अवसर मिलता है। इस समय की गई देखभाल और स्नेह उसके स्वास्थ्य और जीवनशैली को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि क्यों शिशु के शुरुआती 100 दिन उसके भविष्य को आकार देते हैं।
शारीरिक विकासः आधार की शुरुआत
शिशु का शारीरिक विकास सबसे पहले इन शुरुआती दिनों में होता है। इस समय में शिशु के शारीरिक अंगों और मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। उसके मस्तिष्क की कोशिकाएं केवल कुछ ही महीनों में लाखों की संख्या में हो जाते हैं। इस समय शिशु की मांसपेशियां और हड्डियां भी मजबूती से विकसित हो रहे होते हैं। इसलिए, पूरा पोषण, भरपूर नींद और सही देखभाल शिशु के शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। पहले 100 दिनों में शिशु का मस्तिष्क सक्रिय होने लगता है और यह अपने आसपास होने वाली गतिविधियों और प्रतिक्रियाओं को ग्रहण करने लगता है। इस समय शिशु को सही पोषण देना, उसकी शारीरिक जरूरतों को पूरा करना और समय पर टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। इस दौरान शिशु की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित हो रही होती है, जिससे वह बाहरी संक्रमणों से लड़ पाता है। नवजात शिशु के मालिश के लिए उपयुक्त हल्के तेल का प्रयोग करें जो उनकी त्वचा पर जल्दी अवशोषित हो जाए। उनमें विटामिन ई जैसी सामग्रियां होनी चाहिए जो उनकी त्वचा को पोषण दे सके इसलिए प्रतिदिन शिशु की मालिश जरूर करें।
शिशु की त्वचा की सही देखभालCette histoire est tirée de l'édition April 2025 de Grehlakshmi.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
