Essayer OR - Gratuit

जड़ों से जुड़कर आसान होगी राह

Jansatta

|

January 08, 2026

विकसित भारत की लक्ष्य-साधना निश्चित रूप से देश के हर नागरिक को प्रोत्साहित करेगी। इसमें समाज तथा शिक्षा संस्थानों का योगदान सर्वोपरि होगा। मगर वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में हमारी शिक्षा व्यवस्था का पुनः विश्लेषण करना जरूरी है।

- जगमोहन सिंह राजपूत

विकसित भारत की लक्ष्य-साधना निश्चित रूप से देश के हर नागरिक को प्रोत्साहित करेगी। आज के वैश्विक अस्थिरता के माहौल में ऐसा कौन होगा, जो भारत को विकसित होते न देखना चाहे! भारत के संविधान निर्माताओं ने उस समय चौदह साल तक के हर बच्चे को अगले दस वर्षों में अनिवार्य और मुफ्त शिक्षा का लक्ष्य निर्धारित किया था। वे सभी देश की सामर्थ्य की वास्तविकता से अवगत थे, मगर यह भी जानते थे कि बड़े लक्ष्य जो प्रेरणा देते हैं, वे बहुत दूर तक ले जाते हैं। समय ने इसे सिद्ध किया है, हालांकि लक्ष्य अभी भी कहीं न कहीं अपनी दूरी दर्शाता है। लक्ष्य-साधना की सफलता के लिए यह मानकर ही चलना होगा कि इसके लिए सार्वभौमिक स्तर पर देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक होगा। जो कमी दिखेगी, उस पर भी सामाजिक सद्भाव और पंथिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाकर सफलता के द्वार खोले जा सकते हैं। अतः इन दोनों पक्षों को सरकारी प्रयासों में भी प्रमुखता देनी होगी, लेकिन उसके लिए समाज तथा शिक्षा संस्थानों का योगदान सर्वोपरि होगा।

भारत में अधिकांश अध्यापक बहु-जातीय और बहु-पंथिक कक्षाओं में पढ़ाते हैं तथा वे स्वयं भी ऐसी ही कक्षाओं में पढ़कर आए होते हैं। विविधता को साझा करने का ऐसा संजोग शायद ही कहीं और इतनी प्रचुरता से मिलता होगा ! भारत की प्राचीन ज्ञानार्जन परंपरा की गहराई, सूक्ष्मता और वैश्विकता में निहित 'सर्वभूत हिते रतः' की भावना का सम्मान भी सर्वत्र होता है। जहां पूर्वाग्रह बौद्धिकता को ढ़क लेते हैं, वहां ऐसा नहीं हो पाता है। विश्व में हर प्रकार की विविधता के सम्मान की जो व्यावहारिक अवधारणा भारत में पनपी है, और जो आज भी जीवंत है, वैसी अन्य कहीं नहीं मिलेगी। स्वतंत्रता आंदोलन में देश ने अच्छी तरह समझ लिया था कि भारतीयों को बांटने, और अंततः देश का विभाजन करने में ब्रिटिश शासन ने कैसे-कैसे हथकंडे अपनाए थे। सबसे सशक्त साधन तो उनको 1835 में थामस बैबिंगटन मैकाले ने प्रदान किया था। उन्होंने भारत में अंग्रेजी साम्राज्य को बनाए रखने के लिए जो योजन बनाई, उसका लक्ष्य उनके लिए पूरी तरह स्पष्ट थाः 'हमें ऐसे लोग तैयार करने हैं, जो खून और रंग में भारतीय होंगे, मगर रुचि, राय, नैतिकता और बौद्धिकता में अंग्रेज होंगे।'

PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta

Jansatta

'टी20 विश्व कप के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग स्वीकार नहीं'

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को संकेत दिया कि वह भारत में होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबलों के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग को शायद स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि देश की सुरक्षा चिंताओं पर एक आकलन रपट में खतरे की आशंका को 'कम' बताया गया है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Jansatta

'जेएनयू में नारेबाजी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे देश स्तब्ध'

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों से पूरा देश स्तब्ध है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Jansatta

कौशल विकास योजना में बड़ा घोटाला, जांच हो

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

time to read

1 mins

January 13, 2026

Jansatta

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहस, चर्चा और असहमति आवश्यक तत्व : राधाकृष्णन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में 460 से अधिक विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta

पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन व सात्विक-चिराग की जोड़ी पर रहेंगी निगाहें

इंडिया ओपन टूर्नामेंट आज से

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta

ईरान बातचीत के लिए राजी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा

time to read

3 mins

January 13, 2026

Jansatta

ई-सिगरेट मामले में होगी कड़ी कार्रवाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा

time to read

1 mins

January 13, 2026

Jansatta

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने यूपी वारियर्स को नौ विकेट से हराया

ग्रेस ने 40 गेंद में 85 रन तो स्मृति ने 32 गेंद में खेली नाबाद 47 रन की पारी

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta

दूरस्थ ग्रहों के वायुमंडल में जीवन के संकेत तलाशने में जुटे खगोलविद

खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने दी जानकारी| पृथ्वी जैसे छोटे, पथरीले ग्रहों का पता लगाना अभी कठिन

time to read

2 mins

January 13, 2026

Jansatta

चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किग्रा, सोना 1,44,600 प्रति 10 ग्राम पर

सफेद और पीली धातु के भाव नए शिखर पर

time to read

3 mins

January 13, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size