Intentar ORO - Gratis

महिलाओं का संकट मोचन-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट

Grehlakshmi

|

September 2023

पिछले कुछ आंकड़ों के अनुसार भारतीय महिलाओं में सबसे ज्यादा मामले स्तन और गर्भाशय कैंसर के रहे हैं। इन दोनों ही कैंसर के इलाज में कई तरह की जटिलताएं आती हैं, साथ ही इनकी मेमोग्राफी में भी काफी लंबा समय लग जाता है। हालांकि अब ए. आई. के माध्यम से इन बीमारियों के बारे में पूर्वानुमान लिया जा सकेगा।

- गीता ध्यानी

महिलाओं का संकट मोचन-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट

दि एक टेस्ट से यह पता चल जाए कि भविष्य में आप किस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं तो निश्चित रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। हालांकि, इस तरह के प्रयोग और शोध भारत में शुरू हो गए हैं, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। ए. आई. के माध्यम से होने वाले इस प्रयोग को चिकित्सा विज्ञान में 'प्रीडिक्टिव हेल्थकेयर' कहा जाता है।

प्रीडिक्टिव एनालिसिस क्या है

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में होने वाले प्रीडिक्टिव एनालिसिस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में महिलाओं को जरूर जानना चाहिए। क्योंकि यह उनकी और उनके परिवार की सेहत से जुड़ा विषय है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक जबरदस्त आविष्कार है और इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों के साथ अनुसंधान एवं विकास, मार्केटिंग एवं विज्ञापन और बैंकिंग इत्यादि क्षेत्रों में भी हो रहा है। आप इन दिनों जिस चैट जीपीटी की बात कर रहे हैं वो भी इसी ए.आई. की ही देन है। यद्यपि आने वाले समय में इसके कई खतरे हैं लेकिन उस विषय में आपको बाद में बताएंगे। चलिए पहले जानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिकित्सा जगत में कैसे काम करता है और किन-किन गंभीर बीमारियों के बारे में यह पूर्वानुमान दे सकता है।

स्तन और सर्विकल कैंसर में लाभ

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट के माध्यम से बनी डिवाईस से सर्विकल (गर्भाशय ग्रीवा) और स्तन का कैंसर के बारे में पता लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि ए. आई. में स्तन कैंसर की पुष्टि 2 से 3 साल पहले ही हो जाएगी। दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि ए. आई. स्तन कैंसर के लिए करवाए जाने वाला टेस्टमैमोग्राम की पढ़ने की गति को बढ़ाएगा। परिणामस्वरूप रेडियोलॉजिस्ट एक निश्चित अवधि में अधिक मैमोग्राम को सटीक रूप से देख सकेगा। केवल इतना ही नहीं ए. आई. ब्रेस्ट कैंसर के उन पैटर्न को भी पहचान सकता है जिसे मनुष्य यानी रेडियोलॉजिस्ट की नजरें कई बार नहीं पहचान पाती हैं। इससे कैंसर के इलाज के नये तरीके ढूंढने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा, ए.आई. मॉडल उन मामलों के अनुपात में भी कमी दिखाएगा जहां कैंसर की गलत पहचान की गई है।

MÁS HISTORIAS DE Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा

डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद

गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड

हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद

महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर

ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश

इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

मजबूत दिल पाने के आसान उपाय

हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस

महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा

स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Translate

Share

-
+

Change font size