試す 金 - 無料
महिलाओं का संकट मोचन-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट
Grehlakshmi
|September 2023
पिछले कुछ आंकड़ों के अनुसार भारतीय महिलाओं में सबसे ज्यादा मामले स्तन और गर्भाशय कैंसर के रहे हैं। इन दोनों ही कैंसर के इलाज में कई तरह की जटिलताएं आती हैं, साथ ही इनकी मेमोग्राफी में भी काफी लंबा समय लग जाता है। हालांकि अब ए. आई. के माध्यम से इन बीमारियों के बारे में पूर्वानुमान लिया जा सकेगा।
यदि एक टेस्ट से यह पता चल जाए कि भविष्य में आप किस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं तो निश्चित रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। हालांकि, इस तरह के प्रयोग और शोध भारत में शुरू हो गए हैं, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। ए. आई. के माध्यम से होने वाले इस प्रयोग को चिकित्सा विज्ञान में 'प्रीडिक्टिव हेल्थकेयर' कहा जाता है।
प्रीडिक्टिव एनालिसिस क्या है
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में होने वाले प्रीडिक्टिव एनालिसिस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में महिलाओं को जरूर जानना चाहिए। क्योंकि यह उनकी और उनके परिवार की सेहत से जुड़ा विषय है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक जबरदस्त आविष्कार है और इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों के साथ अनुसंधान एवं विकास, मार्केटिंग एवं विज्ञापन और बैंकिंग इत्यादि क्षेत्रों में भी हो रहा है। आप इन दिनों जिस चैट जीपीटी की बात कर रहे हैं वो भी इसी ए.आई. की ही देन है। यद्यपि आने वाले समय में इसके कई खतरे हैं लेकिन उस विषय में आपको बाद में बताएंगे। चलिए पहले जानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिकित्सा जगत में कैसे काम करता है और किन-किन गंभीर बीमारियों के बारे में यह पूर्वानुमान दे सकता है।
स्तन और सर्विकल कैंसर में लाभ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट के माध्यम से बनी डिवाईस से सर्विकल (गर्भाशय ग्रीवा) और स्तन का कैंसर के बारे में पता लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि ए. आई. में स्तन कैंसर की पुष्टि 2 से 3 साल पहले ही हो जाएगी। दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि ए. आई. स्तन कैंसर के लिए करवाए जाने वाला टेस्टमैमोग्राम की पढ़ने की गति को बढ़ाएगा। परिणामस्वरूप रेडियोलॉजिस्ट एक निश्चित अवधि में अधिक मैमोग्राम को सटीक रूप से देख सकेगा। केवल इतना ही नहीं ए. आई. ब्रेस्ट कैंसर के उन पैटर्न को भी पहचान सकता है जिसे मनुष्य यानी रेडियोलॉजिस्ट की नजरें कई बार नहीं पहचान पाती हैं। इससे कैंसर के इलाज के नये तरीके ढूंढने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा, ए.आई. मॉडल उन मामलों के अनुपात में भी कमी दिखाएगा जहां कैंसर की गलत पहचान की गई है।
このストーリーは、Grehlakshmi の September 2023 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Grehlakshmi からのその他のストーリー
Grehlakshmi
12 नहीं 13 महीने का होगा साल 2026 जानें कैसे बनता है यह संयोग
साल 2026 में पंचांग के अनुसार अधिमास का संयोग बन रहा है, जिससे 12 नहीं बल्कि 13 महीने होगा। यह घटना हर तीन साल में होती है।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
पुराने स्वेटर से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर
पुराने स्वेटर सिर्फ कपड़ा नहीं - वे घर में गर्माहट, स्टाइल और क्रिएटिविटी जोड़ने का क खूबसूरत तरीका हैं। थोड़ी-सी मेहनत और कल्पना के साथ आप इनसे शानदार कम खर्चीले और दिल को छू लेने वाले सजावटी सामान बना सकते हैं।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड में परिवार को दें स्वाद की 5 मीठी सौगातें
जब सर्द हवाएं चलती हैं और रसोई से घी, गुड़ और मसालों की खुशबू फैलती है, तो मीठा कुछ खाने का मन अपने आप हो जाता है। होम शेफ कविता जोशी ने अपने कुछ खास गरमागरम परोसे जाने वाले डेजर्ट्स की रेसिपीज शेयर की हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
सर्द हवाओं में जोड़ों की सेहत संभालें
सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न महसूस होती है। ऐसे में सहीं खानपान और सावधानी से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।
4 mins
December 2025
Grehlakshmi
जापानी ब्यूटी हैक्स से पाएं त्वचा पर शीशे जैसी चमक
जापानी स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, हाइड्रेटिंग टोनर, एसेंस, सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल होते हैं। यह रूटीन त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और जवां बनाए रखने में मदद करता है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
राजस्थान के ये 5 पकवान नहीं खाए तो क्या खाया
होली के त्यौहार की तारीख काफी नजदीक है। ऐसे में घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाए जाते हैं। तो क्यों न इस बार होली में राजस्थान में बनने वाली खास रेसिपीज का इस होली लुत्फ उठाया जाए। यहां के 5 खास पकवानों के बारे में जानते हैं, जिसे आप इस बार होली पर बनाकर मेहमानों को परोस सकती हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
इलेक्ट्रिक केटल मिनटों में बनाए खाना
क्या आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं? इलेक्ट्रिक केटल आपके किचन का नया साथी है जो मिनटों में पानी उबालने से लेकर नूडल्स और सूप तक तैयार कर सकता है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड और प्रदूषण में त्वचा की करें स्मार्ट केयर
त्वचा की असली चमक सिर्फ क्रीम या फेस पैक से नहीं, बल्कि आपके शरीर की सेहत से आती है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
चुनिए हर मौके के लिए परफेक्ट आईशैडो
अगर सर्दियों में अपनी सुस्त और बेजान आंखों में रंग भरना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट आई शैडो के कलर पैलेट के बारे में बताया जा रहा है।
1 mins
December 2025
Grehlakshmi
घर बैठे-बैठे ठंड में सुस्ती नहीं, शरीर में बनाए रखें फुर्ती
सर्दियां आपके शरीर को आराम नहीं बल्कि मूल अवस्था में लौटने का मौका देती है। थोड़ी योजना, थोड़ी मेहनत और ढेर सारी प्रेरणा आपको इस सर्दी भी ऊर्जावान, सेहदमंद और सकारात्मक बनाए रखेगा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
