Intentar ORO - Gratis
बच्चों में ऐसी बातें विकसित करें
Grehlakshmi
|October 2022
बच्चों को महंगे स्कूल भेजना या अच्छा खानपान उपलब्ध कराना ही केवल बेहतर परवरिश नहीं है बल्कि इन सबके साथ उन्हें, सही दिशा निर्देशन देना भी बेहद जरूरी है। जिसके अभाव में अकसर बच्चे जिंदगी के इम्तिहान में पीछे रह जाते हैं।
बच्चों को हमें ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। अच्छी आदतें उनको सफलता प्रदान करने में सहायक होती हैं। बच्चा है, कहकर टाल देना उचित नहीं है। माता-पिता को बारीकी से देखना चाहिए कि संतुलित जीवन सकारात्मक आदतों को हौले-हौले बच्चा अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले, क्योंकि जैसी आदत वैसा ही भविष्य। बच्चे तो अभी बच्चे हैं, बाद में सीख लेंगे, ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए। माहौल से सहमति, असहमति और नयापन आदि भी उनमें एक तरह के नये व्यवहार पैदा करती है। उनको नादान न समझें उनमें ऐसी आदतें विकसित करें कि जब कभी जीवन में कोई अजीब परिस्थितियां हों तो वो अपनी आदत और मानसिकता से प्रेरित होकर सामंजस्य बिठा लें।
धैर्य रखना सिखाएं
सबसे पहले तो बच्चे को धैर्य रखना सिखाएं। यह आदत धीरे-धीरे विकसित करें मिसाल के तौर पर उसको खौलते और गर्म दूध के सामान्य होने तक दो मिनट धैर्य रखना या चपाती चूल्हे पर सेंकी जा रही है, तब तक भूख सहन करना, यह ऐसी प्राकृतिक अभ्यास हैं, जो कि उसमें धीरज की प्रवृति को विकसित करता है। बात यह है कि आजकल के बच्चों में धैर्य की कमी देखी जाती है। उनको हर चीज जल्दी और अपने हाथ में चाहिए। लेकिन अपने बच्चे को इंतजार करना सिखाएं। उनको बताएं की धैर्य और इंतजार से ही काम बनते हैं।
शेयर करना खाएं
दूसरी बात है कि अपनी चीजें साझा करना सिखाएं। जैसे- अपने रंग, खिलौने, अपनी साइकिल आदि। बच्चे में शुरू से ही दूसरों के साथ चीजें शेयर करने की आदत डालें। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। बच्चा दूसरों की भावनाओं और जरूरतों का भी ख्याल रखना सीखता है। बच्चे को यह एहसास दिलाएं कि कोई भी वस्तु या सुविधा सिर्फ उसके लिए नहीं है।
मदद करना सिखाएं
Esta historia es de la edición October 2022 de Grehlakshmi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Translate
Change font size

