Intentar ORO - Gratis
कृत्रिम रोशनी की चकाचौंध के खतरे
Jansatta Lucknow
|December 30, 2025
जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, उसके जोखिम अब बढ़ते जा रहे हैं। जरूरत से ज्यादा रोशनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा रही है। वैज्ञानिक अध्ययन इस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं।
नव सभ्यता के विकास की कहानी में आग के आविष्कार के बाद, बिजली के बल्ब का आविष्कार सबसे क्रांतिकारी माना गया। इसने मनुष्य को अंधेरे पर विजय दिलाई और रात को दिन में बदल कर हमारी कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा दिया।
हमने शहरों को जगमग कर दिया, घरों को रोशन किया और अपनी रातों को भी दिन की तरह सक्रिय बना लिया। हम इसे विकास और आधुनिकता का नाम देते हैं, लेकिन आज यही विजय हमारी सबसे बड़ी जैविक पराजय का कारण बनती जा रही है। जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, वह अब एक ऐसे अदृश्य खतरे में तब्दील हो चुकी है, जो हमारे शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंगों खासकर हमारे दिल को अपना शिकार बना रही है।
हालिया वैज्ञानिक अध्ययन हमें जिस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं, वह न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि हमारी पूरी आधुनिक जीवनशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। रात का यह अनावश्यक प्रकाश हमारे दिल की सेहत के लिए एक धीमा जहर बन गया है। हममें से अधिकांश लोग इस खतरे से पूरी तरह अनजान हैं। हम रोशनी को सुरक्षा और सकारात्मकता से जोड़ते हैं, जबकि अंधेरे को डर से, लेकिन जीव विज्ञान की दृष्टि से हकीकत इसके ठीक विपरीत है। हाल ही में हुए व्यापक और गहन शोधों ने इस बात की पुष्टि की है कि रात के समय कृत्रिम प्रकाश के संपर्क में रहना केवल हमारी नींद खराब नहीं करता, बल्कि यह हृदय संबंधी जानलेवा बीमारियों का सीधा और प्रमुख कारण बन रहा है। ये अध्ययन उन करोड़ों लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो यह मानते हैं कि रात में थोड़ी सी रोशनी, टीवी या फोन का इस्तेमाल नुकसानदेह नहीं है।
Esta historia es de la edición December 30, 2025 de Jansatta Lucknow.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
सबरिमाला मामला : एसआइटी ने मुख्य पुजारी को गिरफ्तार किया
स्वर्ण चोरी के संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
नमामि गंगे मिशन पांच प्रमुख अवसंरचना परियोजनाएं शुरू
नमामि गंगे मिशन के दूसरे चरण के तहत शुरू हुए पांच सीवरेज अवसंरचना परियोजना से गंगा और यमुना में प्रदूषण का स्तर कम होगा।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में सिंधु, सात्विक और चिराग हारे
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल हार गए।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
राहुल ने कहा, डबल इंजन की सरकार अरबपतियों तक सीमित
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में भ्रष्ट डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की सिफारिश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से जांच कराए जाने की सिफारिश की है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
बांग्लादेश में सांप्रदायिक घटनाओं से सख्ती से निपटना होगा : भारत
भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश से कहा कि वह अपने यहां हो रहीं सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाए।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेन्नू को बंगलुरु से 9.5 लाख रुपए की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और दो अप्रैल को समाप्त होगा।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
हम 'सिर्फ' देखेंगे
फै ज अहमद फैज ने नज्म लिखी 'हम देखेंगे ... ।
5 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
