Poging GOUD - Vrij

कृत्रिम रोशनी की चकाचौंध के खतरे

Jansatta Lucknow

|

December 30, 2025

जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, उसके जोखिम अब बढ़ते जा रहे हैं। जरूरत से ज्यादा रोशनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा रही है। वैज्ञानिक अध्ययन इस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं।

- रंजना मिश्रा

नव सभ्यता के विकास की कहानी में आग के आविष्कार के बाद, बिजली के बल्ब का आविष्कार सबसे क्रांतिकारी माना गया। इसने मनुष्य को अंधेरे पर विजय दिलाई और रात को दिन में बदल कर हमारी कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा दिया।

हमने शहरों को जगमग कर दिया, घरों को रोशन किया और अपनी रातों को भी दिन की तरह सक्रिय बना लिया। हम इसे विकास और आधुनिकता का नाम देते हैं, लेकिन आज यही विजय हमारी सबसे बड़ी जैविक पराजय का कारण बनती जा रही है। जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, वह अब एक ऐसे अदृश्य खतरे में तब्दील हो चुकी है, जो हमारे शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंगों खासकर हमारे दिल को अपना शिकार बना रही है।

हालिया वैज्ञानिक अध्ययन हमें जिस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं, वह न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि हमारी पूरी आधुनिक जीवनशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। रात का यह अनावश्यक प्रकाश हमारे दिल की सेहत के लिए एक धीमा जहर बन गया है। हममें से अधिकांश लोग इस खतरे से पूरी तरह अनजान हैं। हम रोशनी को सुरक्षा और सकारात्मकता से जोड़ते हैं, जबकि अंधेरे को डर से, लेकिन जीव विज्ञान की दृष्टि से हकीकत इसके ठीक विपरीत है। हाल ही में हुए व्यापक और गहन शोधों ने इस बात की पुष्टि की है कि रात के समय कृत्रिम प्रकाश के संपर्क में रहना केवल हमारी नींद खराब नहीं करता, बल्कि यह हृदय संबंधी जानलेवा बीमारियों का सीधा और प्रमुख कारण बन रहा है। ये अध्ययन उन करोड़ों लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो यह मानते हैं कि रात में थोड़ी सी रोशनी, टीवी या फोन का इस्तेमाल नुकसानदेह नहीं है।

MEER VERHALEN VAN Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

एफटीए वार्ता में तेजी लाएं, लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाएं

भारत और यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए वार्ता में तेजी लाने और लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाने का निर्देश दिया है।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या

बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

मलेशिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में वांग से हारी

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का शानदार सफर शनिवार को सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

हर उम्र हो सकती है नई

रे टिकटिकी जी शांत हो जाइए... देखिए आप रोइए नहीं, आप रोएंगी तो हमें भी रोना आ जाएगा। अच्छा आपकी सासु मां भी आई हैं... आपको प्रणाम। टीवी के

time to read

2 mins

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध रूप से प्रवास कर रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करके उनके देश वापस भेजने के लिए शनिवार को यहां से रवाना किया गया।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

भाजपा सरकार ने खत्म की पर्चाफोड़ संस्कृति

जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 10 जनवरी।

time to read

2 mins

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

ज्ञानार्जन के साथ चेतना जरूरी

आज के दौर में किताबी ज्ञान पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

time to read

2 mins

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

मुक्केबाजों को आवास खाली करने को कहा गया

अधिकारियों का दावा, उनके कमरों की बुकिंग की पुष्टि नहीं हुई

time to read

1 mins

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बीएनपी अध्यक्ष तारिक से मिले

भारत के उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा ने बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदारों से धोखाधड़ी का मामला ईडी ने 585 करोड़ के भूखंड कुर्क किए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्थित रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 580 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सैकड़ों एकड़ जमीन कुर्क की है।

time to read

1 mins

January 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size