Facebook Pixel सहकार से समृद्धि के समांतर चुनौतियां | Jansatta Lucknow - newspaper - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

सहकार से समृद्धि के समांतर चुनौतियां

Jansatta Lucknow

|

August 08, 2025

देश भर में फैली सहकारी समितियां सरकार के 'सहकार से समृद्धि' के लक्ष्य को पूरा करने की दृष्टि से उतनी सफलता प्राप्त नहीं कर पा रही हैं, जितना अपेक्षित है। अधिकांश सहकारी समितियां पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक निर्णय लेने की प्रक्रियाओं की कमी से जूझ रही हैं।

- अजय जोशी

दुनिया भर में वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है- सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है। संयुक्त राष्ट्र ने सहकारिता वर्ष के लिए जो विषय लिया, वह भारत सरकार के 'सहकार से समृद्धि' के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

भारत में सहकारी समितियों की अच्छी-खासी संख्या है। ग्यारह दिसंबर, 2024 को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सहकारिता मंत्री ने बताया था कि देश में कुल 6,21,514 सहकारी समितियां हैं। समितियों का यह तंत्र भारत के सामाजिक-आर्थिक ढांचे में सहकारिता की महत्त्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करता है। सबसे अधिक कार्यरत सहकारी समितियों वाला राज्य महाराष्ट्र है, सहकारी आंकड़ों के अनुसार यहां सहकारी संस्थाएं दो लाख से अधिक हैं। इन समितियों से जुड़े 7,96,65,337 लोगों के साथ इसका सदस्यता आधार भी सबसे बड़ा है। महाराष्ट्र में इतनी कार्यरत समितियां सहकारी आंदोलनों विशेष रूप से कृषि, डेयरी और ग्रामीण बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में मजबूत संगठनात्मक ढांचे को दर्शाती हैं।

गुजरात की सहकारी संस्था 'अमूल' अपनी सफलता की कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। उसने डेयरी उद्योग में नए मानक स्थापित किए हैं। राज्य की सहकारी पहलों ने किसानों, लघु उत्पादकों और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया है। कर्नाटक 38,828 सहकारी समितियों और 2,36,76,736 लोगों की सदस्यता के साथ समितियों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। कर्नाटक में सहकारी क्षेत्र विविध है, जिसमें ऋण समितियां, कृषि विपणन और कृषि उपज का प्रसंस्करण शामिल है। इसने राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करने में भी सहायता की है।

MÁS HISTORIAS DE Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

राष्ट्रमंडल खेल का प्रतिनिधिमंडल अहमदाबाद दौरे पर

राष्ट्रमंडल खेलों की सर्वोच्च वैश्विक संस्था कामनवेल्थ स्पोर्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद में 2030 में होने वाले इन खेलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को गुजरात का अपना चार दिवसीय दौरा शुरू किया।

time to read

1 mins

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

'कोई चीज अंधविश्वास है या नहीं, तय करने का अधिकार कोर्ट के पास है'

सबरीमला मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण अवलोकन किया कि वह किसी धर्म में कौन सी प्रथा अंधविश्वास है, यह तय करने का अधिकार और अधिकार क्षेत्र रखता है।

time to read

1 mins

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

सर्जियो गोर ने ट्रंप से की मुलाकात, कहा भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य के निर्माण के तरीकों पर चर्चा की।

time to read

1 min

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

अमेरिका-ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत, दुनिया ने ली राहत की सांस

बेरूत पर इजराइल के हमले में 112 लोगों की मौत के बाद तेहरान ने होर्मुज जलमार्ग को बंद किया

time to read

1 min

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

'शांति वार्ता के लिए अमेरिका व ईरान के प्रतिनिधि कल इस्लामाबाद पहुंचेंगे'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि शांति वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि कल (शुक्रवार को) इस्लामाबाद पहुंचेंगे।

time to read

1 min

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

मतदाताओं की चुप्पी से यूडीएफ, एलडीएफ गठबंधन की बढ़ी धड़कनें

केरल विधानसभा चुनाव में 140 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होगा।

time to read

2 mins

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति कर्मचारी को एक अलग अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सिर्फ नौकरी छोड़ना नहीं है, बल्कि यह कर्मचारी का एक अलग अधिकार है, जो नौकरी के लिए जरूरी साल पूरे होने पर मिलता है।

time to read

1 min

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

आतंकी संबंधों को लेकर दो सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति के तहत दो सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

time to read

1 min

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

कड़ी सुरक्षा के बीच असम, केरल व पुदुचेरी में मतदान आज

असम की अधिकतर सीटों पर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।

time to read

1 mins

April 09, 2026

Jansatta Lucknow

अमेरिका-ईरान युद्धविराम, सोने और चांदी के दाम में आई तेजी

अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत होने के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 11,000 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

time to read

1 min

April 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size