Facebook Pixel भाषाई विविधता का सौंदर्य | Jansatta Lucknow - newspaper - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

भाषाई विविधता का सौंदर्य

Jansatta Lucknow

|

July 30, 2025

भाषाएं अगर एक-दूसरे की विरोधी होने लगेंगी तो वैविध्य में जो सुंदरता रही है और जिस वजह से भारत को विविधताओं का अनुपम देश कहा जाता है, उस छवि को नुकसान होगा और सांस्कृतिक रूप से हम कमजोर होंगे।

- अनुराग सिंह

भारत को विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। यहां सांस्कृतिक वैविध्य का अनूठापन है। देश में संस्कृति के कई पहलू जैसे खान-पान, वेश-भूषा, रहन-सहन और बोली-भाषा में भिन्नता के स्वरूप का सौंदर्य देखने को मिलता है। भाषा किसी संस्कृति की संवाहिका होती है और यह संस्कृति के सौंदर्य को निखारती है। किसी एक भाषा को जानना वहां की पूरी संस्कृति से परिचय करना होता है। हाल के दिनों में महाराष्ट्र में भाषाई विवाद को तूल दिया गया, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठे। अभी भी बाजार में, ट्रेन में और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के विवाद देखने को लगातार मिल रहे हैं। इससे पहले बंगलुरु जैसे शहर में भी स्थानीय भाषा को लेकर विवाद हो चुके हैं, जहां बहुत बड़ी आबादी वहां की मूल निवासी नहीं है। राजनीति से प्रेरित होकर तमिलनाडु सदैव हिंदी का विरोध करता रहा है। ऐसे में भाषाएं अगर एकदूसरे की विरोधी होने लगेंगी तो वैविध्य में जो सौंदर्य रहा है, जिस वजह से भारत को विविधताओं का अनुपम देश कहा जाता है, उस छवि को नुकसान होगा और सांस्कृतिक रूप से हम कमजोर होंगे। इसके पीछे कई कारण हैं, जिन पर चर्चा करना आवश्यक हो गया है।

बहुधा ऐसे विवाद राजनीति से प्रेरित होते हैं। महाराष्ट्र में हाल में जो हुआ, उसे राजनीति के लिए भाषा के कंधे का इस्तेमाल कर और उसे अस्मिता से जोड़कर सामान्य लोगों को दिग्भ्रमित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा सकता है। लोगों को धमकाने और मारपीट करने वाले विशेष राजनीतिक दल के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। जाहिर है कि वे सत्ता के केंद्र में नहीं हैं तो कुछ करते हुए दिखना उनकी जरूरत है। सरकार जब तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को पढ़ाने के लिए कह रही है तो किसी भी कारण उसका विरोध करना मानो उनका नैतिक दायित्व बन जाता है। महाराष्ट्र में पहली से पांचवीं कक्षा तक हिंदी भाषा को मराठी और अंग्रेजी के बाद तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ और अब यह पूरी तरह से राजनीतिक हो चुका है। सरकार ने त्रिभाषा सूत्र को अपनाते हुए अपनी अधिसूचना में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य कर दिया था। हालांकि, विवाद के बाद अनिवार्य शब्द को हटा लिया गया।

MÁS HISTORIAS DE Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

टीवीके सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा : विजय

त मिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु की सत्ता में आने पर किसानों के फसल ऋष माफ करने का मंगलवार को भरोसा दिया और राज्य में कथित तौर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बंद करने के मामले में एमके स्टालिन-नीत द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार की कड़ी आलोचना की।

time to read

1 min

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

स्वार्थ की परिधि

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम अपना स्वार्थ पूरा करना चाहते हैं और उसी से परमार्थ भी हो जाता है।

time to read

3 mins

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

अदालत ने बलात्कार मामले में खरात को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

नासिक की एक अदालत ने मंगलवार को स्वयंभू बाबा अशोक खरात को बलात्कार के एक मामले में 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

time to read

1 min

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

मार्च में रूस से भारत का कच्चा तेल आयात तीन गुना बढ़ा

भारत की मार्च, 2026 में रूस से कच्चे तेल की खरीद तीन गुना से अधिक होकर 5.3 अरब यूरो रही है।

time to read

1 mins

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग के लिए जेद्दा पहुंची

मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम सऊदी अरब पहुंच गई है और उसने पुष्टि की है कि वह एएफसी चैंपियंस लीग (एसीएल) एलीट के राउंड आफ 16 में खेलेगी।

time to read

1 min

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

कोविड के टीके के कारण हुई शेन वार्न की मौत : जैक्सन

शेन वार्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवतः कोविड के उन 'तीन या चार' टीकों के कारण हुई थी जो उन्हें काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे।

time to read

1 mins

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

नीतीश : सुशासन बाबू से पलटवार तक

बिहार की राजनीति में लंबे समय तक केंद्रीय भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर एक ऐसे अध्याय पर विराम लगाया, जिसकी विरासत उपलब्धियों और विवादों के मिश्रण के रूप में देखी जाएगी।

time to read

1 mins

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

पाकिस्तान में आशा भोसले के गाने प्रसारित करने पर चैनल को नोटिस

पाकिस्तान की मीडिया निगरानी संस्था ने गायिका आशा भोसले के निधन की खबर के प्रसारण के दौरान 'भारतीय सामाग्री' के इस्तेमाल को लेकर एक समाचार चैनल 'जियो न्यूज' को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

time to read

1 min

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

आइसीसी ने सैमसन को मार्च माह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना

भारत की टी20 विश्व कप की जीत के नायक संजू सैमसन को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) का मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।

time to read

1 min

April 15, 2026

Jansatta Lucknow

वित्तीय घोटाले के मामले में आठ राज्यों में सीबीआई की छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने विभिन्न बिल्डर और वित्तीय संस्थानों के बीच साठगांठ के सिलसिले में 22 नए मामले दर्ज करने के बाद मंगलवार को आठ राज्यों में 77 स्थानों पर छापेमारी की।

time to read

1 min

April 15, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size