Intentar ORO - Gratis

वेनेजुएला पर कार्रवाई से उठे सवाल

Jansatta Delhi

|

January 06, 2026

कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिका की इस कार्रवाई का स्पष्ट विरोध किया है।

- पुष्परंजन

मगर प्रचार की रणनीति में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक भी पीछे नहीं है। समर्थन और विरोध से इतर यह सवाल अनुत्तरित रहेगा कि आखिर मादुरो पर ही यह कार्रवाई क्यों की गई!वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला और वहां के तात्कालिक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी को हिरासत में लेने के मामले में दुनिया एक बार फिर से बंट गई लगती है। कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिका की इस कार्रवाई का स्पष्ट विरोध किया है। मगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों का प्रचार करने की रणनीति भी पीछे नहीं है। समर्थन और विरोध से इतर यह सवाल अनुत्तरित रहेगा कि आखिर मादुरो पर ही यह कार्रवाई क्यों की गई! यदि नशीले पदार्थों की तस्करी ही उनका गुनाह-ए-अजीम है, तो इसको लेकर तो चीन पर भी सवाल उठते रहे हैं। देखा जाए तो वेनेजुएला के विपुल खनिज और तेल पर अमेरिकी कंपनियों का नियंत्रण, ट्रंप की नीयत को पूरी तरह से उजागर नहीं करता है।

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव का यह सिलसिला पुराना है। वेनेजुएला में वर्ष 1999 में ह्यूगो शावेज के सत्ता संभालने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव की शुरुआत हो गई थी। शावेज खुद को समाजवादी और अमेरिकी साम्राज्यवाद का विरोधी बताते थे। उन्होंने अमेरिका को आंख दिखाते हुए क्यूबा और ईरान जैसे कई अमेरिकी विरोधी देशों से दोस्ती बढ़ाई। कहानियां यह भी गढ़ी जा रही हैं कि अमेरिका के हमले का मकसद उस 'स्वघोषित समाजवादी क्रांति' को खत्म करना है, जिसे मादुरो के राजनीतिक गुरु और पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने 1999 में शुरू किया था। बात फिर नशीले पदार्थों की तस्करी पर आती है कि आखिर वह ऐसा कौन सा पदार्थ था, जिसकी वजह से अमेरिका की नींद हराम हो गई थी? यह गांजा, अफीम, चरस-हशीश, या हेरोइन नहीं, बल्कि सबसे घातक नशीला पदार्थ 'फेंटानिल' है। कहा जा रहा है कि इस पदार्थ की तस्करी ने अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली। इसने ट्रंप की आभासी मुद्रा क्रिप्टोकरंसी को तबाह कर दिया। कायदे से बहस फेंटानिल के मुख्य आपूर्तिकर्ता चीन पर और ट्रंप के क्रिप्टो गोरखधंधे पर होनी चाहिए थी।

MÁS HISTORIAS DE Jansatta Delhi

Jansatta

विजय हजारे ट्राफी: असम को हराकर विदर्भ क्वार्टर फाइनल में

अथर्व तायडे और रविकुमार समर्थ के अर्धशतकों की मदद से विदर्भ ने असम को गुरुवार को 160 रन से हराकर विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta

परिवार के सदस्य जमा करा सकेंगे कागजात

पश्चिम बंगाल से बाहर रहे कर्मचारियों को राहत

time to read

1 mins

January 09, 2026

Jansatta

दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta

नई कहानी आंदोलन के मजबूत स्तंभ ज्ञानरंजन का निधन

नई कहानी आंदोलन के मजबूत स्तंभ साहित्यकार ज्ञानरंजन का 90 वर्ष की आयु में बुधवार रात जबलपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Jansatta

चेहरे की पहचान से मिलेंगे लाभार्थी को पोषाहार, तैयार की गई प्रणाली

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से पोषाहार की सुविधा ले रही महिलाओं को अपना चेहरा दिखाना होगा।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta

भारतीय कृत्रिम मेधा माडल विश्व का नेतृत्व करे

नवाचार उद्यम को लेकर बोले प्रधानमंत्री

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta

तुर्कमान गेट हिंसा: छह और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 लोग दबोचे गए

तुर्कमान गेट इलाके में अदालत के आदेश पर चलाए गए अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में गुरुवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Jansatta

Jansatta

नाबालिग से यौन उत्पीड़न, प्रशिक्षक पर एफआइआर

एनआरएआइ ने कोच अंकुश भारद्वाज को निलंबित किया

time to read

2 mins

January 09, 2026

Jansatta

अंतरिम गुजारा भत्ता निर्धारण चरण में पत्नी को कमाने वाली नहीं माना जा सकता है

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि अंतरिम गुजारा भत्ते के निर्धारण के समय पत्नी को कमाने वाली या स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम मान लेना उचित नहीं है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Jansatta

मारधाड़ व भूतिया हास्य फिल्मों की होगी धमक

वर्ष 2025 में जहां फिल्म उद्योग को मिला जुला फल मिला।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size