يحاول ذهب - حر

वेनेजुएला पर कार्रवाई से उठे सवाल

January 06, 2026

|

Jansatta Delhi

कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिका की इस कार्रवाई का स्पष्ट विरोध किया है।

- पुष्परंजन

मगर प्रचार की रणनीति में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक भी पीछे नहीं है। समर्थन और विरोध से इतर यह सवाल अनुत्तरित रहेगा कि आखिर मादुरो पर ही यह कार्रवाई क्यों की गई!वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला और वहां के तात्कालिक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी को हिरासत में लेने के मामले में दुनिया एक बार फिर से बंट गई लगती है। कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिका की इस कार्रवाई का स्पष्ट विरोध किया है। मगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों का प्रचार करने की रणनीति भी पीछे नहीं है। समर्थन और विरोध से इतर यह सवाल अनुत्तरित रहेगा कि आखिर मादुरो पर ही यह कार्रवाई क्यों की गई! यदि नशीले पदार्थों की तस्करी ही उनका गुनाह-ए-अजीम है, तो इसको लेकर तो चीन पर भी सवाल उठते रहे हैं। देखा जाए तो वेनेजुएला के विपुल खनिज और तेल पर अमेरिकी कंपनियों का नियंत्रण, ट्रंप की नीयत को पूरी तरह से उजागर नहीं करता है।

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव का यह सिलसिला पुराना है। वेनेजुएला में वर्ष 1999 में ह्यूगो शावेज के सत्ता संभालने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव की शुरुआत हो गई थी। शावेज खुद को समाजवादी और अमेरिकी साम्राज्यवाद का विरोधी बताते थे। उन्होंने अमेरिका को आंख दिखाते हुए क्यूबा और ईरान जैसे कई अमेरिकी विरोधी देशों से दोस्ती बढ़ाई। कहानियां यह भी गढ़ी जा रही हैं कि अमेरिका के हमले का मकसद उस 'स्वघोषित समाजवादी क्रांति' को खत्म करना है, जिसे मादुरो के राजनीतिक गुरु और पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने 1999 में शुरू किया था। बात फिर नशीले पदार्थों की तस्करी पर आती है कि आखिर वह ऐसा कौन सा पदार्थ था, जिसकी वजह से अमेरिका की नींद हराम हो गई थी? यह गांजा, अफीम, चरस-हशीश, या हेरोइन नहीं, बल्कि सबसे घातक नशीला पदार्थ 'फेंटानिल' है। कहा जा रहा है कि इस पदार्थ की तस्करी ने अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली। इसने ट्रंप की आभासी मुद्रा क्रिप्टोकरंसी को तबाह कर दिया। कायदे से बहस फेंटानिल के मुख्य आपूर्तिकर्ता चीन पर और ट्रंप के क्रिप्टो गोरखधंधे पर होनी चाहिए थी।

المزيد من القصص من Jansatta Delhi

Jansatta Delhi

'शरजील इमाम उमर खालिद का शिष्य नहीं था'

जेल में बंद शरजील इमाम के वकील ने गुरुवार को यहां एक अदालत में कहा कि उमर खालिद ने 2020 के दिल्ली दंगों से पहले कभी भी उनके मुवक्किल का मार्गदर्शन नहीं किया था और अभियोजन पक्ष का यह आरोप कि इमाम खालिद का शिष्य था, 'बेतुका' है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Delhi

पंजाब, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में कई अदालतों को उड़ाने की धमकी

पंजाब की रोपड़ और फिरोजपुर स्थित अदालतों में विस्फोटक रखे होने की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद गुरुवार को इनके परिसरों को खाली करा लिया गया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Delhi

भारत की दस साल की पदक रणनीति का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वीकृत महत्वाकांक्षी पदक रणनीति का अनावरण शुक्रवार को अहमदाबाद में आयोजित खेल प्रशासन सम्मेलन में खेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Delhi

राजधानी की हवा खराब श्रेणी में

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले दो दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) खराब श्रेणी में बना हुआ है, हालांकि गुरुवार को मौसम साफ रहने और हवा चलने से प्रदूषण में हल्का सुधार दर्ज किया गया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Delhi

मलेशिया ओपन : सात्विक-चिराग और पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में

पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

time to read

2 mins

January 09, 2026

Jansatta Delhi

अमेरिका द्वारा जब्त रूसी टैंकर के चालक दल में तीन भारतीय भी

अमेरिका द्वारा जब्त किए गए रूसी तेल टैंकर 'मैरिनेरा' के चालक दल के सदस्यों में तीन भारतीय भी शामिल हैं।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Delhi

अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन कानूनों का अनुपालन करे : रूस

रूस ने अमेरिकी तटरक्षक बल द्वारा उसके टैंकर पर कब्जा किये जाने पर गुरुवार को 'गंभीर चिंता' व्यक्त करते हुए समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुपालन की मांग की।

time to read

1 min

January 09, 2026

Jansatta Delhi

परिवार के सदस्य जमा करा सकेंगे कागजात

पश्चिम बंगाल में निजी व सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को एक बड़ी राहत दी है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Jansatta Delhi

नई कहानी आंदोलन के मजबूत स्तंभ ज्ञानरंजन का निधन

जनसत्ता संवाददाता नई दिल्ली, 8 जनवरी।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Jansatta Delhi

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग

भारत मंडपम में दस विभिन्न विषयों पर आज से आयोजित संवाद में देश भर के दो हजार से अधिक युवा भाग लेंगे।

time to read

1 min

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size