Facebook Pixel महान परंपरा की मजबूत धुरी मोहन भागवत | Dainik Jagran - newspaper - Lee esta historia en Magzter.com
Vuélvete ilimitado con Magzter GOLD

Vuélvete ilimitado con Magzter GOLD

Obtenga acceso ilimitado a más de 9000 revistas, periódicos e historias Premium por solo

$149.99
 
$74.99/Año

Intentar ORO - Gratis

महान परंपरा की मजबूत धुरी मोहन भागवत

Dainik Jagran

|

September 11, 2025

आज 11 सितंबर है। यह दिन अलग-अलग स्मृतियों से जुड़ा है। एक स्मृति 1893 की है, जब स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्वबंधुत्व का संदेश दिया और दूसरी स्मृति है 9/11 का आतंकी हमला, जब विश्व बंधुत्व को सबसे बड़ी चोट पहुंचाई गई।

- नरेन्द्र मोदी

महान परंपरा की मजबूत धुरी मोहन भागवत

आज के दिन की एक और विशेष बात है। आज एक ऐसे व्यक्तित्व का 75वां जन्मदिवस है जिन्होंने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए समाज को संगठित करने, समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। संघ परिवार में जिन्हें परम पूजनीय सरसंघचालक के रूप में श्रद्धाभाव से संबोधित किया जाता है, ऐसे आदरणीय मोहन भागवत जी का आज जन्मदिन है।

यह एक सुखद संयोग है कि इसी साल संघ भी अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। मेरा मोहन भागवत जी के परिवार से बहुत गहरा संबंध रहा है। मुझे उनके पिता स्वर्गीय मधुकरराव भागवत जी के साथ निकटता से काम करने का सौभाग्य मिला। मैंने अपनी पुस्तक ज्योतिपुंज में मधुकरराव जी के बारे में विस्तार से लिखा भी है। वकालत के साथ-साथ मधुकरराव जी जीवनभर राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित रहे। युवावस्था में उन्होंने लंबा समय गुजरात में बिताया और संघ कार्य की मजबूत नींव रखी।

मधुकरराव जी का राष्ट्र निर्माण के प्रति झुकाव इतना प्रबल था कि अपने पुत्र मोहनराव भागवत को भी इस महान कार्य के लिए निरंतर गढ़ते रहे। एक पारसमणि मधुकरराव ने मोहनराव के रूप में एक और पारसमणि तैयार कर दी।

भागवत जी का पूरा जीवन सतत प्रेरणा देने वाला रहा है। वे 1970 के दशक के मध्य में प्रचारक बने। सामान्य जीवन में प्रचारक शब्द सुनकर ये भ्रम हो जाता है कि कोई प्रचार करने वाला व्यक्ति होगा, लेकिन जो संघ को जानते हैं, उन्हें पता है कि प्रचारक परंपरा संघ कार्य की विशेषता है। गत 100 वर्षों में देशभक्ति की प्रेरणा से भरे हजारों युवक-युवतियों ने अपना घर-परिवार त्याग करके पूरा जीवन संघ परिवार के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया है। भागवत जी भी उस महान परंपरा की मजबूत धुरी हैं।

MÁS HISTORIAS DE Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

दुश्मन के ठिकानों पर होगा और भी सटीक वार

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को ओडिशा तट से लंबी दूरी की सतह से सतह पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

time to read

1 mins

June 16, 2026

Dainik Jagran

योग का सरल सूत्र चित्त वृत्ति निरोध

महर्षि पतंजलि ने योग की परिभाषा 'चित्त वृत्ति निरोध' के रूप में दी है, जिसका वास्तविक अर्थ यह है कि यदि आप मन की हलचल और गतिविधियों को निश्चल कर लेते हैं तो आप योग की स्थिति में आ जाते हैं।

time to read

3 mins

June 16, 2026

Dainik Jagran

आसक्ति ही यमदंड है

श्रीमद्भागवत महापुराण में भगवान दत्तात्रेय ने अपने 24 प्राकृतिक गुरुओं से प्राप्त शिक्षा का राजा यदु के समक्ष वर्णन किया है, जिसमें जीवन प्रबंधन के तत्व निहित हैं। स्तंभ श्रृंखला की इस कड़ी में पढ़ें दत्तात्रेय द्वारा कपोत से प्राप्त शिक्षा की व्याख्या...

time to read

3 mins

June 16, 2026

Dainik Jagran

मध्य प्रदेश में उन्मादी भीड़ की हिंसा में 14 को उम्रकैद

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के बराखड़ गांव में चार साल पहले हुई माब लिंचिंग (उन्मादी भीड़ की हिंसा) मामले में 14 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

time to read

1 mins

June 16, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

भारत-स्लोवाकिया ने रिश्तों को दिया व्यापक साझेदारी का दर्जा, 11 समझौतों पर हस्ताक्षर

मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान 'आर्डर आफ द व्हाइट डबल क्रास (फर्स्ट क्लास)'

time to read

2 mins

June 16, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

दोहा डायमंड लीग से सीजन में वापसी करेंगे नीरज चोपड़ा

चोट से उबरने के बाद बाद भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा 19 जून को दोहा डायमंड लीग से इस सीजन में वापसी करेंगे।

time to read

1 min

June 16, 2026

Dainik Jagran

आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने पर राजग सरकार का ध्यान: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों में राजग सरकार का ध्यान आम नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने पर रहा है।

time to read

1 min

June 16, 2026

Dainik Jagran

जेएनयू एल्युमनी एसोसिएशन की नई टीम का हुआ गठन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एल्युमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने पूर्व छात्रों को संस्थागत रूप से जोड़ने की दिशा में नई पहल का संकेत दिया है।

time to read

1 min

June 16, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा का नया अध्याय लिख रहे ये वरिष्ठ नागरिक

बठिंडा के पुनर्ज्योति आई अस्पताल में पांच वरिष्ठ नागरिकों की प्रेरक टीम 2014 से लगातार कर रही निःस्वार्थ भाव से मदद

time to read

2 mins

June 16, 2026

Dainik Jagran

शांति समझौते के ये रहे हैं प्रमुख रणनीतिकार

अमेरिका और ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। इस पर 19 जून को हस्ताक्षर होने हैं।

time to read

1 min

June 16, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size