कोशिश गोल्ड - मुक्त

महान परंपरा की मजबूत धुरी मोहन भागवत

Dainik Jagran

|

September 11, 2025

आज 11 सितंबर है। यह दिन अलग-अलग स्मृतियों से जुड़ा है। एक स्मृति 1893 की है, जब स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्वबंधुत्व का संदेश दिया और दूसरी स्मृति है 9/11 का आतंकी हमला, जब विश्व बंधुत्व को सबसे बड़ी चोट पहुंचाई गई।

- नरेन्द्र मोदी

महान परंपरा की मजबूत धुरी मोहन भागवत

आज के दिन की एक और विशेष बात है। आज एक ऐसे व्यक्तित्व का 75वां जन्मदिवस है जिन्होंने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए समाज को संगठित करने, समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। संघ परिवार में जिन्हें परम पूजनीय सरसंघचालक के रूप में श्रद्धाभाव से संबोधित किया जाता है, ऐसे आदरणीय मोहन भागवत जी का आज जन्मदिन है।

यह एक सुखद संयोग है कि इसी साल संघ भी अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। मेरा मोहन भागवत जी के परिवार से बहुत गहरा संबंध रहा है। मुझे उनके पिता स्वर्गीय मधुकरराव भागवत जी के साथ निकटता से काम करने का सौभाग्य मिला। मैंने अपनी पुस्तक ज्योतिपुंज में मधुकरराव जी के बारे में विस्तार से लिखा भी है। वकालत के साथ-साथ मधुकरराव जी जीवनभर राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित रहे। युवावस्था में उन्होंने लंबा समय गुजरात में बिताया और संघ कार्य की मजबूत नींव रखी।

मधुकरराव जी का राष्ट्र निर्माण के प्रति झुकाव इतना प्रबल था कि अपने पुत्र मोहनराव भागवत को भी इस महान कार्य के लिए निरंतर गढ़ते रहे। एक पारसमणि मधुकरराव ने मोहनराव के रूप में एक और पारसमणि तैयार कर दी।

भागवत जी का पूरा जीवन सतत प्रेरणा देने वाला रहा है। वे 1970 के दशक के मध्य में प्रचारक बने। सामान्य जीवन में प्रचारक शब्द सुनकर ये भ्रम हो जाता है कि कोई प्रचार करने वाला व्यक्ति होगा, लेकिन जो संघ को जानते हैं, उन्हें पता है कि प्रचारक परंपरा संघ कार्य की विशेषता है। गत 100 वर्षों में देशभक्ति की प्रेरणा से भरे हजारों युवक-युवतियों ने अपना घर-परिवार त्याग करके पूरा जीवन संघ परिवार के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया है। भागवत जी भी उस महान परंपरा की मजबूत धुरी हैं।

Dainik Jagran से और कहानियाँ

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अब नहीं जाना पड़ेगा एमसीडी, आनलाइन मिलेगा संपत्तिकर जमा करने का सर्टिफिकेट

जागरण संवाददाता, नई दिल्लीः अगर दिल्ली में आपको संपत्ति बेचनी या खरीदनी है तो उस पर संपत्तिकर बकाया या जमा करने का सर्टिफिकेट लेने के लिए एमसीडी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

time to read

1 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

बिगड़ी हवा, लग सकते हैं ग्रेप-एक के प्रतिबंध

दिल्ली में 10 क्षेत्रों का एक्यूआइ 200 से ऊपर, आनंद विहार में बहुत खराब श्रेणी में 300 से भी पार

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पाक के मुरीदके में टीएलपी के साथ झड़प में पुलिस अधिकारी समेत पांच की मौत

अमेरिकी दूतावास तक निकाला था मार्च, पुलिस ने रोका तो मुरीदके में डाला डेरा

time to read

1 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बीएएस-चार बसों पर नहीं लगाई जाए रोक : श्यामलाल गोला

दिल्ली इंटरस्टेट बस आपरेटर संघ के महामंत्री श्यामलाल गोला ने वायु प्रदूषण के नाम पर बीएस-चार बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने से बचने का अनुरोध किया है।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बिल्डथान-2025 में बच्चों ने दिखाए इनोवेशन

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : तमिलनाडु, केरल और बंगाल भले ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कुछ बिंदुओं के विरुद्ध हैं, लेकिन वे इनोवेशन से देश की नई पीढ़ी को जोड़ने की एनईपी की सिफारिश के साथ हैं।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बाजारों में अव्यवस्था का जाम, सुरक्षा के नहीं इंतजाम

दीवाली की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण से बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

दक्षिण अफ्रीका ने लगाई जीत की हैटट्रिक

महिला वनडे विश्व कप में द. अफ्रीका ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कमरे में लगी आग में जलकर मसाला कारोबारी की जान गई

तिलक नगर थाना क्षेत्र के चांद नगर में एक मकान में लगी आग से जलकर मसाला कारोबारी सुनील कुमार गिनोत्रा की मौत हो गई।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

गुजरात पुलिस व आप कार्यकर्ताओं में टकराव, 30 लोग हिरासत में

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद: गुजरात के बोटाड जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित किसान महापंचायत के दौरान हिंसा भड़क गई।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

महिला वकील को जालसाजों ने ठगा, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ी महिला वकील को पैनल एडवोकेट की नौकरी दिलाने के नाम पर 39 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

time to read

2 mins

October 14, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size