Intentar ORO - Gratis
देश को निराश करती संसद
Dainik Jagran
|August 28, 2025
मानसून सत्र में संसद का देश हित से विमुख हो कर दलगत राजनीति का बंधक बन जाना देश के प्रति एक तरह का अपराध ही है
-
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद ने एक बार फिर देश को निराश किया। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चले संसद के मानसून सत्र में भी काम कम, हंगामा ज्यादा हुआ। लोकसभा में मात्र 37 घंटे कामकाज हो पाया, तो राज्यसभा में 41 घंटे 15 मिनट। करदाताओं की मेहनत की कमाई से चलने वाली संसद में हंगामा कभी भी सुखद नहीं कहा जा सकता। मानसून सत्र कठिन चुनौतियों के साये में हुआ था, फिर भी संसद में ऐसा कुछ नहीं दिखा कि सांसदों को देश की चुनौतियों का भान है। हमेशा की तरह शोर-शराबे के बीच ही सरकार अपना विधायी कामकाज निपटाने में सफल हो गई, लेकिन संसदीय कार्यवाही की दृष्टि से लोकसभा में 83 घंटे और राज्यसभा में 73 घंटे हंगामे की भेंट चढ़ गए। संसद की कार्यवाही पर आने वाले खर्च की नजर से देखें तो 204 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हंगामे के चलते बर्बाद हो गए। यह तय है कि हमारे सांसद कभी 'काम नहीं, तो वेतन नहीं' की नैतिकता नहीं दिखाएंगे। पहलगाम पर आतंकी हमला, उसके जवाब में आपरेशन सिंदूर, ट्रंप का संघर्ष विराम का श्रेय लेने का अंतहीन राग तथा उनकी ही ओर से छेड़े गए टैरिफ युद्ध जैसी जटिल चुनौतियों के साये में हुए मानसून सत्र में संसद का देश हित से विमुख हो कर दलगत राजनीति का बंधक बन जाना देश के प्रति एक प्रकार का अपराध ही है। संसद से अपेक्षा थी कि अपनी संवैधानिक भूमिका का निर्वाह करते हुए इन तमाम मुद्दों पर गंभीर चर्चा से देश का मार्गदर्शन करेगी, लेकिन पूरा सत्र ही दलगत राजनीति से प्रेरित आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की भेंट चढ़ गया। हंगामा अक्सर विपक्ष ही करता है, लेकिन काम से ज्यादा हंगामे की बढ़ती प्रवृत्ति के लिए किसी एक पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
Esta historia es de la edición August 28, 2025 de Dainik Jagran.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Dainik Jagran
Dainik Jagran
अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी यूएपीए मामले में दोषी करार
गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू सत्र अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी और दुखतरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी और उसकी दो सहयोगियों को देश के खिलाफ साजिश रचने का दोषी पाया है।
1 min
January 15, 2026
Dainik Jagran
शाहीनबाग से जुड़े तुर्कमान गेट हिंसा के तार, यूट्यूबर ऐमन रिजवी की भूमिका सामने आई
लोगों को भड़काने में महिला यूट्यूबर का 10 इन्फ्लुएंसर कर रहे थे सहयोग
1 mins
January 15, 2026
Dainik Jagran
एनसीआर में कड़ाके की ठंड बरकरार, आज भी राहत नहीं
एनसीआर में कड़ाके की ठंड बरकरार है।
1 min
January 15, 2026
Dainik Jagran
विश्व बैंक ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2% रहेगी वृद्धि दर
अब विश्व बैंक ने भी इस बात को माना है कि ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था न सिर्फ मजबूत बनी हुई बल्कि मजबूत मांग व कर सुधारों की वजह से अर्थव्यस्था की रफ्तार बढ़ रही है।
1 mins
January 15, 2026
Dainik Jagran
क्या साफ पानी और भूखे लोगों की समस्या नहीं दिखाई देती
धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण करर बनाए जाने का आरोप लगाते हुए बार-बार जनहित याचिका दायर करने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को सेव इंडिया फाउंडेशन नाम के संगठन को फटकार लगाई।
1 min
January 15, 2026
Dainik Jagran
संक्रांति जरूरतमंदों की मदद का देती है संदेश
दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया।
1 min
January 15, 2026
Dainik Jagran
आठ माह में मिलेंगे चार नए अस्पताल
अगले आठ माह में दिल्ली को चार नए अस्पताल मिल सकेंगे।
1 mins
January 15, 2026
Dainik Jagran
निजी स्कूलों में पीटीए का गठन सुनिश्चित करे दिल्ली सरकार
पेरेंट टीचर एसोसिएशन (पीटीए) के गठन से जुड़ी याचिका पर हाई कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि निजी स्कूलों में पीटीए के गठन और कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करे।
1 min
January 15, 2026
Dainik Jagran
ट्रंप की धमकी पर ईरान ने कहा, हमला किया तो अमेरिकी बेस तबाह कर देंगे
ईरानी धमकी के बाद अमेरिका व ब्रिटेन ने कतर के एयरबेस से हटाए अपने कुछ सैनिक
2 mins
January 15, 2026
Dainik Jagran
द्रमुक सांसद बोले-उत्तर भारत की लड़कियां सिर्फ खाना बनाने व बच्चे पैदा करने के लिए
तमिलनाडु में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले द्रमुक सांसद दयानिधि मारन ने उत्तर भारतीय महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है।
2 mins
January 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
