Essayer OR - Gratuit

देश को निराश करती संसद

Dainik Jagran

|

August 28, 2025

मानसून सत्र में संसद का देश हित से विमुख हो कर दलगत राजनीति का बंधक बन जाना देश के प्रति एक तरह का अपराध ही है

देश को निराश करती संसद

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद ने एक बार फिर देश को निराश किया। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चले संसद के मानसून सत्र में भी काम कम, हंगामा ज्यादा हुआ। लोकसभा में मात्र 37 घंटे कामकाज हो पाया, तो राज्यसभा में 41 घंटे 15 मिनट। करदाताओं की मेहनत की कमाई से चलने वाली संसद में हंगामा कभी भी सुखद नहीं कहा जा सकता। मानसून सत्र कठिन चुनौतियों के साये में हुआ था, फिर भी संसद में ऐसा कुछ नहीं दिखा कि सांसदों को देश की चुनौतियों का भान है। हमेशा की तरह शोर-शराबे के बीच ही सरकार अपना विधायी कामकाज निपटाने में सफल हो गई, लेकिन संसदीय कार्यवाही की दृष्टि से लोकसभा में 83 घंटे और राज्यसभा में 73 घंटे हंगामे की भेंट चढ़ गए। संसद की कार्यवाही पर आने वाले खर्च की नजर से देखें तो 204 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हंगामे के चलते बर्बाद हो गए। यह तय है कि हमारे सांसद कभी 'काम नहीं, तो वेतन नहीं' की नैतिकता नहीं दिखाएंगे। पहलगाम पर आतंकी हमला, उसके जवाब में आपरेशन सिंदूर, ट्रंप का संघर्ष विराम का श्रेय लेने का अंतहीन राग तथा उनकी ही ओर से छेड़े गए टैरिफ युद्ध जैसी जटिल चुनौतियों के साये में हुए मानसून सत्र में संसद का देश हित से विमुख हो कर दलगत राजनीति का बंधक बन जाना देश के प्रति एक प्रकार का अपराध ही है। संसद से अपेक्षा थी कि अपनी संवैधानिक भूमिका का निर्वाह करते हुए इन तमाम मुद्दों पर गंभीर चर्चा से देश का मार्गदर्शन करेगी, लेकिन पूरा सत्र ही दलगत राजनीति से प्रेरित आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की भेंट चढ़ गया। हंगामा अक्सर विपक्ष ही करता है, लेकिन काम से ज्यादा हंगामे की बढ़ती प्रवृत्ति के लिए किसी एक पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Jagran

Dainik Jagran

निगरानी के लिए अलग से होनी चाहिए एजेंसी

आज से 31 साल पहले औद्योगिक नगरी में भी इंदौर जैसी घटना हुई थी और उससे भी पुरानी घटना 1956 में दूषित पानी के कारण पीलिया फैलने की दिल्ली में हुई थी।

time to read

2 mins

January 15, 2026

Dainik Jagran

आपसी कहासुनी के बाद साथी के हाथों मारा गया था हिस्ट्रीशीटर

खेड़की दौला टोल के पास हिस्ट्रीशीटर की हत्या का पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

time to read

2 mins

January 15, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हरियाणा को हरा दिल्ली ने जीती नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप

हरियाणा को हराकर मेजबान दिल्ली ने 47वीं नेशनल जूनियर ब्वायज हैंडबाल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

time to read

1 min

January 15, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कैलाश सत्यार्थी ने युवाओं से चर्चा कर सफलता का दिया थ्रीडी मंत्र

भारतीय सेना के युद्ध वाहन के पास खड़ा एक सशस्त्र स्नाइपर मुस्कुराता है।

time to read

2 mins

January 15, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

ग्रीनलैंड ने कहा- हम डेनमार्क के साथ, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- इसकी खैर नहीं

डेनमार्क के नियंत्रण वाले ग्रीनलैंड को लेकर तनातनी बढ़ती जा रही है।

time to read

1 min

January 15, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

सरकारी कागजों में तर जमीनों पर सूखी हैं झीलें

वेलकम से लेकर नैनी झील को मिलना बाकी है स्वरूप, एमसीडी की 21 में से 18 परियोजना हो चुकी हैं पूरी

time to read

2 mins

January 15, 2026

Dainik Jagran

अलकराज और सबालेंका को शीर्ष वरीयता

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अलकराज और एरिना सबलेंका को रविवार से शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियाई ओपन में पुरुष व महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है।

time to read

1 min

January 15, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जामिया ने किया एमओयू

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआइ) ने बुधवार को सोसायटी फार प्रमोशन आफ यूथ एंड मासेस (एसपीवाईएम) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

time to read

1 min

January 15, 2026

Dainik Jagran

पाक की ड्रोन साजिशों व घुसपैठ को विफल करने की रणनीति तय

जम्मू- कश्मीर के सीमांत क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं के बीच केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय का एक उच्चस्तरीय दल जम्मू पहुंचा।

time to read

1 min

January 15, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पांच साल बाद वनडे में नंबर एक बने विराट

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार अर्धशतक बनाने के बाद आइसीसी की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

time to read

1 mins

January 15, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size