Intentar ORO - Gratis
आज आएंगे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नौ जिलों के हितग्राही
Dainik Bhaskar Jabalpur
|May 26, 2025
आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने की मॉकड्रिल, प्रदेश के कई मंत्री भी होंगे शामिल, शहर में आने-जाने के रूट तय
महाकोशल प्रांत स्तरीय कृषि-उद्योग समागम 26 से 28 मई तक कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर के पास होने जा रहा है। पहले दिन उद्घाटन अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।
आयोजन में शामिल होने के लिए नरसिंहपुर समेत जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर व दमोह जिलों के हितग्राही कार्यक्रम में पहुंचेंगे। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। रविवार को पुलिस ने मॉकड्रिल की। समागम के पहले दिन प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे। आमजनों और कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्सन किया है। इसी के अनुरूप सभी तरह के वाहनों की आवाजाही होगी.
सपत्नीक आएंगे उपराष्ट्रपति
कृषि-उद्योग समागम में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ वायुसेना के विशेष हैलीकाप्टर से जबलपुर से दोपहर 12.15 बजे नरसिंहपुर आएंगे। 12.25 से दोपहर 1.25 तक वे समागम में रहेंगे। इसके बाद प्रस्थान करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.25 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर सवा तीन बजे भोपाल के लिए रवानगी लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के अलावा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण कुशवाहा, जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहेंगे.
116 करोड़ रुपए के लोकार्पण-भूमिपूजन
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम में जिले के 115.96 करोड़ रुपए की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 69 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के 71 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.
Esta historia es de la edición May 26, 2025 de Dainik Bhaskar Jabalpur.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Dainik Bhaskar Jabalpur
Dainik Bhaskar Jabalpur
बी एस ई के कुल 21 में से 18 सेक्टर के इंडेक्स सप्ताह 6% तक टूटे
हताशा • ट्रम्प ने बाजार का सेंटीमेंट और बिगाड़ा, सेंसेक्स 780 अंक गिरा
1 min
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
सरकारी कॉन्ट्रैक्ट के लिए चीनी कंपनियों पर लगी पाबंदी हटेगी
वित्त मंत्रालय चीनी कंपनियों को सरकारी ठेकों (कॉन्ट्रैक्ट्स) में शामिल होने से रोकने वाले पांच साल पुराने प्रतिबंध को खत्म करने की योजना बना रहा है।
1 min
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
ट्रेड वॉर • रूस पर प्रतिबंध वाला बिल मंजूर, संसद में रखा जाएगा भारत पर अब 500% टैरिफ लगा सकते हैं ट्रम्प... वजह - रूसी तेल
डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लगभग एक साल में भी यूक्रेन युद्ध नहीं रुकवा पाने से बौखला गए हैं। ट्रम्प ने अब रूस पर प्रतिबंधों वाले बिल को मंजूरी दी है।
1 min
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
भाजपा के 5 विधायक बोले- मर्जी से काम कर रहे अफसर, सुनते नहीं
गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के पांच विधायकों ने सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
1 min
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
रिकॉर्ड : 12,174 रु. सस्ती हुई चांदी... 2,35,826 रु. किलो हो गई चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट
रिकॉर्ड स्तर पहुंची चांदी में गुरुवार को एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई।
1 min
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
78 साल बाद एशेज टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बने; पांच विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में 160 रन चेज किए; मैच में 1454 रन बने
2 mins
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
कारपोरेट • महिला रोजगार क्षमता 2025 में घटकर 48% पर महिलाओं का वेतन 30% तक कम कार्यकारी पदों में केवल 17% हिस्सा
दुनियाभर में समानता लाने के तमाम दावों के बावजूद पुरुषों और महिलाओं के बीच लैंगिक और वेतन असमानता कम नहीं हो रही।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
बंगाल में फिर बवाल • तृणमूल के आईटी सेल हेड के घर-ऑफिस समेत 10 ठिकानों पर रेड छापे में बड़ा ड्रामा; ईडी का दावा- ममता आईं और जबरन अहम सबूत साथ ले गईं
पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को कोलकाता में बड़ा सियासी ड्रामा हुआ।
2 mins
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
मुद्दा • अदालतों के दरवाजे न्याय के लिए हमेशा खुले हों लंबी बहसों और पेचीदा फैसलों से मुकदमों का बोझ बढ़ता है
नए साल पर सुधारों का पहला ताकतवर संदेश सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने दिया।
3 mins
January 09, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
सरफराज की रिकॉर्ड 15 गेंद में फिफ्टी; लेकिन मुंबई 1 रन से हारी
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान (62 रन, 20 गेंद) ने विजय हजारे ट्रॉफी में महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी वाले भारतीय बन गए।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
