आज आएंगे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नौ जिलों के हितग्राही
Dainik Bhaskar Jabalpur
|May 26, 2025
आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने की मॉकड्रिल, प्रदेश के कई मंत्री भी होंगे शामिल, शहर में आने-जाने के रूट तय
महाकोशल प्रांत स्तरीय कृषि-उद्योग समागम 26 से 28 मई तक कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर के पास होने जा रहा है। पहले दिन उद्घाटन अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।
आयोजन में शामिल होने के लिए नरसिंहपुर समेत जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर व दमोह जिलों के हितग्राही कार्यक्रम में पहुंचेंगे। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। रविवार को पुलिस ने मॉकड्रिल की। समागम के पहले दिन प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे। आमजनों और कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्सन किया है। इसी के अनुरूप सभी तरह के वाहनों की आवाजाही होगी.
सपत्नीक आएंगे उपराष्ट्रपति
कृषि-उद्योग समागम में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ वायुसेना के विशेष हैलीकाप्टर से जबलपुर से दोपहर 12.15 बजे नरसिंहपुर आएंगे। 12.25 से दोपहर 1.25 तक वे समागम में रहेंगे। इसके बाद प्रस्थान करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.25 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर सवा तीन बजे भोपाल के लिए रवानगी लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के अलावा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण कुशवाहा, जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहेंगे.
116 करोड़ रुपए के लोकार्पण-भूमिपूजन
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम में जिले के 115.96 करोड़ रुपए की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 69 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के 71 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.
Diese Geschichte stammt aus der May 26, 2025-Ausgabe von Dainik Bhaskar Jabalpur.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Jabalpur
Dainik Bhaskar Jabalpur
सोना इस साल दे सकता है 15% रिटर्न, केंद्रीय बैंकों की खरीद और फेड रेट कट से बढ़ेगी मांग
नए साल 2026 में सोने की चमक और बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों की रिकॉर्ड खरीदारी इसे एक सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूती दे रही है।
2 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
अमेरिका में महंगाई से ज्यादा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही
डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 में अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव महंगाई को मुद्दा बनाकर जीता था। उन्होंने तेजी से मूल्य कम करने का वादा किया था।
1 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
उद्योगपति के डिजिटल अरेस्ट केस में दूसरी गिरफ्तारी ओसवाल से ठगे 7 करोड़ रु. 200+ खातों में घुमाए, फिर क्रिप्टो में बदले
देश के प्रमुख उद्योगपति एसपी ओसवाल से 'डिजिटल अरेस्ट' करके ठगे गए 7 करोड़ रु. एक साधारण साइबर ठगी नहीं, बल्कि बहु-स्तरीय मनी-लॉन्ड्रिंग ऑपरेशन थे।
1 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
दूषित जल से 60 करोड़ लोग संकट में जीडीपी में भी 6% नुकसान की आशंका
देश का 70% पेयजल दूषित है।
2 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
कर्नाटक • बैनर विवाद में एक व्यक्ति की मौत कांग्रेस-भाजपा विधायक समर्थकों में झड़प, बल्लारी एसपी निलंबित
कर्नाटक के बल्लारी में शनिवार को वाल्मीकि प्रतिमा अनावरण होगा।
1 min
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
इनोवेशन वही, जो आपका पैसा-समय बचाए और गलतियां घटाए
आखिर क्या है इनोवेशन?
2 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
मोबाइल की गिरफ्त में न्यू ईयर की बधाइयां
'आपकी सारी प्रॉब्लम होंगी फिक्स, ख़ुशी-ख़ुशी बीतेगा ट्वेंटी ट्वेंटी सिक्स', और 'ऊपर से गिरा बम, 2025 ख़तम'- इन महान कविताओं से इस बार भी नये साल की शुरुआत हो ही गई।
1 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
एसआईआर : शहरों में वोटर फॉर्म भरने की रफ्तार धीमी
देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान शहरी इलाकों में वोटरों से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने का काम काफी धीमा रहा है।
1 min
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
4 साल का नियम बना ढाल... ₹2800 करोड़ का नुकसान कराने वाले 51 इंजीनियर बच गए
मप्र की एकल ग्राम नल-जल योजना में इंजीनियरों ने सरकार को 2800 करोड़ का झटका दिया है।
1 mins
January 02, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
स्विट्जरलैंड... नए साल के जश्न में ब्लास्ट, 47 की मौत
बर्फीली चोटियों वाला स्विट्जरलैंड नए साल के जश्न के दौरान हुए धमाके से दहल गया।
2 mins
January 02, 2026
Listen
Translate
Change font size

