Facebook Pixel मौद्रिक नीति और तीन तरफा दुविधा | Business Standard - Hindi - newspaper - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

मौद्रिक नीति और तीन तरफा दुविधा

Business Standard - Hindi

|

December 19, 2025

भारत को इस पर जानकारीपूर्ण बहस की आवश्यकता है कि वित्तीय स्थिरता और मुद्रा बाजार कब और कैसे मौद्रिक नीति को आकार दें। बता रहे हैं अनंत नारायण

- अनंत नारायण

अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र में 'असंभव त्रयी' एक बुनियादी सिद्धांत है। यह कहता है कि कोई भी देश एक साथ स्थिर विनिमय दर बनाए रखना, पूर्ण पूंजी गतिशीलता की अनुमति देना, और स्वतंत्र मौद्रिक नीति का पालन नहीं कर सकता।

मुद्रास्फीति को वरीयताः ऊर्जित पटेल कमेटी की जनवरी 2014 में आई रिपोर्ट ने भारत के मौद्रिक नीति ढांचे को आकार दिया। रिपोर्ट ने तीन तरफा दुविधा को पहचाना और लचीले मुद्रास्फीति लक्ष्य को वरीयता देने की अनुशंसा की। उसने विनिमय दर निर्धारण में भी लचीलेपन को वरीयता दी तथा पूंजी प्रवाह प्रबंधन और वृहद विवेक उपायों के संयोजन की मदद से अस्थिरता को नियंत्रित करने की बात कही।

रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय नीतिगत सहमति विविध लक्ष्यों, उपायों और ढांचों की ओर हो रही है लेकिन भारत को पहले उच्च मुद्रास्फीति कम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि मुद्रास्फीति की अपेक्षाओं को स्थिर करना अंततः मूल्य स्थिरता का त्याग किए बिना अन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लचीलापन प्रदान करेगा।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह अनुशंसा की गई कि रिजर्व बैंक पूंजी के बाहर जाने के समय बचाव के लिए बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा भंडार तैयार करे। वर्ष 2013 की 'टेपर टैंट्रम' (ग्लोबल इक्विटी और बॉन्ड में तेजी से हुई बिकवाली, जब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा कि वह अपने बड़े बॉन्ड खरीद कार्यक्रम को कम करेगा) की घटना के बाद, रिपोर्ट ने असामान्य मौद्रिक उपायों के लिए लचीलापन बनाए रखने का भी आह्वान किया, जो पुनः तीन तरफा दुविधा को दर्शाता है। मार्च 2025 तक भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार (बकाया अग्रिम बिक्री के समायोजन के बाद) मार्च 2013 की तुलना में पूर्ण रूप से दोगुने से अधिक हो गया। हालांकि, सापेक्षिक रूप से भंडार लगभग समान रहा और यह सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का लगभग 15 फीसदी था।

MÁS HISTORIAS DE Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

क्लेवर में बायोकोन को आगे ले जाने की ...

क्लेयर ने स्टार्टअप का नेतृत्व किया है।

time to read

3 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

'क्रूज में सवार भारतीय संक्रमित नहीं'

हंटावायरस संक्रमण के मामलों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय सक्रिय हो गया है।

time to read

1 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

टाटा ट्रस्ट्स की बोर्ड बैठक टली

मुंबई के कफ परेड पर टाटा ट्रस्ट्स के कार्यालय में 26वीं मंजिल के बोर्डरूम में शुक्रवार सुबह एक अहम बैठक रखी गई थी।

time to read

2 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी

शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.25 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ।

time to read

1 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

एयर इंडिया ने कर्मचारियों से कहा - खर्चों का ध्यान रखें

एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों से कहा कि वे खर्चों पर लगातार ध्यान बनाए रखें, क्योंकि पाकिस्तान का एयरस्पेस लंबे समय तक बंद रहने और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण विमानन ईंधन (एटीएम) की कीमतों में हालमें हुई बढ़ोतरी से कंपनी पर दबाव बढ़ गया है।

time to read

1 min

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध मुनाफा बढ़ा

वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही) में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत बढ़कर 5,616 करोड़ रुपये हो गया है।

time to read

1 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की राह में कई व्यवधान

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को आगाह किया कि डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की सफलताओं के बावजूद डिजिटल समावेशन, डेटा गवर्नेस, राज्य इंटरऑपरेबिलिटी और साइबर सुरक्षा संबंधी खतरों से कल्याणकारी योजनाओं की राजकोषीय दक्षता को खतरा पैदा हो रहा है।

time to read

1 min

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

'तारा' का सफल परीक्षण

ऑपरेशन सिंदूर के ठीक एक साल बाद भारत ने ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट पर 'टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन' (तारा) हथियार प्रणाली के पहले सफल परीक्षण के साथ, अपनी स्वदेशी मारक क्षमता में एक और निर्णायक छलांग का प्रदर्शन किया।

time to read

3 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

बीएसई के अच्छे नतीजों से ब्रोकरेज ने बढ़ाया अनुमान

मार्च 2026 में समाप्त हुई तिमाही में बीएसई के एकीकृत शुद्ध लाभ और राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर के लिए कमाई के अनुमानों में बदलाव किया है।

time to read

2 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

ममता के मंत्री से भाजपा के सीएम तक

शुभेंदु अधिकारी ने पलट दी बाजी, बदल गई पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा

time to read

3 mins

May 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size