Facebook Pixel आवारा समस्या | Outlook Hindi - news - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

आवारा समस्या

Outlook Hindi

|

September 15, 2025

आखिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से श्वान प्रेमियों और द्वेषियों दोनों को संतोष, मगर जानवरों के प्रति शहरातियों के नजरिए पर उभरे नए सवाल

- आकांक्षा पारे काशिव

आवारा समस्या

आवारा बर्दाश्त नहीं! सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ ने स्वतः संज्ञान लेकर 11 अगस्त को आवारा कुत्तों को फौरन पकड़ कर डॉग शेल्टर में रखने का आदेश दे डाला। इससे श्वान प्रेमियों के विरोध की लहर उठी। आदेश के विरोध में कई याचिकाएं पहुंचीं तो आखिरकार अदालत की तीन जजों की पीठ ने आदेश को बदल डाला। अब नए आदेश के अनुसार, आवारा कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी और टीकाकरण करके उन्हें वहीं छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। जस्टिस विक्रमनाथ, जस्टिस मेहता, जस्टिस एन.वी अंजारिया की तीन जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बारे में नोटिस भी जारी किया है।

इससे पशुओं के कल्याण के लिए सक्रिय कार्यकर्ता, पशु प्रेमी जहां इस फैसले से खुश हैं, वहीं इन्हें पूरी तरह हटाए जाने के हिमायतियों के लिए यह झटके की तरह है। हालांकि संक्रमित कुत्ते डॉग शेल्टर में भी अलग रखे जाएंगे। लेकिन सवाल यही है कि इन कुत्तों को पहचान कैसे होगी और इन्हें कैसे अलग किया जाएगा। आवारा कुत्तों को सड़कों पर पूरी तरह से हटाने की पैरवी कर रहे लोगों का कहना है कि अभी लोग हर कहीं खाना डाल देते हैं, जिससे गंदगी भी होती है और खाने के लिए कुत्तों की लड़ाई में कभी-कभी वे हिंसक हो जाते हैं। इस पर भी शीर्ष अदालत ने आदेश दिया है कि नगर निकाय तत्काल प्रभाव से प्रत्येक वार्ड में आवारा कुत्तों को खाना रखने के लिए एक निश्चित स्थान चिन्हित करे। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी संस्था या व्यक्ति सड़क पर हर कहीं कुत्तों को खाना नहीं खिलाएगा।

देशभर में कुत्तों के हिंसक होने की घटनाओं और आवारा कुत्तों को हटाने की कई शिकायतों के चलते 11 अगस्त को न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की पीठ ने आवारा कुत्तों के काटने की समस्या पर स्वतः संज्ञान लिया था। उनकी पीठ ने सड़कों से आवारा कुत्ते हटाने के लिए कई निर्देश दिए थे। पहले आदेश था कि सभी आवारा कुत्तों को पकड़ कर डॉग शेल्टर में रखा जाए और वहां उनकी नसबंदी हो। टीकाकरण के बाद भी उन्हें दोबारा छोड़ने की मनाही थी।

MÁS HISTORIAS DE Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

उर्दू अदब के रौशन लहजे का खामोश हो जाना

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ किताबों तक महदूद (सीमा में बंधा हुआ न हो) नहीं रहते, बल्कि एक पूरे दौर की तहज़ीब, एहसास और रवायत का हिस्सा बन जाते हैं।

time to read

3 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

ट्रम्प झुके नेतन्याहू चूके

अमेरिका और ईरान ने कुछ जिद छोड़ी और करार की ओर बढ़े, तो दुनिया को राहत मिलने की संभावना बढ़ी, पश्चिम एशिया में ईरान का कद बड़ा हुआ

time to read

6 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दो आग के बीच खिली नरगिस

आग फिल्म से राज कपूर और नरगिस के रोमांस की शुरुआत हुई, दस साल बाद मदर इंडिया के सेट पर लगी आग से दूसरी मोहब्बत का दौर शुरू हुआ

time to read

7 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अनिश्चित आमदनी में बचत

अनियमित आमदनी वाले फ्रीलांसर और गिग कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है रोजगार की अनिश्चितता के बीच बचत तथा निवेश की असरदार योजना बनाना

time to read

6 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

"अगली जंग मल्टी-डोमेन और एआइ-आधारित होंगी"

'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की बदलती सैन्य रणनीति में अहम पड़ाव था। उसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच पारंपरिक और नए तरह के युद्ध क्षेत्रों में बढ़ता तालमेल दिखा। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित से मल्टी-डोमेन युद्ध, लड़ाई में एआइ और ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल, इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड की कोशिशों और अगली पीढ़ी की जंगों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में हो रहे बड़े बदलावों के बारे में सौरभ शर्मा ने खास बातचीत की। संपादित अंशः

time to read

9 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

आइटी छंटनी से उम्मीदें टूटीं

कई दशकों से मध्य वर्ग की उम्मीद वाले आइटी सेक्टर में एआइ के चलते नौकरियां खत्म होने और बढ़ती बेरोजगारी, ढहती अर्थव्यवस्था से युवा दिशाहीन, बढ़ी नाराजगी

time to read

11 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

"सिस्टम फेल होगा तो आवाज उठेगी ही"

देश की सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की बेरोजगार नौजवानों पर की गई टिप्पणी से ऐसी चिंगारी उठी कि अप्रत्याशित हलचल पैदा कर गई।

time to read

6 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जनादेश को गुगली

दलबदल कानून उस समय लाया गया था, जब देश में अस्थिरता का आलम था, आज देश के सामने जवाबदेही के बिना केंद्रीकरण का बड़ा खतरा, सो, जनादेश की रक्षा के लिए कानून और सख्त बने

time to read

5 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

एनकाउंटर संस्कृति

कानून की रक्षा की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर होती है, अगर वे ही दायित्वों के साथ खिलवाड़ करने लगें, तो किसी भी लोकतंत्र के लिए यह भयावह स्थिति हो सकती है।

time to read

3 mins

July 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

खरीफ पर खौफ के बादल

तेज गर्मी, बेहद कम बारिश और खाद की भारी कमी से देश में बरसात यानी खरीफ की खेती की बदहाल की आशंका

time to read

5 mins

July 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size