Intentar ORO - Gratis
डाक टिकटों पर भी छाया रामराज
DASTAKTIMES
|January 2024
आज पूरा देश राममय हो चुका है, डाक विभाग भी इससे अछूा नहीं रहा। पीएम नरेन्द्र मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डाक टिकट के माध्यम से भी प्रभु श्रीराम को घर-घर पहुंचाने का काम किया। तभी तो 2017 से अब तक प्रभु श्रीराम से जुड़े कई डाक टिकट जारी होते आ रहे हैं। 2017 में रामायण प्रसंग पर, 2020 में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रतिरूप पर आधारित डाक टिकट जारी किये गये। 2021 में अयोध्या शोध संस्थान द्वारा अयोध्या की पारंपरिक रामलीला का मंचन से संबंधित व 2022 में श्रीराम वन गमन पथ पर आधारित डाक टिकट जारी किये गये।
भगवान श्रीराम हमारी धरती के सांस्कृतिक मूल्यों की अभिव्यक्ति करते हैं। मानव इतिहास में राम कथा की जितनी व्याप्ति है. शायद ही उसका कोई अन्यत्र उदाहरण मिलता हो। वाल्मीकि रामायण में जब ब्रह्माजी वाल्मीकि को यह ग्रन्थ लिखने का निर्देश देते हैं तो साथ ही एक वरदान भी देते हैं, 'यावत स्थास्यन्ति गिरयः सरितश्च महीतले, तावद रामायणकथा लोकेशु प्रचरिश्यति' अर्थात जब तक इस दुनिया में पर्वतों और नदियों का अस्तित्व है तब तक रामायण का प्रचार होता रहेगा। श्रीराम देश के जनमानस में बहुत गहरे व्याप्त हैं। श्रीराम मानवीय आचरण, जीवन मूल्यों और आत्मबल के ऐसे मानदण्ड बन गए कि उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में स्वीकार किया गया। उनका धार्मिक ही नहीं सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। तभी तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सार्वजनिक जीवन में राम के नाम का उपयोग करते हुए 'राम राज्य' का आदर्श सामने रखा। यह अनायास ही नहीं है कि आज भी भारतीय जनमानस अपने नेतृत्वकर्ताओं से लेकर नायकों में ऐसे चरित्र को ढूंढता है, जो भगवान श्रीराम की तरह लोक कल्याण के प्रति समर्पित हो।
डाक टिकट किसी भी राष्ट्र की सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत के संवाहक हैं। डाक टिकट अतीत को वर्तमान से जोड़ते हैं। देश-विदेश के समृद्ध व गौरवशाली इतिहास और विरासत से परिचय कराने में डाक टिकटों का अहम स्थान है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय क महत्व के विषयों, विभूतियों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पहलुओं पर भी डाक टिकट जारी होते रहते हैं। रामायण महाकाव्य केवल भारत में ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, ऐसे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से लेकर रामायण के विभिन्न दृष्टांतों पर भारत सहित दुनिया के कई देशों ने डाक टिकट जारी किये हैं। रामायण और इससे जुड़े प्रसंगों पर भारतीय डाक विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण, विशेष आवरण जारी किये गए हैं। डाक विभाग ने रामायण के विभिन्न पहलुओं पर डाक टिकट जारी करके इसकी आध्यात्मिकता और ऐतिहासिकता को वैश्विक स्तर पर समृद्ध किया है।
Esta historia es de la edición January 2024 de DASTAKTIMES.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
