Intentar ORO - Gratis
आलस्य आभूषण है
Aha Zindagi
|February 2025
जैसे फोन की सेटिंग में एनर्जी सेविंग मोड होता है, ऐसे ही आस-पास कुछ लोग भी अपनी ऊर्जा बचाकर रखते हैं। ऐसे लोगों को अमूमन आलसी क़रार कर दिया जाता है, मगर सच तो ये है कि समाज में ऐसे लोग ही सुविधाओं का आविष्कार करते हैं। आलस्य बुद्धिमानों का आभूषण है।
तुम आलसी हो ! तो किसी काम के नहीं हो ! तुम तुम अलकुल बेकार हो! समाज में आलसी लोगों पर इस तरह की टिप्पणी अक्सर देखने और सुनने को मिलती है। अपनी शारीरिक ऊर्जा का उपयोग न करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को आलसी कहा जाता है। ऐसे लोगों को अक्सर तिरस्कार भरी नज़रों से भी देखा जाता है। अमूमन दुनिया की तमाम संस्कृतियों में आलस का अर्थ नकारात्मक ही लगाया जाता है। किंतु बहुत सारे शोध और तथ्यों के आधार पर आलस के सकारात्मक होने का दावा किया जाता है। इस विषय पर काम करने वाले जानकारों का मानना है कि एक आलसी व्यक्ति सावधानीपूर्वक प्रबंधन के द्वारा अपनी ऊर्जा को ख़र्च करता है। इससे वह अनावश्यक कामों से भी बच जाता है। अमेरिकी साइंस फिक्शन लेखक रॉबर्ट ए. हेनलेन कहते हैं कि प्रगति सुबह जल्दी उठने वालों द्वारा नहीं की जाती। यह उन आलसी लोगों द्वारा की जाती है जो किसी काम को करने के आसान तरीके खोजने की कोशिश करते हैं।
इसलिए आज शायद आलस के प्रति अपने नज़रिए को ज़रा बदलने की ज़रूरत है, या यूं कहें कि एक नया दृष्टिकोण अपनाने की ज़रूरत है।
दूसरा पहलू भी तो देखिए
अगर आपको ऐसा लगता है कि आलसी तो केवल इंसान ही होते हैं तो आप ग़लत सोच रहे हैं। दरअसल, जानवर भी आलसी होते हैं। कई जानवर शिकार न करने के बहाने भी बनाते हैं। ठीक इसी तरह जिस काम को करने में ज़्यादा मेहनत लगती है, इंसान उससे बचना चाहता है। व्यक्ति ऑफ़िस के कामकाज से भी जल्दी छुटकारा पाना चाहता है।
शारीरिक गतिविधियों पर जितना हो सके उतना अंकुश लगाने की कोशिश करता है। पूछा जा सकता है कि क्या ऐसे व्यक्ति आलसी होते हैं? किसी काम के प्रति अत्यधिक सक्रियता के बजाय कम सक्रियता को तरजीह देने वाला व्यक्ति आलसी की श्रेणी में आ जाता है। किंतु, अगर इसके दूसरे पहलू पर विचार किया जाए तो हो सकता है कि वह उस काम को नापसंद करता हो! सक्रिय होना अथवा न होना हमारी रुचि पर भी निर्भर करता है। एक व्यक्ति पढ़ने के प्रति सक्रिय है तथा खेलने के प्रति उदासीन। दूसरा व्यक्ति ठीक इसके विपरीत प्रकृति का है। तो क्या ऐसा कहा जा सकता है कि पढ़ने वाला खेलने के मामले में आलसी है तथा खेलने वाला पढ़ने के मामले में? ये भी हो सकता है कि वे इस उदासीनता का कारण अपने आसपास के अनुपयुक्त वातावरण को मानते हों!
Esta historia es de la edición February 2025 de Aha Zindagi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Aha Zindagi
Aha Zindagi
पंचम सुर में राग बसंत
बसंत पंचमी... एक ऐसा त्योहार जो हर साल लौटकर बस मौसम नहीं बदलता, दिल के भीतर दबे बचपन को भी जगा देता है।
6 mins
January 2026
Aha Zindagi
मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय
एनसीईआरटी की कक्षा नवीं की पुस्तक में संकलित यह रचना बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए अवश्य पठनीय श्रेणी की है।
8 mins
January 2026
Aha Zindagi
जब अच्छा बन जाए बुरा...
साफ़-सफ़ाई, व्यवस्था और सतर्कता अच्छी आदतें हैं, पर क्या हो जब ये अनियंत्रित हो जाएं और जीवन ही मुश्किल बना दें? ऐसी स्थिति ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर कहलाती है।
6 mins
January 2026
Aha Zindagi
सीखना कभी न छोड़ें...
हमारे जीवन में अनेक अध्याय होते हैं, जो किसी स्थान से आरंभ होकर किसी बिंदु पर समाप्त हो जाते हैं। किंतु इसी मध्य एक ऐसी प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है, जो कभी रुकती नहीं और वह है निरंतर सीखते रहने की प्रक्रिया।
2 mins
January 2026
Aha Zindagi
कूद जाओ
यदि आप 900 लोगों के बीच बोल चुके हैं तो 1000 लोगों के बीच भी आप अपना भाषण दे सकते हैं, इसलिए एक काग़ज़ लीजिए और अपने इन डरों को उस पर उतार लीजिए जिन पर आप काबू पाना चाहते हैं।
4 mins
January 2026
Aha Zindagi
अभी मज़ा चखाता हूं!
आख़िर लोग तुरत-फुरत आहत क्यों हो जाते हैं, क्यों हर असहमति को इज़्ज़त का सवाल बना लेते हैं, और कैसे इतिहास, परवरिश और व्यवस्था मिलकर हमारे भीतर यह 'सबक़ सिखाने' वाली कुसंस्कृति पैदा करते हैं? यह मंथन ज़रूरी है।
6 mins
January 2026
Aha Zindagi
अतिथि देवो भव...
बचपन से सुना, दोहराया, लेकिन शायद कभी ठहरकर ये नहीं सोचा कि सही मायने में अतिथि का सम्मान करना किसे कहते हैं... इसमें एक नागरिक की भूमिका कहां और कैसे आती है?
4 mins
January 2026
Aha Zindagi
जब शब्द से ज़्यादा दर्द दे चुप्पी
दांपत्य में साइलेंट ट्रीटमेंट यानी जानबूझकर बात न करना, सामने वाले को उसकी ग़लती का एहसास कराने या उसे सबक़ सिखाने का तरीक़ा समझा जाता है।
7 mins
January 2026
Aha Zindagi
अलार्म और सपनों के बीच की जंग
हर दिन की शुरुआत किसी घोषणा से नहीं, एक समझौते से होती है। सपनों की मुलायम दुनिया और ज़िम्मेदारियों की कठोर हक़ीक़त के बीच हर सुबह एक अलार्म बजता है। उस अलार्म के बाद के पांच मिनट में नींद विदा लेती है और जीवन अपनी शर्तों के साथ दस्तक देता है।
3 mins
January 2026
Aha Zindagi
हर दिन कल्याण हो
2026 कल्याणकारी वर्ष तब बनेगा जब हम हर दिन भारतीय परंपरा-प्रणीत स्वास्थ्य पथ पर चलेंगे।
4 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
