कहीं नाश्ता न कर दे सब नाश
Sadhana Path|March 2024
हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए सुबह का नाश्ता करना बेहद जरूरी है। यह तो हम सब जानते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा किया जाने वाला नाश्ता ही आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। कैसे? आइये जानते हैं।
लक्ष्मी जयसवाल
कहीं नाश्ता न कर दे सब नाश

ह नाश्ता जो दिन भर हमारे शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा प्रदान करता है, उसे नजरअंदाज करना किसी भी रूप में उचित नहीं है। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि नाश्ते में हम जो भी खा रहे हैं, वो हमें नुकसान न पहुंचाए। दरअसल हम जाने-अनजाने कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो कि हमारे शरीर के महत्त्वपूर्ण अंग दांत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो आपके दांतों को क्षति पहुंचा सकते हैं। जैसे बेहद कम चिकनाई वाली चॉकलेट तथा विटामिन से भरपूर फल। गिरीदार फल, संतरा तथा दही आपके दांतों के लिए बेहद हानिकारक है। डॉक्टर आम तौर पर आपको रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ये सेब आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है। 

जबकि सेहत के लिए नुकसानदेह चिप्स और चॉकलेट आपके दांतों के लिए फायदेमंद है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जो भी चीजें खाते हैं उनमें से 99 फीसदी हमारे दांतों के लिए नुकसानदायक होते हैं। सिर्फ पानी, चीज और दूध ही दांतों के लिए फायदेमंद है। इसलिए इन नुकसानदेह चीजों का सेवन सावधानी से करना चाहिए ताकि दांतों को नुकसान से बचाया जा सके।

सेब: सेब के बारे में आमतौर पर यही धारणा है कि यह शरीर और दांत के लिए फायदेमंद है, पर डॉक्टरों का कहना है कि इसमें उच्च मात्रा में फूड शुगर मौजूद होने से यह दांतों के लिए बेहद नुकसानदायक है। शोधकर्ताओं के अनुसार कुछ सेबों में तो चार चम्मच तक शुगर मौजूद होती है। उनका यह भी कहना है कि आजकल सेब में तो शुगर की मात्रा पंद्रह फीसदी बढ़ी हुई है। सेब में शुगर के साथ-साथ एसिड भी काफी मात्रा में होता है। इसकी वजह से दांतों का क्षरण जल्दी शुरू हो जाता है । इनेमेल में फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है तथा दांतों की चमकदार परत भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। बेहतर होगा सेब का सेवन अकेले न करके, इसे अन्य ऐसे खाद्य पदार्थ के साथ खाया जाए, जो मीठे और खट्टे नहीं होते।

Esta historia es de la edición March 2024 de Sadhana Path.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición March 2024 de Sadhana Path.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE SADHANA PATHVer todo
टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट्स
Sadhana Path

टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट्स

कई ऐसी टेक्नोलॉजी हैं जिनके बारे में हम ये अच्छी तरह से जानते हैं कि यह हमारी सेहत से खिलवाड़ कर रही हैं लेकिन फिर भी इस बात को नजरअंदाज करते हुए हम उसका इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।

time-read
4 minutos  |
May 2024
मिथिलांचल की प्राचीन धरोहर है 'मधुबनी पेटिंग'
Sadhana Path

मिथिलांचल की प्राचीन धरोहर है 'मधुबनी पेटिंग'

मिथिलांचल न केवल अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है, बल्कि यह जगह कला और साहित्य से भी समृद्ध है। एक तरफ हैं विद्यापति तो दूसरी तरफ हैं। विश्व प्रसिद्ध चित्रकला 'मधुबनी पेंटिंग'। इसकी खूबसूरती इसी में है कि यह आपको मिथिलांचल की लोक-परंपरा से अवगत कराती है।

time-read
3 minutos  |
May 2024
कैसे बढ़ाएं धन-संपत्ति?
Sadhana Path

कैसे बढ़ाएं धन-संपत्ति?

वास्तु शास्त्र तथा फेंगशुई दो ऐसी प्राचीन विधाएं हैं जिनके माध्यम से न केवल सुख-शान्ति को बढ़ाया जा सकता है बल्कि धन संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है।

time-read
3 minutos  |
May 2024
जिएं जिंदगी 60 के बाद भी
Sadhana Path

जिएं जिंदगी 60 के बाद भी

जब पूरी जिंदगी एक स्वाभिमान और रौब के साथ जीते हुए गुजारी हो तो जीवन-संध्या में क्यों किसी पर इस तरह से निर्भर हो जाएं कि बुढ़ापा बेबसी में बदल जाए। जब तक जिएं, जिंदगी से भरपूर रहिए।

time-read
4 minutos  |
May 2024
टिक टिक करती घड़ी की सुई किसने बनाई
Sadhana Path

टिक टिक करती घड़ी की सुई किसने बनाई

हाथ में बंधी हो या दीवार पर टंगी जब तक घड़ी चलती रहती है हमें समय का पता चलता रहता है लेकिन जैसे ही इसकी सुई रुक जाती है तो ऐसा लगता है कि मानो समय थम सा गया हो। क्या कभी सोचा है कि आरिवर घड़ी का आविष्कार कैसे हुआ और किसने किया? चलिए जानते हैं।

time-read
6 minutos  |
May 2024
धार्मिक ग्रंथ रामायण से सीखें प्रबंधन कौशल
Sadhana Path

धार्मिक ग्रंथ रामायण से सीखें प्रबंधन कौशल

प्रबंधन कौशल यानी मैनेजमेंट न केवल कार्यस्थल में अपितु घर में भी चाहिए होता है। तभी आप जीवन में तरक्की कर पाते हैं। यदि आप मैनेजमेंट में जरा भी कमजोर हैं तो बाल्मिकी रामायण को जरूर पढ़ें। निश्चितरूप से यह ग्रंथ आपका निर्देश करने में सहायक होगा।

time-read
4 minutos  |
May 2024
बालों को गर्मी और धूप के नुकसान से बचाएं
Sadhana Path

बालों को गर्मी और धूप के नुकसान से बचाएं

गर्मी के मौसम में सूरज की पराबैंगनी किरणों से बालों को नुकसान पहुंचता है और बालों में रुरवापन बढ़ता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप गर्मी के मौसम में भी बालों को सुंदर और रेशमी बनाये रख सकते हैं।

time-read
2 minutos  |
May 2024
अपने खाने को पौष्टिक कैसे बनाएं
Sadhana Path

अपने खाने को पौष्टिक कैसे बनाएं

भोजन में सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि पौष्टिकता भी होनी चाहिए। ऐसा करना बहुत मुश्किल नहीं है बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जाने, कैसे -

time-read
4 minutos  |
May 2024
प्रतिदिन 10 चीजों के सेवन से डायबिटीज रहे नियंत्रण में
Sadhana Path

प्रतिदिन 10 चीजों के सेवन से डायबिटीज रहे नियंत्रण में

मिठास ज़बान के लिए तो अच्छी चीज़ है, मगर स्वास्थ्य के लिए नहीं। सो, कैसे बचें शुगर के पेशेंट, यानी डायबिटिक होने से, आइए, जानें-

time-read
3 minutos  |
May 2024
कैसे बचाएं अपने शिशु को घर के वायु प्रदूषण से
Sadhana Path

कैसे बचाएं अपने शिशु को घर के वायु प्रदूषण से

पढ़ने में अजीब लग रहा है न कि वायु प्रदूषण और घर के भीतर, लेकिन ये सच है कि हमारे बच्चे प्रदूषण की चपेट से आज घर के भीतर भी नहीं बच पाते हैं। इसी विषय में कुछ उपयोगी जानकारी-

time-read
5 minutos  |
May 2024