Poging GOUD - Vrij
कहीं नाश्ता न कर दे सब नाश
Sadhana Path
|March 2024
हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए सुबह का नाश्ता करना बेहद जरूरी है। यह तो हम सब जानते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा किया जाने वाला नाश्ता ही आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। कैसे? आइये जानते हैं।
वह नाश्ता जो दिन भर हमारे शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा प्रदान करता है, उसे नजरअंदाज करना किसी भी रूप में उचित नहीं है। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि नाश्ते में हम जो भी खा रहे हैं, वो हमें नुकसान न पहुंचाए। दरअसल हम जाने-अनजाने कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो कि हमारे शरीर के महत्त्वपूर्ण अंग दांत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो आपके दांतों को क्षति पहुंचा सकते हैं। जैसे बेहद कम चिकनाई वाली चॉकलेट तथा विटामिन से भरपूर फल। गिरीदार फल, संतरा तथा दही आपके दांतों के लिए बेहद हानिकारक है। डॉक्टर आम तौर पर आपको रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ये सेब आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है।
जबकि सेहत के लिए नुकसानदेह चिप्स और चॉकलेट आपके दांतों के लिए फायदेमंद है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जो भी चीजें खाते हैं उनमें से 99 फीसदी हमारे दांतों के लिए नुकसानदायक होते हैं। सिर्फ पानी, चीज और दूध ही दांतों के लिए फायदेमंद है। इसलिए इन नुकसानदेह चीजों का सेवन सावधानी से करना चाहिए ताकि दांतों को नुकसान से बचाया जा सके।
सेब: सेब के बारे में आमतौर पर यही धारणा है कि यह शरीर और दांत के लिए फायदेमंद है, पर डॉक्टरों का कहना है कि इसमें उच्च मात्रा में फूड शुगर मौजूद होने से यह दांतों के लिए बेहद नुकसानदायक है। शोधकर्ताओं के अनुसार कुछ सेबों में तो चार चम्मच तक शुगर मौजूद होती है। उनका यह भी कहना है कि आजकल सेब में तो शुगर की मात्रा पंद्रह फीसदी बढ़ी हुई है। सेब में शुगर के साथ-साथ एसिड भी काफी मात्रा में होता है। इसकी वजह से दांतों का क्षरण जल्दी शुरू हो जाता है । इनेमेल में फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है तथा दांतों की चमकदार परत भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। बेहतर होगा सेब का सेवन अकेले न करके, इसे अन्य ऐसे खाद्य पदार्थ के साथ खाया जाए, जो मीठे और खट्टे नहीं होते।
संतरा: नींबू
Dit verhaal komt uit de March 2024-editie van Sadhana Path.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Sadhana Path
Sadhana Path
आहार जो दिमाग और याददाश्त बढ़ाए
यदि कार्य या पढ़ाई के दौरान लगातार ऊर्जा मिलती रहे तो दिमाग तंदुरुस्त व उत्साहवर्धक बना रहता है।
8 mins
April 2026
Sadhana Path
क्या थायरॉइड है मां न बनने का कारण
मां बनना किसी भी महिला के जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है, लेकिन आजकल कई महिलाएं यंग एज में भी इस खुशी से दूर हैं। हाल के शोध से सामने आया है कि ज्यादातर वह महिलाएं संतान सुख से वंचित हैं, जिन्हें थायरॉइड की समस्या है।
3 mins
April 2026
Sadhana Path
इन 6 तरीकों से केले के छिलके से दूर करें मुंहासे
आमतौर पर केला खाने के बाद हम उसके छिलके को ऐसे ही फेंक देते हैं।
2 mins
April 2026
Sadhana Path
आपके लिए ये हैं प्रोटीन के बढ़िया विकल्प
प्रोटीन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। हर मनुष्य को इसकी जरूरत होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को हर रोज अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन के सेवन की जरूरत होती है। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके अलावा ये खाद्य पदार्थ भी आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाते हैं ...
4 mins
April 2026
Sadhana Path
संवेदनाओं के प्रकार अनेक
संवेदनाओं का खेल तो सतत् चलता रहता है। तनिक ध्यान से देखें तो अनुभव होगा कि शरीर के रोम-रोम में ऊर्जा प्रवाहित होती ही रहती है।
2 mins
April 2026
Sadhana Path
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी फेंगशुई
विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए 'फेंगशुई' का प्रयोग आजकल बहुत तेजी से बढ़ा है लेकिन क्या आप जानते हैं 'फेंगशुई' का प्रयोग हम एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। कैसे ? जानते हैं इस लेख के माध्यम से।
1 min
April 2026
Sadhana Path
गेस्ट रूम के मानक नियम
प्रत्येक भवन अथवा प्रतिष्ठान में प्रायः अतिथि कक्ष (गेस्ट रूम) अवश्य बनवाया जाता है। इसका कारण यह है कि सभी परिवारों में उनके कुछ संबंधी, मित्र आदि अथवा प्रतिष्ठान से जुड़े लोग प्रायः दो-चार दिन के लिए किसी कार्य वश आते रहते हैं।
2 mins
April 2026
Sadhana Path
मद्यपान-दुखों की खान
दस रुपये से दस हजार रुपये तक रोज खर्च करने वाले करीब चालीस करोड़ से भी अधिक भारतीय शराब, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा, गांजा, भांग, पान मसाला, ब्राउन शुगर, स्मैक, अफीम, चरस, हेरोइन जैसी चीजों के आदती हैं।
4 mins
April 2026
Sadhana Path
क्या बच्चे एनर्जी ड्रिंक ले सकते हैं ?
गले को ठंडक देने के लिए बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक काफी नुकसानदायक हैं। यहां जान लें बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक के ऑप्शन ।
2 mins
April 2026
Sadhana Path
ऐसे करें ब्रेस्ट कैंसर की जांच जानें लक्षण और उपचार
हर दिन की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती हैं, इसी कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है । आज के दौर में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की समस्या भी बढ़ती जा रही है।
3 mins
April 2026
Listen
Translate
Change font size

