Intentar ORO - Gratis
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रच दिया इतिहास बनी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर, प्रेस्टिजिअस 'स्टार' सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2648
बनी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर, प्रेस्टिजिअस 'स्टार' सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं
हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लाइव-स्ट्रीम के माध्यम से यह घोषित किया है कि दीपिका पादुकोण, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर, प्रेस्टिजिअस 'स्टार' सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं। यह एक बहुत ही खास रेकॉगनेशन (मान्यता) है जो फिल्म जगत में सिर्फ विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को ही दी जाती है। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लाइव स्ट्रीम के जरिए इस खबर की घोषणा की। अब दीपिका 2026 की क्लास का हिस्सा होंगी। वह इस क्लास मोशन पिक्चर्स श्रेणी में एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट और रामी मालेक जैसे अन्य प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं में शामिल होंगी। यह न केवल दीपिका के लिए बल्कि भारत के लिए भी बेहद गर्व का क्षण है।
दीपिका पादुकोण ऑलरेडी भारत और दुनिया भर में एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है तथा अपने शानदार अभिनय के लिए कई भारतीय तथा विदेशी पुरस्कार जीते हैं। लेकिन यह नया सम्मान इस बात की गवाही है कि उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत को वैश्विक स्तर पर पूरे दम खम और डंके की चोट पर मान्यता मिली है। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार होने का मतलब है कि उन्होंने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म उद्योग में एक बड़ा प्रभाव डाला है। यह यह भी साबित करता है कि वह विश्व मंच पर भारतीय सिनेमा और संस्कृति का प्रतीक हैं।
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार करार दी गई दीपिका के करियर में यह एक स्काई रॉकेटिंग उछाल होने से बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है। यह भारतीय अभिनेता के वैश्विक मंच पर चमकने की ऑफिशियल मुहर हैं जिससे अब दीपिका की पारिश्रमिक रेट और बढ़ जाएगी। क्या बॉलीवुड निर्माता, इस वजह से चिंतित हैं? खैर, यह दुनिया भर में पहचान स्थापित करने वाले अधिक भारतीय प्रतिभाओं के लिए भी द्वार खोलता है। दीपिका की उपलब्धि सभी भारतीयों और बॉलीवुड के लिए गर्व का क्षण है।
वैसे दीपिका अब जल्द ही नई फिल्मों और परियोजनाओं पर अपना समय और टाइम टेबल निश्चित करेंगी। प्रशंसक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह आगे क्या करती हैं। उनके उस स्टार समारोह में भी शामिल होने की उम्मीद है, जहाँ उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर अपना स्टार सम्मान मिलेगा। इस कार्यक्रम को दुनिया भर के कई लोग देखेंगे।
Esta historia es de la edición Mayapuri Edition 2648 de Mayapuri.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Mayapuri
Mayapuri
आर्यन-सुहाना अबराम संग बॉन्डिंग पर शाहरुख खान का इमोशनल बयान
पिछले दो साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस भले ही उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे हों, लेकिन अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म “किंग” को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच शाहरुख ने अपने परिवार और बच्चों को लेकर दिल छू लेने वाली बातें साझा की हैं.
1 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
राजकुमार राव का बदला लुक देख चौक फैंस, 10 किलो वजन बढ़ाने का बताया सच
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका बदला हुआ लुक है. हाल ही में मुंबई में आयोजित एक शॉर्ट फिल्म इवेंट में जब वह रेड कारपेट पर नजर आए, तो फैंस उन्हें पहचानकर हैरान रह गए. सिर पर कम बाल, बढ़ा हुआ वजन और बिल्कुल अलग अंदाज–सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
1 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
नेटफ्लिक्स इंडिया पर छाया हर मूड का कंटेंट, जासूसी से रोमांस तक ऑडियंस की पहली पसंद बनीं ये फिल्में
नेटफ्लिक्स इंडिया पर इस समय कंटेंट की जबरदस्त विविधता देखने को मिल रही है। कहीं देशभक्ति और खतरनाक मिशन की कहानी है, तो कहीं टूटे रिश्तों और अधूरी मोहब्बत का दर्द। क्राइम, कानून, नैतिक उलझनें, कोर्टरूम ड्रामा, हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल कहानियां—सब कुछ एक साथ ट्रेंड कर रहा है। साफ है कि दर्शक अब एक ही मूड तक सीमित नहीं रहना चाहते।
1 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
दीपिका पादुकोण देश की नंबर 1 हीरोइन, फिल्मों से फैशन तक का ग्लोबल आइकन
बॉलीवुड में सफलता और लोकप्रियता अक्सर अस्थायी होती है, लेकिन दीपिका पादुकोण ने इसका अपवाद पेश किया है।
4 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
संघ के सौ वर्षों में छवि और हकीकत के बीच अंतर का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राष्ट्र निर्माण और मूल्यों पर आधारित विकास पर अपने विशेष ध्यान के लिए जाना जाता है. हाल ही में जारी एक वीडियो के जरिए उन्होंने फिल्म 'शतकः संघ के 100 वर्ष' देखने की अपील की है. उनके अनुसार इस फिल्म को देखकर लोग संघ को सही तरीके से समझ पाएँगे.
1 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
एस के जी एंटरटेनमेंट और बेंचमार्क स्टोरीटेलर्स की अगली भव्य फ़ीचर फ़िल्म में अनुपमा परमेश्वरन
एस के जी एंटरटेनमेंट और बेंचमार्क स्टोरीटेलर्स ने अपनी आगामी फ़ीचर फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें पैन-साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. यह एक सघन मनोवैज्ञानिक थ्रिलर होगी, जिसका निर्देशन शान करेंगे और निर्माण शिविन नरंग, प्रेरणा अरोड़ा और किरण बल्लापल्ली द्वारा एक अग्रणी स्टूडियो के सहयोग से किया जाएगा.
1 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
कियारा आडवाणी ने अपने ससुर को दी इमोशनल श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनका परिवार इन दिनों गहरे दुख से गुजर रहा है, क्योंकि उनके पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी 2026 को दिल्ली में निधन हो गया.
3 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
"ऑपरेशन सिंदूर" पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री साथ आए
बॉलीवुड में एक और बड़े प्रोजेक्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है.
1 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
"धुरंधर" में नागार्जुन को ऑफर हुआ था अक्षय खन्ना का रोल?
आदित्य धर की “धुरंधर” न केवल एक रिकॉर्ड-तोड़ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, बल्कि रिलीज के दो महीने बाद भी इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है.
2 mins
Mayapuri Edition 2681
Mayapuri
अभिषेक बच्चन ने “किंग" में अपने रोल पर की खुलकर बात
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “किंग” की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो साल के अंत में रिलीज़ होने वाली है और जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है.
2 mins
Mayapuri Edition 2681
Listen
Translate
Change font size

