Facebook Pixel बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रच दिया इतिहास बनी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर, प्रेस्टिजिअस 'स्टार' सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं | Mayapuri - entertainment - Magzter.comでこの記事を読む
Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रच दिया इतिहास बनी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर, प्रेस्टिजिअस 'स्टार' सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं

Mayapuri

|

Mayapuri Edition 2648

बनी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर, प्रेस्टिजिअस 'स्टार' सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं

- Sulena Majumdar Arora

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रच दिया इतिहास बनी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर, प्रेस्टिजिअस 'स्टार' सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं

हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लाइव-स्ट्रीम के माध्यम से यह घोषित किया है कि दीपिका पादुकोण, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर, प्रेस्टिजिअस 'स्टार' सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं। यह एक बहुत ही खास रेकॉगनेशन (मान्यता) है जो फिल्म जगत में सिर्फ विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को ही दी जाती है। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लाइव स्ट्रीम के जरिए इस खबर की घोषणा की। अब दीपिका 2026 की क्लास का हिस्सा होंगी। वह इस क्लास मोशन पिक्चर्स श्रेणी में एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट और रामी मालेक जैसे अन्य प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं में शामिल होंगी। यह न केवल दीपिका के लिए बल्कि भारत के लिए भी बेहद गर्व का क्षण है।

दीपिका पादुकोण ऑलरेडी भारत और दुनिया भर में एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है तथा अपने शानदार अभिनय के लिए कई भारतीय तथा विदेशी पुरस्कार जीते हैं। लेकिन यह नया सम्मान इस बात की गवाही है कि उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत को वैश्विक स्तर पर पूरे दम खम और डंके की चोट पर मान्यता मिली है। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार होने का मतलब है कि उन्होंने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म उद्योग में एक बड़ा प्रभाव डाला है। यह यह भी साबित करता है कि वह विश्व मंच पर भारतीय सिनेमा और संस्कृति का प्रतीक हैं।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार करार दी गई दीपिका के करियर में यह एक स्काई रॉकेटिंग उछाल होने से बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है। यह भारतीय अभिनेता के वैश्विक मंच पर चमकने की ऑफिशियल मुहर हैं जिससे अब दीपिका की पारिश्रमिक रेट और बढ़ जाएगी। क्या बॉलीवुड निर्माता, इस वजह से चिंतित हैं? खैर, यह दुनिया भर में पहचान स्थापित करने वाले अधिक भारतीय प्रतिभाओं के लिए भी द्वार खोलता है। दीपिका की उपलब्धि सभी भारतीयों और बॉलीवुड के लिए गर्व का क्षण है।

वैसे दीपिका अब जल्द ही नई फिल्मों और परियोजनाओं पर अपना समय और टाइम टेबल निश्चित करेंगी। प्रशंसक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह आगे क्या करती हैं। उनके उस स्टार समारोह में भी शामिल होने की उम्मीद है, जहाँ उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर अपना स्टार सम्मान मिलेगा। इस कार्यक्रम को दुनिया भर के कई लोग देखेंगे।

Mayapuri からのその他のストーリー

Mayapuri

Mayapuri

“चक्कर चवन्नी का” लेकर आई पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर स्वच्छ कॉमेडी आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच हँसी की सौगात लेकर आई

स्वच्छ एवं पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “चक्कर चवन्नी का” इस सप्ताह देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म हर आयु वर्ग के दर्शकों के लिए हल्के-फुल्के और स्वस्थ मनोरंजन का संदेश देती है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

कृति सेनन का नया शोल्डर-ग्रेजिंग बॉब हेयरकट हुआ वायरल

इन दिनों कृति सेनन के हेयरकट वाले नए लुक की खूब बात हो रही हैं, जो अभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

फिल्म रिव्यू: "कैनेडी: अति डार्क, धीमी गति और रोमांच विहीन.."

2023 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा चुकी अनुराग कश्यप की सिस्टम के खोखलेपन को चित्रित करती फिल्म “कैनेडी” को तीन साल बाद भी सिनेमाघर नहीं मिले।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

करिश्मा कपूर ने फिर जगाई 90 के दशक की यादें: 'सोना कितना सोना है वाले लुक में आईं नज़र, फैंस बोले- 'आज भी वही करिश्मा'

बॉलीवुड की 'लोलो' यानी करिश्मा कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वक्त भले ही बीत जाए, लेकिन उनका जादू आज भी बरकरार है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

जुनैद खान और साई पल्लवी की नई फिल्म 'एक दिन' पर दिखा कूल-कूल विंटर रोमांटिक अंदाज

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी की नई फिल्म 'एक दिन' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

दिल्ली में हुई पंजाबी फिल्म 'वियाह करतारे दा' की प्रेस कॉन्फ्रेंस इस दिन होगी फिल्म रिलीज़

बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म वियाह करतारे दा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल ही में पीवीआर सिनेमा में आयोजित की गई.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने बरामद किए हथियार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई गोलीबारी की घटना में बड़ी सफलता हासिल की है.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

"गंभीर कहानी में छोटे बच्चे से काम करवाना कोई आसान काम नहीं होता है" कहा डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने

अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में एक नन्हा कलाकार अद्विक जायसवाल भी है जिसने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। छोटे से बच्चे का इस तरह की गहरी और गम्भीर फिल्म में होना एक अलग ही प्रभाव डालता है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

'कलाश्रम' व्दारा आयोजित 'मराठी भाषा गौरव दिवस' के अवसर पर 'सुंदरा...' फिल्म फेम मीना नेरुरकर होंगी मुख्य अतिथि, कई हस्तियां होंगी सम्मानित

'कलाश्रम' संगठन हर माह 'अभियान सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस वर्ष फरवरी माह में आयोजित होने वाला यह 74वां पुष्प है। यह संगठन स्वतंत्रता सेनानी डॉ. पशुराम पाटिल कला केंद्र के अंतर्गत कार्य करता है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2681

Mayapuri

Mayapuri

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर नई चौंकाने वाली जानकारियां

यह खबर इस वक्त सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

time to read

3 mins

Mayapuri Edition 2681

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size