Try GOLD - Free
कमला हैरिस के साथ हारी हैं महिलाएं भी
Grihshobha - Hindi
|December First 2024
कहने को तो अमेरिका समृद्ध देश है लेकिन कोई महिला वहां आजतक राष्ट्रपति क्यों नहीं बन पाई, जान कर हैरान रह जाएंगे आप...
हाल ही में अमेरिका के सब से अधिक उम्र (78 साल) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महिला अधिकारों की वकालत करने वाली अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया. यह हार क्या सिर्फ हैरिस की है या फिर इस के पीछे पूरी महिला जाति की हार छिपी हुई है? दुनिया के सब से शक्तिशाली देश की महिलाएं अपनी पसंद के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति बनाने में नाकाम रहीं और अब आने वाले 4 साल डरडर कर जीने को विवश रहेंगी.
उन में इतनी कूबत नहीं थी कि वे एक लंपट, महिला अधिकारों को नजरअंदाज करने वाले, रंगभेदनस्लभेद का हिमायती, सनकी और विलासी वृद्ध व्यक्ति को इस गद्दी पर काबिज होने से रोक पातीं और महिलाओं के लिए काम करने वाली महिला प्रतिनिधि को अपना राष्ट्रपति चुन पातीं.
सुप्रीम कोर्ट के रो बनाम वेड फैसले और गर्भपात को ले कर संवैधानिक अधिकार के निर्णय को पलटने के बाद अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली कट्टरपंथी और औरतों को एक वस्तु समझने वाले ट्रंप को. गर्भपात के मुद्दे को ले कर महिलाएं बड़ी संख्या में हैरिस का समर्थन करती दिखी थीं. मगर हैरिस के पहली महिला राष्ट्रपति बनने की संभावना को झटका लग गया.
जीत के लिए उम्मीदवार को 270 इलैक्टोरल वोटों की जरूरत थी और ट्रंप को 312 इलैक्टोरल वोट मिले. डैमोक्रेट हैरिस को सिर्फ 226 वोट ही मिले. रिपब्लिकन ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों में जीत हासिल की.
गर्भपात से बैन हटाने के लिए चल रहा संघर्ष
अमेरिकी चुनाव अभियान के दौरान अबौर्शन यानी गर्भपात एक बड़ा मुद्दा था. अमेरिका में कई लोग अबौर्शन की मांग कर रहे हैं. कई लोग गर्भपात को महिला अधिकार से जोड़ कर देख रहे हैं. कमला हैरिस ने दावा किया था कि उन की सरकार आएगी तो गर्भपात को कानूनी तौर पर देशभर में मंजूरी दी जाएगी लेकिन ट्रंप के आने से गर्भपात की मांग करने वालों की चिंता अब बढ़ गई है.
This story is from the December First 2024 edition of Grihshobha - Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Grihshobha - Hindi
Grihshobha - Hindi
अपनी यादों को ऐसे रखें सुरक्षित
नए डिजिटल तरीके अपना कर आप अपने फोटोज को ताउम्र सुरक्षित रख सकते हैं, कुछ इस तरह...
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
अंबिका अग्रवाल
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पेरेंटिंग
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
नीना गुप्ता
“अपने अभिनय, कला और निर्देशन द्वारा महिलाओं की कहानियां, उनकी दुनिया के सामने रखती हैं”
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
पायल कपाड़िया
\" पायल भारत में आधारहीन उपेक्षित कहानियों को उजागर करने वाली और मुख्यधारा की धारणाओं को चुनौती देने वाली एक नई आवाज के रूप में उभरी हैं\"
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
ऐसे निभाएं ओवर पजैसिव सासूमां से
सासूमां के नैगेटिव स्वभाव की वजह से वह दिन दिन चिड़चिड़ी होती जा रही है, तो उन्हें हैंडल करने के कारगर टिप्स जानिए ....
4 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सपनों की नगरी मुंबई में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित हुई खास महिलाएं
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में बुलंद सोच रखने वाली ऐसी महिला शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज को एक नया रास्ता दिखाया, महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई या फिर अपने काम से विश्व परिदृश्य में भारत का परचम लहराया, ऐसी साहसी और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं जिन्होंने अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार कर एक नई राह बनाई.
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
बोल्ड लुक के लिए लिप कलर
परफैक्ट लुक के लिए कैसा हो लिप कलर...
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
वी बोथ मिस्ड द ट्रेन
मेरी एक गलती के कारण 2 प्यार करने वाले सदा के लिए दूर हो गए और फूल की रखवाली कांटे के हिस्से आ गई...
8 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सुप्रिया पाठक इंपावरमेंट थ्रू इंटरटेनमेंट अवार्ड
\"मैं चाहती हूं कि फिल्म मेकर दर्शकों को ब्लेम न करें बल्कि अलगअलग पौजिटिव चीजें दे कर तो देखें, हो सकता है चल जाएं\"
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
स्ट्रैटजी प्लानिंग सीख कर प्रोफैशनल जर्नी को आगे बढ़ाने का रास्ता बता रही हैं सौम्या...
सौम्या मोहंती 28 सालों से मार्केटिंग रिसर्च में है, जहां वे उपभोक्ताओं को समझ, उन की आवाज प्लान और स्ट्रैटजी के रूप में सामने रखती है. आज गृहशोभा उन के इंटरव्यू के जरीए स्कूल से कालेज की ओर बढ़ते स्टूडेंट्स के लिए कुछ एडवाइस और गाइडेंस ले कर आई है.
4 mins
March Second 2026
Listen
Translate
Change font size

