Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

धीमे जहर की किरचें

Grehlakshmi

|

November 2025

रिया गौर वर्ण, तीखे नैन-नक्श, लंबे केश और छरहरी काया की स्वामिनी थी। स्कूल-कॉलेज के दिनों से ही लेखन क्षेत्र में बहुत रुचि थी।

- कीर्ति जैन

धीमे जहर की किरचें

छरहरी सी चलती ट्रेन, रास्ते में आयी अंधेरी गुफा में घुसती फिर धीरे-धीरे बाहर उजाले में आ जाती। फिर दूसरी... फिर तीसरी... ऐसे ना जाने कितनी गुफाओं के अंधेरे-उजालों से आंख-मिचौली खेल रही थी, बिलकुल मेरे जीवन की तरह। बाहर रिमझिम फुहारें प्रकृति को निहारते मेरे चेहरे को भिगो रहीं थीं। मैं इन निश्चल फुहारों का बेफिक्री से आनंद ले रही थी। सच कहूं तो अरसे बाद ऐसा सुकून और आनंद जिया था मैंने।

सफर में आती-जाती ये गुफाएं मानो मुझसे कह रहीं हो कि रिया 'जीवन का सफर भी ऐसे ही अंधेरे और उजालों से भरा हुआ है। अंधेरा आया है तो उजाला नियम से आएगा। तुम भी अपना अतीत इन्हीं आती-जाती गुफाओं की तरह पीछे छोड़ दो और प्रकृति की इस हरियाली से अपने जीवन का कैनवस भर लो। इस बॉडी शेमिंग का डट कर मुकाबला करो। हताशा, निराशा को अपने जीवन से बाहर निकाल दो 'गो रिया गो।'

मैं अपने विचारों में मग्न थी कि मुझे पता ही नहीं चला कि पब्लिशिंग हाउस की संस्थापिका मालिनी जी की मिस्ड कॉल्स थी। मैंने उन्हें फोन करने के लिए फोन उठाया ही था कि उनका पुनः फोन आ गया।

'हेलो...।'

'रिया, कहां हो तुम...।'

'मालिनी जी, मैं कुछ दिनों के लिए शिमला आई हूं और मैं...'

'मैं, वह छोड़ो... अच्छा सुनो... आई हैव अ गुड न्यूज फॉर यू, बॉडी शेमिंग पर लिखे तुम्हारे उपन्यास...'

'धीमे जहर की किरचें' ने तो हर तरफ धूम मचा दी। बॉडी शेमिंग जैसे कुकृत का दर्द तुमने अपने उपन्यास में जिस मार्मिकता के साथ दर्शाया है, वो काबिले तारीफ है। ये बॉडी शेमिंग निःसंदेह एक धीमा जहर है। इसके अपमान की वेदना इंसान को अवसाद के दलदल में धकेल देती हैं जिसकी किरचें उसे आजीवन चुभती रहती हैं। यू नो फेसबुक इंस्टा पर लोगों ने इस धीमे जहर के प्रति खुल कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।'

'और हां, उससे भी बड़ी खुशखबरी ये है कि तुम्हें सर्वश्रेष्ठ लेखिका के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।' वे पुनः चहकते हुए बोलीं।

'क्या बात है रिया इतनी बड़ी खुशखबरी और उपलब्धि पर तुम्हें प्रसन्नता नहीं हुई, इज एवरीथिंग ओके' उन्होंने संकोचवश पूछा, 'जी मालिनी जी एवरीथिंग इज ओके!'

'मैं बहुत खुश हूं।'

'गुड तुम वापस कब आ रही हो, मैगजीन वाले तुम्हारा इंटरव्यू पॉडकास्ट करना चाहते हैं।'

'जी मैं दो-चार दिन में आ जाऊंगी।'

MORE STORIES FROM Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र

सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत

हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी

रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना

कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल

शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट

सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट

दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री

वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान

सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास

शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size