Try GOLD - Free
रुढ़ि के विरुद्ध
Grehlakshmi
|October 2025
बादल ने बरखा के साथ पुराने तरीके से सगाई करने से साफ मना कर दिया था। उसने ऐसा तर्क दिया था कि बड़ों की बोलती बन्द हो गयी थी।
पुरानी रूढ़ियों की जकड़ाहट आज की उच्च शिक्षित नयी पीढ़ी के युवाओं को स्वीकार नहीं होती। उनका कहना होता है कि हमें उसमें कोई विशेष वैज्ञानिकता नहीं दिखती है। हम ऐसे पुराने रीति-रिवाजों को जबरन ढो नहीं सकेंगे। हां, उसमें थोड़ा-सा परिवर्तन कर दें तो हम मान लेंगे। इससे दूसरे पक्ष को भी न केवल आशातीत लाभ होगा, बल्कि हम स्वयं अपनी सकारात्मक भावना, समझ और विश्वास का परिचय देते हुए सामने वाले को भी अंधेरे में रखने से बचा लेंगे।
बादल सदैव प्रगतिशील विचारों को महत्त्व देता आया था। दकियानूसी विचार उसके पल्ले कभी नहीं पड़ते थे। उसने उनका कभी समर्थन ही नहीं किया।
उसकी बारी आयी है फिर भी समझौता किसलिये। आंखें मूंदे इतनी मुरव्वत क्यों करे। उसमें कोई विशिष्टता हो तब तो। उसे ज्ञात था कि बिना विद्रोह किये आगे नहीं बढ़ा जाता है। वरना रूढ़ि की बेड़ियां पथ को सुगम बनाने की बजाय दुर्गम करती हैं। वह विद्रोह का बिगुल फूंकना आवश्यक समझ गया था।
बादल ने बरखा के साथ पुराने तरीके से सगाई करने से साफ मना कर दिया था। उसने ऐसा तर्क दिया था कि बड़ों की बोलती बन्द हो गयी थी। बड़ों को अपने लड़के की जिद के सामने झुकना ही पड़ा था। क्योंकि उसमें एक व्यावहारिक सच्चाई छुपी हुई थी। यही सच्चा मानवीय आदर्श था। किसी भी भावनात्मक रिश्ते की मजबूती के लिये यह सटीक निर्णय अनिवार्य भी था।
उस दिन ठीक बरखा की सगाई का सुन्दर-सा आयोजन था। पूरे घर भर में प्रसन्नता का वातावरण था। लड़के वालों के आवभगत की पूरी तैयारी की गयी थी। बरखा के पिता रविचन्द ने अपने रिश्तेदारों को भी बुलवा लिया था। सब कोई बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे लड़के वालों की। कोई भी गाड़ी की आवाज सुनते तो चौंक ही जाते थे सब।
अभी दो माह पहले की ही तो बात थी। लड़के वाले बरखा को देखकर गये थे। बरखा का मंगेतर दूल्हा था बादल। उसने कितनी खुशी से हामी भी भर दी थी। तब तो बरखा को नापसन्द करने का सवाल ही नहीं था। लड़की में खूबियां भी तो खूब थीं। गोरा मुखड़ा था। सुन्दर नाक-नक्श थे। सुशीला थी। भोजन पकाने से लेकर हर प्रकार के गृह कार्य में दक्ष थी। कला स्नातक तक शिक्षित थी। साथ में कम्प्यूटर आपरेटर का जाब भी था।
This story is from the October 2025 edition of Grehlakshmi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
