Try GOLD - Free

आम- नाम पर मत जाइए इसकी महिमा जानिए

Grehlakshmi

|

May 2025

आम को आम समझ लेने की भूल अगर अब तक करते आए हैं तो जान लीजिये कि आप ईश्वरीय कृपा से वंचित हैं। इसे अतिशयोक्ति समझ लीजिये या फिर एक लेखक का मनोभाव लेकिन अपने निराले स्वाद और कई पौष्टिक गुणों के कारण इसे फलश्रेष्ठ भी कहा जाता है।

- गीता ध्यानी

आम- नाम पर मत जाइए इसकी महिमा जानिए

आम नहीं खाया तो क्या खाया, यूं ही इसे फलों का राजा नहीं कहते। दुनियाभर में इसकी जितनी किस्में पाई जाती हैं शायद ही किसी दूसरे फल की आपको मिलेंगी। यह बात शर्तिया तौर पर कही जा सकती है कि आम में जो मिठास है वह किसी और फल में नहीं। जेठ और आषाढ़ के महीने में जब आम पकते हैं तो उसका रसीला और अनोखा स्वाद गले को तर तो करता ही है, आपके भीतर ऊर्जा का संचार भी करता है। गर्मियों में जब शरीर ज्यादा थक जाता है तो ऐसे में आम में मौजूद कार्बोहाइड्रेट उसे शक्ति प्रदान करता है। आम एक ऐसा फल है जिसकी सुगंध, पौष्टिकता और स्वाद दूसरे फलों से भिन्न है।

आम कई रूपों में प्रयोग होता है, घरों में आम का आचार, आम पना, खटाई, अमचूर, आम रस और आम पापड़ बनाने परंपरा रही है। आम का पेड़ घर के आंगन में लगाना बहुत शुभ माना जाता है, मान्यता है कि इसमें हनुमान जी का वास होता है। यज्ञ और हवन कभी भी आम के फल, उसके पत्ते और लकड़ी के बिना संपन्न नहीं होते। इसका वैज्ञानिक कारण है कि आम की लकड़ी कम मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करती है। वहीं इसके पत्ते पेट के स्वास्थ्य के लिए उत्तम माने जाते हैं और आम के फल का तो क्या ही कहना। आम के नाम पर जितने कसीदे पढ़े जाएं उतना कम है, आखिर कौन है जो आम का शैदाई नहीं रहा। शायरी में अपना रूतबा रखने वाले मिर्जा गालिब भी आम के दीवाने थे। आम को लेकर गालिब के कई किस्से मशहूर हैं, खैर यह आगे आपको बताएंगे। पहले समझ लें कि आम पर इतनी चर्चा क्यों है।

imageआम में कब निकलता है बौर

MORE STORIES FROM Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

12 नहीं 13 महीने का होगा साल 2026 जानें कैसे बनता है यह संयोग

साल 2026 में पंचांग के अनुसार अधिमास का संयोग बन रहा है, जिससे 12 नहीं बल्कि 13 महीने होगा। यह घटना हर तीन साल में होती है।

time to read

2 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

पुराने स्वेटर से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर

पुराने स्वेटर सिर्फ कपड़ा नहीं - वे घर में गर्माहट, स्टाइल और क्रिएटिविटी जोड़ने का क खूबसूरत तरीका हैं। थोड़ी-सी मेहनत और कल्पना के साथ आप इनसे शानदार कम खर्चीले और दिल को छू लेने वाले सजावटी सामान बना सकते हैं।

time to read

3 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

ठंड में परिवार को दें स्वाद की 5 मीठी सौगातें

जब सर्द हवाएं चलती हैं और रसोई से घी, गुड़ और मसालों की खुशबू फैलती है, तो मीठा कुछ खाने का मन अपने आप हो जाता है। होम शेफ कविता जोशी ने अपने कुछ खास गरमागरम परोसे जाने वाले डेजर्ट्स की रेसिपीज शेयर की हैं।

time to read

2 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

सर्द हवाओं में जोड़ों की सेहत संभालें

सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न महसूस होती है। ऐसे में सहीं खानपान और सावधानी से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।

time to read

4 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

जापानी ब्यूटी हैक्स से पाएं त्वचा पर शीशे जैसी चमक

जापानी स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, हाइड्रेटिंग टोनर, एसेंस, सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल होते हैं। यह रूटीन त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और जवां बनाए रखने में मदद करता है।

time to read

3 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

राजस्थान के ये 5 पकवान नहीं खाए तो क्या खाया

होली के त्यौहार की तारीख काफी नजदीक है। ऐसे में घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाए जाते हैं। तो क्यों न इस बार होली में राजस्थान में बनने वाली खास रेसिपीज का इस होली लुत्फ उठाया जाए। यहां के 5 खास पकवानों के बारे में जानते हैं, जिसे आप इस बार होली पर बनाकर मेहमानों को परोस सकती हैं।

time to read

2 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

इलेक्ट्रिक केटल मिनटों में बनाए खाना

क्या आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं? इलेक्ट्रिक केटल आपके किचन का नया साथी है जो मिनटों में पानी उबालने से लेकर नूडल्स और सूप तक तैयार कर सकता है।

time to read

3 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

ठंड और प्रदूषण में त्वचा की करें स्मार्ट केयर

त्वचा की असली चमक सिर्फ क्रीम या फेस पैक से नहीं, बल्कि आपके शरीर की सेहत से आती है।

time to read

3 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

चुनिए हर मौके के लिए परफेक्ट आईशैडो

अगर सर्दियों में अपनी सुस्त और बेजान आंखों में रंग भरना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट आई शैडो के कलर पैलेट के बारे में बताया जा रहा है।

time to read

1 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

घर बैठे-बैठे ठंड में सुस्ती नहीं, शरीर में बनाए रखें फुर्ती

सर्दियां आपके शरीर को आराम नहीं बल्कि मूल अवस्था में लौटने का मौका देती है। थोड़ी योजना, थोड़ी मेहनत और ढेर सारी प्रेरणा आपको इस सर्दी भी ऊर्जावान, सेहदमंद और सकारात्मक बनाए रखेगा।

time to read

4 mins

December 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size