Try GOLD - Free
घरेलू एंटी-एजिंग क्रीम से रहें हमेशा जवां-जवां
Grehlakshmi
|November 2023
अक्सर महिलाएं अपने नाखूनों को खूबसूरत दिखाने के लिए पार्लर जाकर हजारों वर्च करती हैं। यदि आप अपने खानपान का उचित ध्यान रखती हैं तो आप घर बैठे ही खूबसूरत नाखून पा सकती हैं। इसके लिए आपको अपने खानपान की आदतों को बदलना होगा, साथ ही उनकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।
-
क्या आपके चेहरे पर झुर्रियां, पिगमेंटेशन थकान नजर आती है तो अब समय आ गया है कि आप एंटी-एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करें। ये एक ऐसी समस्या है जिसका सामना न चाहते हुए भी हर व्यक्ति को करना पड़ता है। सामान्यतौर पर 40 के बाद बढ़ती उम्र के ये लक्षण दिखाई देने लगते हैं लेकिन यदि समय रहते त्वचा की ठीक से देखभाल की जाए तो इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए अक्सर हम एंटी-एजिंग फेस क्रीम का सहारा लेते हैं लेकिन अधिकतर क्रीम महंगी होती हैं। महंगी होने के साथ इनमें कई प्रकार के केमिकल मिले होते हैं बाजार में मिलने वाली एंटी-एजिंग क्रीम आपकी स्किन में मौजूद समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाई जाती है लेकिन इसकी कीमत काफी अधिक होती है। जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता। आपकी इस समस्या को सुलझाने में हम आपकी मदद कर देते हैं। यदि आप भी एंटी-एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करना चाहते हैं और वो भी कम कीमत में तो ये एंटीएजिंग क्रीम की रेसिपी जरूर ट्राय करें। चलिए जानते हैं इसे कैसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।
एंटी-एजिंग क्रीम के लिए सामग्री
एंटी-एजिंग क्रीम के लिए हमें जिन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी वह आसानी से आपकी पेंट्री में ही मिल जाएंगी। इसके लिए आपको 1/8 कप एवाकार्डो ऑयल, 2 बड़े चम्मच कोकोनट ऑयल, 1 चम्मच बीवैक्स, 1 चम्मच शिया बटर, 5 बूंदें विटामिन-ई ऑयल और 3 बूंदें एसेंशियल ऑयल उपयोग में लेना है। ये सभी सामग्री आपकी त्वचा को यूथफुल चमक देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कैसे बनाएं एंटी-एजिंग फेस क्रीम
• एक छोटे मेसन जार में सभी सामग्रियों जैसे बीवैक्स, शिया बटर और कोकोनट ऑयल को मिलाएं। मेसन जार की कोई खाली कांच की बोतल भी ले सकती हैं।
• इस जार को पानी के एक सॉस पैन में रखें और माध्यम आंच में पैन को तब तक गर्म करें जब तक कि जार की सामग्री पिघल न जाए।
• जब एक बार सभी सामग्री पिघल जाए तो मेसन को जार से उतार लें।
This story is from the November 2023 edition of Grehlakshmi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Translate
Change font size

