Try GOLD - Free
पार्लर में नहीं ! घर पर आसानी से करें केराटिन ट्रीटमेंट
Grehlakshmi
|July 2023
बड़े-बड़े सैलून में जाकर केराटिन के महंगे ट्रीटमेंट से बचकर घर में ही केराटिन करना चाहते हैं, तो घर के बने ट्रीटमेंट को अच्छे से जान लें। अगर घर में बने केमिकल फ्री केराटिन का एक बार इस्तेमाल कर लेंगे, तो फिर आप महंगे पार्लर में जाना भूल जाएंगे।
-
बालों का झड़ना, कमजोर होना आज आम समस्या है। आज के समय का | खानपान और प्रदूषण की वजह से बालों की बहुत सारी समस्याएं देखने को मिलती है। अपने बालों में खोई हुई चमक और प्रोटीन पाने के लिए लोग महंगे-महंगे सैलून में जाकर कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। दरअसल हमारे बालों को स्वस्थ रहने के लिए भरपूर मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है, जो प्रोटीन की कमी और प्रदूषण के कारण कम हो जाती है। इसकी वजह से हमारे बाल रूखे, बेजान और दोमुंहे हो जाते हैं। हमारे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। बालों में इस प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट दिया जाता है। मगर अब आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है, आप घर पर ही इन चीजों से केराटीन ट्रीटमेंट कर सकते हैं। ये ट्रीटमेंट घर में मौजूद चीजों से बना है। इनमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों में प्रोटीन देने का काम करते हैं।
चावल से केराटिन ट्रीटमेंट
केराटिन ट्रीटमेंट के लिए हम चावल का इस्तेमाल इसलिए कर रहे है क्योंकि चावल में काफी मात्रा में प्रोटीन यानी कि एमिनो एसिड पाया जाता है, जो ड्राई फ्रिजी डैमेज बालों को रिपेयर करता है। चावल बालों में इलासिटी को भी बढ़ाता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है, जो बालों को मजबूत, शाइनी और सिल्की बनाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई, सी और बी पाया जाता है।
कैसे बनाएं केराटिन क्रीम
• इस ट्रीटमेंट को बनाने के लिए एक बाउल में 4 चम्मच चावल लें। बाउल में चावल की मात्रा से थोड़ा ज्यादा पानी ले लें और फ्लेम पर पकने के लिए रख दें।
• 10 से 15 मिनट के बाद चावल बिलकुल पक जाएंगे। इसको ठंडा करके मिक्सी जार में डाल लें।
• इसके बाद 4 चम्मच फ्रेश एलोविरा जेल मिक्सी जार में डालें।
• 1 चम्मच कस्टर्ड आयल या फिर ऑलिव आयल लेना है और इसमें मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है।
This story is from the July 2023 edition of Grehlakshmi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Translate
Change font size

