Try GOLD - Free
सोमनाथ: अटूट आस्था के 1000 वर्ष
Jansatta
|January 05, 2026
वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था।
-
सो मनाथ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है। भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है ... 'सौराष्ट्रे सोमनाथं च ... यानि ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया हैः
'सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते।
लभते फलं मनोवाञ्छितं मृतः स्वर्गं समाश्रयेत्॥'
अर्थात सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। मन में जो भी पुण्य कामनाएं होती हैं, वो पूरी होती हैं और मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग को प्राप्त होती है।
दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ, जो करोड़ों लोगों की श्रद्धा और प्रार्थनाओं का केंद्र था, विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बना, जिनका उद्देश्य विध्वंस था। वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया एक हिंसक और बर्बर प्रयास था।
सोमनाथ हमला मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में शामिल है। फिर भी, एक हजार वर्ष बाद आज भी यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है। साल 1026 के बाद समय-समय पर इस मंदिर को उसके पूरे वैभव के साथ पुनःनिर्मित करने के प्रयास जारी रहे। मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका। संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है। 11 मई 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में हुआ वो समारोह ऐतिहासिक था, जब मंदिर के द्वार दर्शन के लिए खोले गए थे।
This story is from the January 05, 2026 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta
'टी20 विश्व कप के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग स्वीकार नहीं'
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को संकेत दिया कि वह भारत में होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबलों के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग को शायद स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि देश की सुरक्षा चिंताओं पर एक आकलन रपट में खतरे की आशंका को 'कम' बताया गया है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta
'जेएनयू में नारेबाजी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे देश स्तब्ध'
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों से पूरा देश स्तब्ध है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta
कौशल विकास योजना में बड़ा घोटाला, जांच हो
कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
1 mins
January 13, 2026
Jansatta
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहस, चर्चा और असहमति आवश्यक तत्व : राधाकृष्णन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में 460 से अधिक विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई
2 mins
January 13, 2026
Jansatta
पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन व सात्विक-चिराग की जोड़ी पर रहेंगी निगाहें
इंडिया ओपन टूर्नामेंट आज से
2 mins
January 13, 2026
Jansatta
ईरान बातचीत के लिए राजी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा
3 mins
January 13, 2026
Jansatta
ई-सिगरेट मामले में होगी कड़ी कार्रवाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा
1 mins
January 13, 2026
Jansatta
रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने यूपी वारियर्स को नौ विकेट से हराया
ग्रेस ने 40 गेंद में 85 रन तो स्मृति ने 32 गेंद में खेली नाबाद 47 रन की पारी
2 mins
January 13, 2026
Jansatta
दूरस्थ ग्रहों के वायुमंडल में जीवन के संकेत तलाशने में जुटे खगोलविद
खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने दी जानकारी| पृथ्वी जैसे छोटे, पथरीले ग्रहों का पता लगाना अभी कठिन
2 mins
January 13, 2026
Jansatta
चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किग्रा, सोना 1,44,600 प्रति 10 ग्राम पर
सफेद और पीली धातु के भाव नए शिखर पर
3 mins
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
