Try GOLD - Free
शांति की संजीवनी
Jansatta
|June 07, 2025
सोच एक सतत प्रक्रिया है जो स्वतः ही उपजती है। हम चाह कर भी विचारों का प्रवाह रोक नहीं सकते। सकारात्मक सोच हमें प्रबल बनाती है, जिससे न केवल हमारा मानसिक बल बढ़ता है, बल्कि शारीरिक बल भी प्रबल होता है।
विज्ञान कहता है कि हमारे भीतर जितने ज्यादा सकारात्मक विचार होते हैं, हमारा शरीर भी उतना ही स्वस्थ रहता है। जीवन में कभी ऐसा भी समय आता है कि नकारात्मकता की कालरात्रि का अंधकार ही अंधकार नजर आता है। ऐसे में अनुकूल समय की प्रतीक्षा एकमात्र ध्येय होना चाहिए। विपरीत परिस्थितियां हमें धैर्यवान बनाती हैं, हमारा अंतरतम कसौटी पर तपता है। यह तपन जब पूरी हो जाती है, तो मन का कुंदन खरा निकल कर आता है।
उम्मीद प्रकृति से मिला सर्वोत्तम उपहार है, जो हमारी समस्त नकारात्मक ऊर्जा को संचित कर हमें जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देती है। अगर समय विपरीत है तो सोचने की जरूरत है। अगर किन्हीं वजहों से जीवन में निष्क्रियता का दौर है, तो हमें उसका सामना करना चाहिए। वह हमें मजबूत बनाएगी और निश्चित ही सक्रिय सूर्य उदित होगा। विपरीत समय में भी सकारात्मक सोच रखना प्रकृति और जीवन के प्रति आभार व्यक्त करना है। सृष्टि के किसी भी काम में सहयोग देना ईश्वर की उपासना से भी ज्यादा श्रेयस्कर है।
This story is from the June 07, 2025 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta Delhi
जापान में संसद भंग, आठ फरवरी को मध्यावधि चुनाव का रास्ता साफ
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने शुक्रवार को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया जिससे आठ फरवरी को मध्यावधि चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
डब्ल्यूएचओ से अमेरिका के 78 वर्ष के नाते को ट्रंप ने किया खत्म
अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
लोकपाल को महुआ के खिलाफ निर्णय लेने के लिए मिले दो माह
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को लोकपाल को कथित 'नकदी के बदले सवाल' मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआइ को आरोपपत्र दाखिल करने की मंजूरी देने के मुद्दे पर विचार करने के लिए और दो महीने का समय दिया है।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
बीएमडब्ल्यू हादसे पर दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया
नवजोत को जानबूझकर दूर के अस्पताल ले जाया गया
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर प्राथमिकी दर्ज
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी में अशांति फैलाने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
शांति के खिलाफ
पिछले कुछ समय से मणिपुर में जिस तरह हालात थोड़े काबू में दिख रहे हैं, उसके मद्देनजर यह उम्मीद स्वाभाविक है कि अब शायद वहां शांति और स्थिरता लौट सकेगी।
2 mins
January 24, 2026
Jansatta Delhi
पुनरीक्षण : बंगाल में रोजाना तीन से चार लोग कर रहे आत्महत्या
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की कवायद को लेकर फैली चिंता के कारण हर दिन तीन से चार लोग आत्महत्या कर रहे हैं।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
गणतंत्र दिवस : 30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात
राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जाएगा।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
चुनौतियों के बीच गतिमान अर्थव्यवस्था
वैश्विक चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अमेरिकी शुल्क के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है। हाल में सामने आई विभिन्न रपटों में वर्ष 2026 में भी देश के विकास की गति कायम रहने की संभावना जताई गई है।
5 mins
January 24, 2026
Jansatta Delhi
ईडी ने गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे
गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे।
1 mins
January 24, 2026
Listen
Translate
Change font size

