Try GOLD - Free
टेस्ला की भारत में इलेक्ट्रिक कार के विनिर्माण में रुचि नहीं
Jansatta
|June 03, 2025
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि कार विनिर्माता टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक कार के विनिर्माण में रुचि नहीं रखती है, लेकिन वह देश में शोरूम स्थापित करने को इच्छुक है।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ दिन पहले बोल चुके हैं कि अगर टेस्ला भारत के शुल्क से बचने के लिए वहां कारखाना स्थापित करती है, तो यह अमेरिका के लिए 'अनुचित’ होगा।
हालांकि, कुमारस्वामी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि मर्सिडीज-बेंज, वोक्सवैगन-स्कोडा, हुंडई समेत कई वैश्विक कंपनियों ने सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति के अनुरूप भारत में वाहनों के विनिर्माण का संयंत्र लगाने की इच्छा जताई है। सरकार ने पिछले साल मार्च में यह नीति घोषित की थी। मंत्री ने कहा कि ये कंपनियां जल्द ही भारत में अपना कारखाना लगाने की तैयारी में हैं, इसलिए उन्हें आयात की इजाजत नहीं दी गई है।
कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि टेस्ला... वे केवल शोरूम खोलने में रुचि रखते हैं। भारत में विनिर्माण शुरू करने में उनकी कोई रुचि नहीं है। मंत्री ने भारत में इलेक्ट्रिक कार के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना के वास्ते दिशा-निर्देश पेश करने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक उन्होंने (टेस्ला) रुचि नहीं दिखाई है। टेस्ला के प्रतिनिधि ने भारत में इलेक्ट्रिक कार के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना के लिए पक्षकारों की चर्चा के केवल पहले दौर में हिस्सा लिया था। कंपनी का प्रतिनिधि पक्षकारों के विचार-विमर्श के दूसरे और तीसरे दौर का हिस्सा नहीं था। टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरबपति एलन मस्क ने पिछले साल अप्रैल में कहा था कि कंपनी से जुड़े विभिन्न कामों के कारण उनकी भारत यात्रा में विलंब हो रहा है।
This story is from the June 03, 2025 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta Delhi
मुंबई छह विकेट से जीता, तालिका में लखनऊ निचले पायदान पर बरकरार
सलामी जोड़ी रोहित व रिकेल्टन के बीच हुई शतकीय साझेदारी
1 mins
May 05, 2026
Jansatta Delhi
भ्रामक दावे वाले अभियानों से सावधान रहें
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कर्ज माफी का झांसा देने वाले अनधिकृत और भ्रामक अभियानों से जनता को सावधान रहने को कहा।
1 mins
May 05, 2026
Jansatta Delhi
'जय श्रीराम' नारे के आगे फीका पड़ा 'जय बांग्ला' और 'अबार खेला होबे'
पिछले तीन विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी ने जिन नारों को अपना हथियार बनाया, वही इस बार फीके पड़ गए।
1 mins
May 05, 2026
Jansatta Delhi
जूनियर के गोल से रियाल मैड्रिड ने एस्पेनयोल को 2-0 से हराया
विनिसियस जूनियर (55वें और 66वें मिनट) ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, जिससे रियाल मैड्रिड ने एस्पेनयोल को 2-0 से हराकर बार्सिलोना का लगातार दूसरी बार स्पेनिश लीग फुटबाल टूर्नामेंट ला लिगा का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया।
1 min
May 05, 2026
Jansatta Delhi
उनचास साल बाद पहली बार किसी राज्य में वामपंथी सरकार नहीं
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों रुझान के मुताबिक, केरल में लगातार दो कार्यकाल के बाद माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के हाथ से केरल की सत्ता जाने के बाद वामपंथ का आखिरी गढ़ भी ढह गया।
3 mins
May 05, 2026
Jansatta Delhi
क्षेत्रीय अस्मिता का मंत्र बेअसर, बंगाल ने पकड़ी राष्ट्रवाद की राह
शकों तक बंगाल एक अपवाद था।
5 mins
May 05, 2026
Jansatta Delhi
सुनेत्रा पवार ने रिकार्ड मतों के अंतर से उपचुनाव में जीत हासिल की
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को 2,18,034 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
1 min
May 05, 2026
Jansatta Delhi
तृणमूल, डीएमके की पराजय से क्षेत्रीय दल हुए कमजोर
हाल के वर्षों में मतदाताओं का राष्ट्रीय दलों की ओर झुकाव दिखा
3 mins
May 05, 2026
Jansatta Delhi
लूट में शामिल 'कच्छा-बनियान' गिरोह के तीन गुर्गे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दक्षिण दिल्ली के सर्वोदय एनक्लेव में हाल में हुई लूट में शामिल कुख्यात 'कच्छा-बनियान' गिरोह के तीन संदिग्ध सदस्यों को सोमवार तड़के पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
1 min
May 05, 2026
Jansatta Delhi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर किया आपरेशन सिंदूर का जिक्र, बोले हमारा धैर्य; कमजोरी नहीं, दुनिया जानती है हमारी ताकत
'आपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ से कुछ दिन पहले सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अभियान को भारतीय सेना द्वारा उन्नत तकनीक का उपयोग करके आतंकी समूहों और उनके आकाओं पर निर्णायक प्रहार करने का एक अद्वितीय उदाहरण बताया।
1 mins
May 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
