Try GOLD - Free
युद्ध के समांतर व्यापार की बिसात
Jansatta Lucknow
|July 07, 2025
युद्धविराम के लिए अब व्यापारिक दबाव बनाने का प्रयास किया जाने लगा है। रूस से युद्ध में यूक्रेन का साथ देने के बाद अमेरिका अब शांति की बात करता है और साथ ही यूक्रेन से अपने समर्थन की एवज में उसके प्राकृतिक खनिज पदार्थों पर अधिकार भी मांग लेता है।
समय बदल गया है। अब सीधी लड़ाई नहीं होती। युद्ध में निपुणता पर जोर दिया जाता है। दुनिया के सबसे बड़े समृद्ध देश के राष्ट्रपति तो हर युद्ध को अपने व्यवसाय की शक्ति से निपटाने की बात करते हैं। इस समय दुनिया में एक ओर रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है, तो दूसरी ओर ईरान और इजराइल के साथ युद्ध मैदान में अमेरिका के कूदने के बाद तस्वीर ही बदल गई। अस्थायी युद्ध विराम जरूर हो गया, लेकिन तबाही का मंजर दोनों देशों में दिखा। जहां तक भारत का चीन और पाकिस्तान का संबंध है, इनसे तनातनी जगजाहिर है। पाकिस्तान के हुक्मरान अपनी नेतागीरी बनाए रखने के लिए भारत विरोध की राजनीति करने के साथ कश्मीर के मसले पर हाय-तौबा मचाते रहते हैं। वे प्रायः आतंकवाद के जरिए भारत के शांत वातावरण को भंग करने की कोशिश करते हैं। चीन उनकी पीठ थपथपाता है।
डोनाल्ड ट्रंप 'अमेरिका अमेरिकियों के लिए' कह कर ही सत्ता में आए थे। अब उनका नया चेहरा सामने आया है। वे युद्ध करवाते हैं और फिर युद्धविराम करने के लिए अपनी व्यापारिक ताकत की आड़ लेते हैं। इसके बाद खुद को शांति का मसीहा घोषित करवाने का प्रयास भी करते हैं। विडंबना यह है कि आतंकवाद को पालने-पोसने वाले पाकिस्तान ने हाल में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की। दरअसल, आज दुनिया का कार्य व्यवहार अपने हित साधने से ही चलता है। गिरे और कमजोर को उठाने की भावना अब लगभग खत्म हो चुकी है। पिछड़े को थोड़ी-सी रियायतें देने वाले विश्व मंचों से जो वातावरण बना था, उन्हें भी लगभग खत्म किया जा चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो दिन-रात अपना रंग बदलते हैं। कभी वह चीन और पाकिस्तान के प्रति बहुत कटु हो जाते हैं, कभी उनसे व्यापारिक करार करने लगते हैं। भारत, जो शुरू से अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत कर रहा है, उसे अमेरिका के साथ व्यापार करने में शोषक करार दे दिया जाता है। कभी ट्रंप फरमाते हैं कि वे भारत के साथ बहुत बड़ा व्यापारिक करार करने वाले हैं।
This story is from the July 07, 2025 edition of Jansatta Lucknow.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,571 हुई
ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,571 हो गई है।
1 min
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
बोर्ड परीक्षा का तनाव स्वाभाविक; घबराएं नहीं, सकारात्मक रहें
बोर्ड परीक्षा हर विद्यार्थी के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण चरण होती है।
1 min
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
भारत में साइबर असुरक्षा सबसे बड़ा खतरा
भू-आर्थिक संघर्ष 2026 में दुनिया के सामने सबसे बड़ा जोखिम बनकर उभरा है, जबकि भारत के लिए 'साइबर असुरक्षा' सबसे बड़ा खतरा है।
1 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
स्नातक प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी पंजीकरण शुरू
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और सहभागी उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा - स्नातक (सीयूईटी यूजी) 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
1 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
सीखने का सफर
प ढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र सीमा नहीं होती है।
3 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
सुरक्षा की फिक्र
आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और अत्यधिक व्यस्तता के बीच आनलाइन सामान पहुंचाने का कारोबार न केवल रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है, बल्कि यह उपभोक्ताओं के लिए एक बड़े बाजार की शक्ल ले चुका है।
2 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
व्यापार घाटा 116 अरब डालर के स्तर पर पहुंचा
चीनी सीमा शुल्क ने बुधवार को यहां जारी वार्षिक व्यापार आंकड़ों में बताया कि चीन को होने वाले भारतीय निर्यात में 2025 के दौरान सालाना आधार पर 5.5 अरब डालर की वृद्धि दर्ज की गई है।
1 min
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 7.2 फीसद रहने का अनुमान
विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और कर सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसद कर दिया है।
1 min
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
प्रकृति के साथ करिअर की नई राह
आज के दौर में जब दुनिया जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, लोग अपनी जीवनशैली को अधिक टिकाऊ और प्राकृतिक बनाने की ओर झुक रहे हैं।
2 mins
January 15, 2026
Jansatta Lucknow
थोक महंगाई दिसंबर में आठ माह के उच्च स्तर 0.83% पर
थोक मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे महीने वृद्धि जारी रही और दिसंबर 2025 में यह आठ महीने के उच्च स्तर 0.83 फीसद पर पहुंच गई।
2 mins
January 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
