Facebook Pixel महिला भागीदारी की राह में बाधाएं | Jansatta Kolkata - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

महिला भागीदारी की राह में बाधाएं

Jansatta Kolkata

|

November 27, 2025

लोकसभा और विधानसभा चुनाव हों या फिर पंचायती संस्थाओं का निर्वाचन, महिलाओं का मत हर जगह खास मायने रखता है। इसके बावजूद प्रतिनिधित्व के मामले में महिलाओं की भूमिका आज भी एक सीमित दायरे में ही सिमटी हुई है।

- मोनिका शर्मा

भारतीय राजनीति में महिला मतदाताओं की विशेष भूमिका है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव हों या फिर पंचायती प्रतिनिधियों का निर्वाचन, महिलाओं का मत खास मायने रखता है।

इसके बावजूद प्रतिनिधित्व के मामले में महिलाओं की भूमिका अपेक्षा के अनुरूप आगे नहीं बढ़ रही है। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने जमकर मतदान किया। कई क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। शहरों से लेकर गांवों-कस्बों तक के मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें एक नागरिक के तौर पर अपने मत का महत्त्व समझने का द्योतक भी बनीं। महिला मतदाताओं का यह उत्साह अब राजनीतिक समीकरण बनाने और बिगाड़ने वाला बन गया है। व्यापक रूप से देखा जाए, तो महिलाओं की यह भागीदारी शिक्षा, सजगता और सामाजिक तौर पर उनकी भूमिका में आ रहे सकारात्मक बदलावों का परिणाम है।

वास्तव में जीवन की बेहतरी से जुड़ी सरकारी योजनाएं हों या सुरक्षित परिवेश बनाने की कवायद, इनसे महिलाओं का जीवन सबसे अधिक प्रभावित होता है। यही वजह है कि बिहार में वर्ष 2010 के बाद से आधी आबादी ने हर बार बढ़-चढ़कर मतदान किया है। हाल के वर्षों में कमोबेश हर प्रांत में महिला मतदाता चुनाव की धुरी बन गई हैं। मगर सवाल यह है कि जात-पात और मतदान की पारंपरिक लकीर से हटकर अपना मत देने वाली महिलाएं प्रतिनिधित्व के मामले में पीछे क्यों हैं? इस बार के बिहार विधानसभा चुनावों में भी विपक्षी महागठबंधन के कुल उम्मीदवारों में महिलाओं की भागीदारी करीब बारह फीसद ही रही। इनमें राजद ने चौबीस महिलाओं और कांग्रेस ने पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया। वीआइपी और भाकपा-माले ने एक-एक महिला को टिकट दिया। वहीं, महिला मतदाताओं के बूते प्रचंड बहुमत पाने वाले राजग ने भी दो सौ तैंतालीस में से केवल चौंतीस सीटों पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया। इनमें भाजपा और जद (एकी) ने तेरह-तेरह और लोजपा (राम विलास पासवान) ने पांच महिलाओं को टिकट दिया। वहीं राजग में शामिल दूसरे दलों ने एक-एक महिला को उम्मीदवार बनाया। कुल मिलाकर दस राजनीतिक दलों ने अट्ठासी महिलाओं को ही चुनावी मैदान में उतारा।

MORE STORIES FROM Jansatta Kolkata

Jansatta Kolkata

सोने की तस्करी बढ़ने का अंदेशा, निगरानी बढ़ाने की कवायद

राजस्व खुफिया निदेशालय और सीमा शुल्क अधिकारी सोने की संभावित तस्करी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

time to read

1 mins

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा रूस से होने वाली ऊर्जा आपूर्ति में प्रभावित नहीं होंगे भारत के हित

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस अनुचित प्रतिस्पर्धा के बावजूद भारत के साथ ऊर्जा आपूर्ति संबंधी समझौतों को पूरा करेगा।

time to read

2 mins

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

तीन साल से 25वें ग्रैंड स्लैम के लिए तरस रहे हैं जोकोविच

साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के 130वें संस्करण का आयोजन 24 मई से 7 जून, 2026 तक पेरिस के रोलैंड गैरोस स्टेडियम में हो रहा है।

time to read

2 mins

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

ट्रंप बेजिंग पहुंचे, जिनपिंग से ईरान युद्ध समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर चीन पहुंचे।

time to read

1 min

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

आइपीएलः सार्वजनिक हो रहीं अंदरूनी बातें

आइपीएल की दुनिया भर की क्रिकेट में चर्चा एक कामयाब, बेहतर क्रिकेट और बड़ा मुनाफा कमाने वाली लीग के तौर पर तो है पर अपने 19 सीजन के सफर में आइपीएल ने क्रिकेट के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है।

time to read

3 mins

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

स्पर्श की अनुभूति

इंसान को जिंदा होने, जुड़ाव और अपनेपन की अनुभूति कराने वाला एक गहरा शारीरिक और भावनात्मक अनुभव है स्पर्श।

time to read

3 mins

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

थामस कप और उबेर कप में प्रदर्शन पर उठे सवाल

बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय शटलरों की धूम है परंतु हाल ही में थामस कप और उबेर कप में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश तो नहीं किया लेकिन पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए।

time to read

1 mins

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

हिमनद झीलों में पल रहा खतरा

जलवायु परिवर्तन से मौसम का मिजाज खतरे की घंटी बजाने लगा है।

time to read

5 mins

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

सोने-चांदी पर आयात शुल्क छह से बढ़कर 15 फीसद

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण तेल एवं उर्वरक की अधिक खरीद से विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव को रोकने और गैर-जरूरी आयात पर अंकुश लगाने के लिए सोने तथा चांदी पर आयात शुल्क बुधवार को बढ़ाकर 15 फीसद कर दिया।

time to read

1 min

May 14, 2026

Jansatta Kolkata

पश्चिम बंगाल : 2021 के चुनावी हिंसा की समीक्षा होगी

पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने सभी थानों को वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसक घटनाओं से संबंधित सभी लंबित व बंद मामलों की समीक्षा करने और चूक पाए जाने पर पुनः जांच शुरू करने का निर्देश जारी किया है।

time to read

1 min

May 14, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size